खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्नेहा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनन्दा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bahut acchhe tarike se bata deti h aap ! Thank u thank u so much.
निशा: लूसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
so nice
Muje aapki sari receipe Bahut aachi lgti h.banane me b easy raheti h
निशा: सेफाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji,
ye jo kheer hai kitne log kha skte h.............
or hme 500 log ke liye bnana h to
निशा: राजू जी, 1 किग्रा. दूध से बनी खीर है इसमें 3-4 लोग खा सकते हैं. 500 लोंगों के लिये इसको मल्टीप्लाई करके मात्रा निकाली जा सकती है.
For shahi kheer
Add crumpled mawa some saffron and lots of sliced almonds and pistachio .to top it all garnish with silver warq
Chawal ko agar pani main pakaye to nahi chalega
निशा: अर्जुन जी, चावल पानी में पकायें तो चावल बनते हैं लेकिन दूध में पकाने से खीर बनती है.
बासमति केअलावा सिंपल चावला का इस्तमालनहीं कर सकता
निशा: राकेश जी हां कोई भी सादा छोटे चावल खीर के लिये जा सकते हैं.
Agr hm kheer me custurd dalna chahe to kitna or kese daale..
निशा: विशु जी, चावल के पकने के बाद, कस्टर्ड को पहले दूध में घोले और मिलायें, 5 -7 मिनिट चलाते हुये पकायें.
Hi Nishaji aap ki Saari Recipe mujhe bahot achhi lagti hy maine khir bhi banai thi mere bete ko bahot pasand aai..Aap ka shukriya kaise ada karu..Thank u very much lov u
निशा: सुल्ताना जी, आपने ये कमेन्ट हमें लिखा है, ये हमारे लिये बहुत खुशी की बात है, आप वेबसाइट और मेरे चैनल से देखकर अच्छी चीजें बनायें और खायें, यही शुक्रिया मेरे लिये सबसे बड़ा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe aapki kheer bhot pasand aai nisha ji
निशा: प्रोमिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Quantity of rice, milk nd sugar for 8 members?
निशा: नवनीत जी, 1 किग्रा दूध से बनी खीर 3-4 लोंगो के लिये है, 8 लोंगो के लिये इससे दोगुनी खीर बनायें.
Hello mam Kheer mai kaser kaise dale
निशा: जया जी, केसर को थोड़े से दूध में डालकर रख दीजिये, खीर पकने पर आ जाय केसर वाला दूध खीर में डालकर मिला दीजिये.
Kheer me aapne kasa hua gola (narial) toh dala hi Nhi I
निशा: निधि जी, आप नारियल डाल सकती है, खीर में ड्राई फ्रूट अपने पसन्द के अनुसार डाले जा सकते हैं.
kheer ko bina kaju badam ke bhi app behatar swadist bna sakte ye hai tips
sabse pahle ap chawal ko dhokar bhigo de 1/2 ghante tak fir dhoodh ko ubale jab milk ubal jay to bhigoye hue chawal usme dal de tab halki ach me pakeye jab tak milk aur doodh ek na jay fir usme ek chalmch desi dee dal de to kheer behad swadist hogi.
Ydi kheer 6 vyaktiyo ke liye banani ho to kitne chawal chahiye or dudh kitna chahiye
निशा: सुरेश जी रेसिपी में खीर 1 किग्रा. दूध से बनाइ गई है, 4-5 सदस्यों के लिये है, आप दूध को 1.5 किग्रा ले सकते हैं और इसके अनुपात में सारी चीजें ली जा सकती हैं.
Khir me custard powder ka use kar sakte or kar sakte hai to kese kab
निशा: देवेन्द्र जी, खीर में क्स्टर्ड पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
thank u nisha g.
I like that the recipe
kya baat hey nisha the very tasty kheer
निशा: नेहा खीर को भारी तले के बर्तन में, धींमी आग पर पकायें और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें, खीर तले में लगे न, खीर लाल नहीं होगी. खीर में गाय का दूध होगा तो खीर का कलर गहरा बनेगा.