दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशिश, मेथी बिलकुल भी आवश्यक नहीं है.
Makhane is optional ppl add for jst variation...
u can add if u like.. otherwise authentic dal makhni made up from butter and desi ghee..
For more question u can mail me [email protected]
निशा: मैं बहुत जल्दी कोशिश करूंगी
निशा: अंजनी आप सही समझ रही हैं.
निशा: अनीता, दाल मखानी तो साबुत उरद की दाल से ही बनती है.
निशा: गोपाल, दाल भिगोने से दाल जल्दी बनती है, और स्वादिष्ट भी बनती है.
निशा: दिव्या, बेकिंग सोड़ा से स्वाद भी अच्छा आता है और यह पकता भी जल्दी है. आप न डालना चाहें तो न डालें
kya hum garam masale ko jab haldi and lal mirch dalte hai us time dal sakte hai ya fhir end main hi dalna sahi hoga.
निशा: भावना, गरम मसाला अगर बाद में डाला जाता है, तो उसकी महक ज्यादा आती है.
निशा; नितिका, ये दाल भिगोना जरूरी है.
निशा: अमन, बिना प्याज और लहसन के दाल मखनी बहुत अच्छी बनती है.
निशा: शिया, हल्दी को हमने तड़का लगाते समय डाला है, आप चाहें तो आधा हल्दी दाल के साथ डाल दें और आधा तड़के के साथ.
निशा: स्वाति, ये वेजिटेरियन वेवसाइट है.
can you please give me an English version of your dhal makhani recipe.
thank you
निशा: सारिका, आप इंगलिश में भी देख सकती है, वेवसाइट के होम पेज पर निशामधुलिका इन इंगलिश पर क्लिक कीजिए और इंगलिश में अपनी मनपसन्द रेसिपी सर्च करके देख सकती हैं.
निशा: शिल्पा खाना सोडा यानि कि बेकिंग सोडा ये सोडियम बाइकार्बोनेट होता है, दाल में डालने से दाल जल्दी गलती है और दाल का स्वाद भी बढ़ता है, बेकिंग सोडा का यूज बेकिंग में भी किया जाता है.
निशा: स्वाति, तेल में दाल बनाई जा सकती है, दाल अच्छी बनेगी, लेकिन मक्खन का अपना अलग स्वाद होता है, स्वाद का फरक तो होगा ही, धन्यवाद.