खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीनाक्षी जी, खीर के लिये फुल क्रीम दूध का यूज करें और चावल नाप कर लें, धीमी आग पर उसे गाढ़ा होने तक पकायें, खीर पतली नहीं होगी.
निशा: पूनम जी, कुछ मीठे से शुरूआत कीजिये, सूजी का हलवा बनाने में बहुत सरल और सभी को पसन्द भी आता है.
निशा: हीना जी, खीर को चमचे से चलाते हुए पकायें, राइस खीर में अच्छी तरह मिल जायेंगे.
Ky kheer me rasgullo ki chasni milayi ja sakti h ky
Plz reply soo
निशा: अनुराधा जी, आप डाल सकती है, स्वाद में हल्का सा बदलाव होगा.
निशा: साधना जी, खीर में थोड़ा दूध उबाल कर मिला दीजिए, चीनी एडजस्ट हो जाएगी.
निशा: विकास जी, धन्यवाद.
निशा: ताज जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: छोटू जी, धन्यवाद.
निशा: काजल जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, 5 किग्रा दूध में 250 ग्राम चावल और 500 ग्रा चीनी की आवश्यकता होती है.
निशा: शनाया जी, धन्यवाद.
निशा: अनिता जी, धन्यवाद.
I want to make kheer for 35 people. what should be the quantity of milk and rice and sugar. Every time when i prepare kheer, at the end kheer becomes very thick , though it taste yummy but i dont like very thick kheer . Please give me suggestion for the same.
निशा: रिचा जी, 1 लीटर दूध से बनी खीर 5-6 लोंगों के लिये पर्याप्त होती है, इसके हिसाब से लगभग 6 लीटर दूध से खीर बना सकते हैं.
निशा: अंकित जी, खीर में मखाने जल्दी डाल दीजिये, मखाने सोफ्ट रहेंगे.
निशा: प्रिया जी, 1/2 लीटर दूध से खीर बनायें, और हर सामग्री आधा करके यूज कीजिये.
निशा: दीपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनव जी, गर्मी के मौसम फ्रिज से बाहर 1 दिन से ज्यादा नहीं चल पाएगी, सुबह बनाई है तो शाम तक खतम कर देनी चाहिये.
निशा: बीरेन्द्र जी, अवश्य बनायें, 5 किग्रा दूध से खीर और 2-3 सब्जियां बनायें और 3-4 किग्रा आटें गूथे पूरी बनाने के लिये, ट्राई आप बहुत अच्छा खाना बनायेंगे.
निशा: चंद्रसेन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: येश जी, खीर खुले बर्तन में ज्यादा अच्छी बनती है.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, कच्चे केले को उबाल लीजिये, और कद्दूकस करके घी में थोड़ा सा भून लीजिये, उबलते दूध में डालिये, गाढ़ा होने तक पका लीजिये, चीनी और ड्राई फ्रूट मिला दीजिये, केले की खीर तैयार है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, खीर में थोड़ा दूध उबाल कर मिला दीजिये, चीनी एडजैस्ट हो जायेगी.
निशा: गोतमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.