खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संगीता जी, गुड़ खीर बनने के बाद डाला जाता है, दूध बिलकुल नहीं फटता है.
Aap ne boht hi achhi recepies btaee hain, aap ki btaee hoyee recepies mein besan ki barfi try ki jo k mere papa ki favourite hai lekin bazar ki barfi se un ki sehat khrab ho jaati thi lekin ab ghar pe bani besan ki bafi vo jee bhar k khate hai
Thanx nisha ji
Kheer mein agar banane k baad thora sa narial ka burada dala jaye to kheer ka swaad dugna ho jata hai
:-)
निशा: सुखजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recepies mujhe bahut acchi lagti hai....
mam mere ghar me 12 members hai...agar jayada milk available hai to how to make a kheer....plzzz replyy me...
निशा: प्रिया जी, पूरी बनाने के लिये आटा सख्त गूथा जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिये.
निशा: नेहा जी, आपने मुझे इतनी बड़ी उपाधि दे दी है, मैं सिर्फ अपने शोक के लिये काम कर रही हूँ.
Jab maine kheer banayi to mummy papa ko bahut pasand aayi....
Aunty aap recipes aur banati rhiye mujhe aapki site bahut achchi lagri hai. Jab bhi mujhe kuch banana hota hai toh main aapki site se dekh kr hi banati hoon.
Aunty I luv ur site.....
निशा: महक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:महक, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि तुम इतनी छोटी होकर और खीर बना रही हो, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe apne mummy papa ke liye kheer banani thhi pr aapne is recipe mein kesar kyun nhi dala???
निशा: महक, खीर में केसर डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है, आप चाहें तो अवश्य डालिये.
Kya hum khir ko thoda sa twist de sakte hai? jaise ki koi bhi flavor ki essence daal ke jaise mango, chocolate, butter scotch etc... aur ek baat ki, essence kab aur kitni mataraa mein daale? agar khir 1 ltr ya 1 kg banayi hai to essence kitna daale aur kab daale taki uska swaad lage... Happy Women's Day.
Thanks and regards.
:-)
निशा: प्रियंका जी, भीगे हुये चावल और भुने हुये चावल से बनी खीर अलग अलग स्वाद में बनती हैं, भुने हुये चावल की खीर बनाने में ज्यादा समय लगता है.
aspur(dist-dungarpur),rajasthan
mera saval h ki ye makhane kya h
निशा: साहिल जी, मखाने को lotus seeds कहते हैं, ये गोल फूले हुये सफेद, कहीं से काले धब्बे लिये होते है, ड्राई फ्रूट और किराना की दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: योगेश जी एसा किया जा सकता है, खीर अच्छी बनेगी.
निशा: कांची जी, 2.5 किग्रा. दूध ले लीजिये और 125 ग्राम चावल लीजिये, और खीर बना लीजिये, मेरी ओर से आपको जन्म दिन कि शुभकामनायें.
निशा: साकेत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोविन्द जी, 15 लीटर दूध में 1.5 कि,ग्रा. चावल डालिये और 1.5 - 2 किग्रा. चीनी, ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द से काट कर डाल दीजिये.
I made kheer and all my family members loved to eat it
Thnx 4 so simple and easy recipe
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मनोज जी, खीर में 15-20 धागे केसर के दूध में घो कर डाल दीजिये और खीर धीमी आग पर पकाइये, खीर हल्का सा पीला रंग लिये हुये बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी.