दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपिका, दाल मखनी में क्रीम का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है, यदि आप दूध डालना चाहती है तब भुने मसाले में दाल डालरही हैं, साथ में नार्मल तापमान पर रखा हुआ दूध भी मिला दीजिये और दाल को अच्छी तरह पकने तक पका लीजिये.
निशा: आशि, मसाला भूनते समय ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा:शामभवी, दाल मखनी साबुत उरद दाल से ही बनती है, लेकिन आप छिलका उरद दाल भी इस तरह से बनायेंगी तो वह भी दाल मखनी की ही जैसी स्वादिष्ट बनेगी.
.
निशा: निशा, पनीर से बनने वाली सब्जी वेवसाइट पर अपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: शिल्पा, सांबर और दोसा दोंनों रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर सांबर और दोसा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: पियूष जी, धन्यवाद.
निशा: स्माइली, रैसिपी को एक बार और पढ़िये, आप दाल को जितना पकाती हैं उससे थोड़ा और अधिक पकायें, दाल एकदम अच्छी बनेगी.
.
निशा: नेहा, आप ठीक कह रही हैं.
निशा: मीना, धन्यवाद, सम्भव हुआ तो आपके हाथ की दाल मखनी अवश्य खायेंगे.
निशा: अश्विनी, खुले बर्तन में दाल बनाने में देर बहुत लगेगी, स्वाद का उतना अधिक अन्तर नहीं होगा.
निशा: आप दाल बिना क्रीम मलाई के बनाइये, अगर आप चाहें तो मक्खन डाल कर परोसिये, दाल बहुत अच्छी लगती हैं.
निशा: कविता, दाल को हल्के गरम पानी में भिगो दें तो 1 घंटे के बाद ही बनाया जा सकता है, अगर दाल को बिलकुल न भिगोयें तो बनाने में पूरा घंटा लगताहै और फिर भी दाल उतनी स्वादिष्ट नहीं बनती.
निशा: कृ्ष्णा, अवश्य.
निशा: निधि, दाल मखनी में साबुत उरद दाल और साबुत चने या राजमा प्रयोग किये जाते हैं.
निशा: पारुल, क्रीम की जगह मक्खन डाल दीजिये.
निशा: गुजराती शब्द मुझे नहीं मालुम है, साबुत मीन्स whole urad and whole grams.