दाल मखनी - Dal makhani Recipe

पंजाब की पसन्दीदा दाल दाल मखनी (Dal Makhani) सभी को बहुत पसन्द आती है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते है. तो आइये आज हम भी अपने लन्च के लिये दाल मखनी बनायें.
Read - Dal makhani Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Makhani
- काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
- साबुत काले चना या राजमा - 50 ग्राम (1/4 कप)
- खाना सोडा -1/4 चौथई छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार )
- हींग — 1-2 पिंच
- जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Dal Makhani
उरद और चने या राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, खाना सोडा और नमक डाल कर 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग और जीरा, मेथी डाल दीजिये. जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर दाल मिला दीजिये. आप दाल को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - पाँच लोगों के लिये.
- समय - 30 मिनिट
सुझाव
यदि आप प्याज और लहसुन पसंद करते हैं, तो हीग जीरा भुनने के बाद, एक प्याज और 5-6 कली लहसुन की लेकर छोटा छोटा कतर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये, घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर उपरोक्त तरीके से सारे मसाले डालकर दाल मखनी बना लीजिये.
पिसे गरम मसाले की जगह साबुत गरम मसाले (8 काली मिर्च, 3 लोंग, 2 बड़ी इलाइची छीलकर और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा) दरदरे कूट कर , मसाला भूनते समय डालकर भून लेंगे, साबुत मसाले का स्वाद दाल मखनी में बहुत अच्छा आता है.
Dal Makhani Recipe video
कमेंट (292)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जूही,आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, वेबसाइट पर फाफड़ा रैसिपी उपलब्ध है, वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रंजना, सनफ्लोवर सीड्स सलाद में डाला जा सकता है, बेकिंग में ब्रेड आदि में डालकर यूज कर सकते हैं.
निशा: पंकज जी अभी हमने सोया सास नहीं बनाया है.
निशा: परविन्दर जी, कोकोनट बर्फी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कोकोनट बर्फी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
please kuch muffins aur cup cake recipes bhi post kijiye. Thank you.
निशा: उत्पला जी मेन्गो मफिन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर मेन्गो मफिन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, कप केक में बनाने की कोशिश करती हूँ.
1-simla mirch
salt-jetana ap dalna cho
mirch red-same
dahi-4cup
suje-3cup
phile dahi ko ek bartan main dalo phir os main suje onion simala mirch baki sab masale daal do osko mila ke tawi par thoda refined daal kar jise poda bante h vasi kar do. dono side se brown hone tak pako
निशा: परविन्दर जी, आप मुंग की दाल का हलवा अवश्य बना लेंगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है, प्लीज ट्राई आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: कृ्ष्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya in daalo ka combination tasty hoga?
निशा: वसुधा, जी हां ये दालें भी दाल मखनी की तरह बनाई जा सकती हैं.
I love to cook . I frequently take help from this site ...
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमीता जी मैं आपको अगली बार सुमीता ही लिखूंगी, धन्यवाद.
boil dal .take a handi heat ghee and saute ginger $ garlic paste ..add boil dal and heat for little time .add salt and butter and cream and last add
निशा: सुमित, आप क्रीम नहीं डालना चाहते मत डालिये, मक्खन डाल सकते हैं, ओर बिना मक्खन के भी दाल बनाई जा सकती है, साबूत चना या दाल दोंनो ही अच्छे लगते हैं, आप जो चाहें डाल सकते हैं.
निशा: रूबी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रविन्द्र जी, बहुत ही अच्छा स्वाद मिलेगा इन दालों से मिलकर और चने की दाल के साथ मिलकर उरद पाचक भी हो जाते हैं. 1 कप उरद के साथ आधा कप चना दाल ले लीजिये, अच्छी दाल बनेगी.
निशा: रुबी, मेथी के दाने भी जीरा के साथ भून लीजिये.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद, जी अवश्य हम बुक पब्लिश होने के लिये भी कोशिश करेंगे.
ज़ीरो से हीरो बन गेई है. पेहले तो मुज को उस का कुछ भी बेनाया पसंद नही आता था पर मेरी वाइफ ने बहुत मेहनत की और निशा जी को फॉलो किया...और अब वो होटले से भी जेयादा टेस्टी फुड बेनती है.
निशा जी धन्यवाद.
निशा: गुरदास जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.