खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीष, इतनी खीर चार सदस्यों के लिये है.
निशा: मखाने भून कर डालने हैं.
reply...
निशा: नीतिमा जी, पाश्चराइज्ड दूध को पीने के लिये उबालने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन खीर के लिये दूध को उबालना ही होता है, इसके बाद उसमें चावल डालकर पकाने होते हैं.
निशा: प्रेरना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, कविता, एक लीटर दूध से खीर बना रही हैं तो 2 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर डाल दीजिये यलो कलर आ जायेगा और खीर गाड़ी भी हो जायेगी. खीर को परम्परागत रूप से पीला करने के लिये केसर का यूज किया जाता है, खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनती है.
Kya aap mujhe nay nay recipes meri email id par send
KAR SAKTI HE
Reply
Plz wait
निशा: निष्ठा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Yeh Chironji kya hota hai. Agar yeh na mile tho ham iska sthan me kya substitute kar sakte hai.
Dhanyavaad
निशा: रोशनी, चावल नरम होने के बाद खीर में मिल्क मेड डाल दीजिये.
निशा: अमी, चावल की खीर में कस्टर्ड पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
Bahut achi recipe hai thanks. Meri shadi hone wali hai or mere husband ko Soyabin ki chaap bahut pasand hai to fir use jaldi se jaldi btaye.
निशा: दीपिका, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रीति, स्वादिष्ट खीर भारी तले के खुले बर्तन में धीमी गैस पर बनती है.
निशा: ज्योति, गुड़ वाली खीर को बनायेंगे तो इसी प्रकार, चीनी की जगह गुड़ डाल कर खीर बनाइये.
curry chawal kaise banate hai
निशा: शक्ति, कढ़ी चावल की रैसिपी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर कढ़ी चावल या रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शालिनी, 25-30 धागे केसर को 1 टेबल स्पून गर्म दूध में डाल कर रख लीजिये, केसर दूध में अपना कलर छोड़ देगी, और खीर बनने पर केसर वाला दूध खीर में मिक्स कर दीजिये, अच्छी केसर की महक वाली खीर तैयार है.
Bahut acchi recipe hai, Kya hum kheer me mava bhi mila sakte hai?
निशा: प्रीति, खीर में मावा या कन्डेन्स्ड मिल्क मिलाया जा सकता है.
निशा: ज्योति, चावल की खीर में केसर डाल कर बनाई जाय तो वह केसर की हो जायेगी, आप केसर वाली खीर बनाइये, आप अच्छी खीर बना सकेंगी.
निशा: प्रिया, खीर में मखाना डालना आवश्यक नहीं है, आप मेवा को अपने पसन्द से कोई भी मेवा हटा सकते हैं, या दूसरी मेवा डाल सकते हैं.