खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
Read - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
कमेंट (250)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा जी, दूध को किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर इसे जमाएं.
kheer me makhane dalne jaruri h kya z reply
निशा: रूपाली जी, आवश्यक नहीं है.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
why soak the rice in water before to prepare the khir???what is the benefit.
निशा: चंचल जी, चावल को भिगो कर डालने से वह जल्दी पकते हैं और उनमें स्वाद भी अच्छा आता है, टेक्सचर भी अच्छा आता है.
निशा: लवलीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंचल जी, 4 लीटर दूध से खीर बना सकते हैं, और 400 ग्राम चावल ले लीजिये.
निशा: हर्षिता जी, जली हुई खीर की स्मैल को दूर नहीं किया जा सकता है.
निशा: गुरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
to provide testy & easy recipe
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your sight is too much best and your recipes are also easy and best.and am making many things from your recipes like moong halwa nd kheer pkora......etc many such a grt helpfull for me thanks a lot nisha ji
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसलीन जी, आप मेरी वेबसाइट ओर यूट्यूब पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: भावना जी, खीर को माइक्रोवेव में बना सकते हैं, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिपुन जी, खीर में मिल्क मेड अवश्य डालिये, चीनी न डालें, बहुत अच्छी खीर बनेगी.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene moongdal ki barfi banai thi Jo sabhi ko bahut acchi lagi uski tarif ki hakdar aap he our aap ki site se mene bagan ka bhartha Sikhs tha tab se mere husband muje bhartha queen keh ke bulate he
निशा: शाइस्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जागृती जी, आप अपनी सुविधानुसार चावल ले सकती हैं
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: रितुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.