खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शबाना जी, 2 किग्रा. दूध ले लीजिये और 200 ग्राम चावल लीजिये, इतने दूध से बनी खीर सभी मेम्बर्स के लिये हो जानी चाहिय़े.
निशा: प्रीती जी, खीर गाड़ी होने पर उसमें और दूध डालकर पतला किया जा सकता है, दूध न हो तो पानी डालकर भी खीर को पतला किया जा सकता है.
cn u pls tell me...if I need to store the mixture of dal n rice more thsn 14 hrs...then hw cn I do so...do I need to keep it in freeze or to make the dosas after that..
निशा: स्वीटी जी हां रख सकते हैं, बैटर को और फ्रिज में 4-5 दिन तक रखा जा सकता है.
निशा: विक्की जी, जली खीर को बर्तन के तले में ही छोड़ कर ऊपर से अच्छी खीर दूसरे बर्तन में निकाल लीजिये.
निशा: सोनक जी, चावल भिगोकर खीर बनाने से खीर जल्दी बनती है, अच्छी बनती है, खीर में चीनी पहले डाल दी जाय तो चावल गलने में बहुत अधिक समय लगेगा.
निशा: मिसबा जी, खीर के लिये कच्चे चावल पानी में पहले से भिगोये हुये ही दूध में डाले जाते हैं.
निशा: लोकेश जी, खीर को गर्मी के मौसम में 2 दिन और सर्दी के मौसम में 3 दिन तक फ्रिज में रखकर यूज कर सकते हैं, दूध से बनी चीजें अधिक दिन नहीं चलती.
Thanks for writing it for the visitors.
This morning I made kheer and it was so delicious when I served it hot. It is also good to eat cold as well.
निशा: राधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज अगर खीर जल जाय तो आप उसे नीचे से बिलकुल मत चलाइये, अच्छा भाग दूसरे बर्तन में डालकर पका लीजिये और ध्यान से उसे चलाते रहें ताकि वह जले न अगर महक आ गई हैं तो वह रहेगी ही.
निशा: फरहीन, इसे इंगलिश में lotus seeds कहा जाता है.
निशा: सुजीत जी, स्पून का मतलब - चम्मच है.
निशा: अनीता, पंच मेवा यानि कि 5 मेवा खीर में डालनी होंगी, मखाने, काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ते डालकर आप खीर बना सकते हैं.
mujhe apki recipe bht achi lgi..
mne apki recipe se khir bnayi jo bht achi bni...
thanx nisha ji..
jate hai
निशा: नीता, आटा गूथते समय मोयन कम हो तो नमक पारे सख्त हो सकते हैं, बेसन के नमक पारे के बारे में सबाल इस रैसिपी पर ही लिखें मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
maine aapki batai hue kafi racipe ghar par bana kar pariwar aur ristedaro ko khilai hai. sabne bahut taarif ki hai.....lekin iss taarif ki to
asli hakdaar aap hai jinse maine ye sab banana sikha hai. aapka bahut-bahut dhanyavad nisha ji....
निशा: नीलम, आप क्रेडिट दे रही है, सारी मेहनत आपकी है और आपको अच्छे कमेन्ट मिलते हैं, आप मुझे अच्छे कमेन्ट देती हैं, मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद.
1st time i watch ur kheer recipe n u cnt belive my family liye kheer . . .
big thank ur's....
निशा:स्वागतम रेखा जी
निशा: किरन, सेवकी की खीर की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर सिवई की खीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
nisha ji kya chawal ki kheer banate samay hum usmein kedar bhi dall sakte hai agar haa to i kilo doodh mein kitna kesar dalla ja sakta hai.
निशा: सोनियां, खीर में केसर के 25-30 धागे डाल दीजिये, खीर और अधिक स्वादिष्ट हो जायेगी.
निशा: अजय, मेरा सोचना है, 10 लीटर दूध की खीर में 100 लोंगो का काम हो जाना चाहिये.