सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine dahi vade banaye the...sambhar vade k recipe se...bade centre se hard bane the.. pls suggest..aisa kyu ho sakta hai..daal ekdum kam paani mei grind ki thi...aur ache se fetti thi...vade banate time...center mei hole nahi kiya tha.
निशा: संध्या, दही वड़ा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दही वड़ा लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है, दाल को बारीक पीसने और कम फैटने से वड़े सख्त हो सकते हैं.
निशा: H.P.Singi jI दाल में मैदा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अंजली, जी हां पीसे जा सकते हैं.
निशा: पंकज, दोंनों रेसिपी अलग है, आप दोनों रेसिपी को अलग अलग वेबसाइट पर देख सकते हैं.
निशा: निशा, वड़ा में ईनो क्यों डालना चाहती हैं?
निशा: रुपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
i have invited my friends on this week end for dinner & its couple dinner so plz suggest me some dishes to prepare on event
abhi market me jo medubada banane ke machin mil rahi hai usse mene banane ki kosishe ke lekin nahi bana ,us machine se kaise bade banau please bataye.
निशा: मशीन से भी मेदूबड़ा बन जाता है लेकिन इसके पुश बटन को दबाने की थोडी प्रेक्टिस करनी पड़ती है.
निशा: दाल पीसते समय पानी मत डालिये और इसे अच्छी तरह फैंटिये.
निशा: पूनम, वड़ा रिफाइन्ड में ही तले हैं.
निशा: आशि, उरद की दाल के साथ चना दाल या मूंग दाल बनाने से बड़े अच्छे बनते हैं.
i am housewife
muje app ke har racipe achchhe lagte hai jo ke bhute he simple hote hi
thanks
निशा: भारती, दाल को 5-7 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये दाल के अन्दर एअर बबल आ जाते हैं, इसी कारण वड़े सोफ्ट बनते हैं.
thank u so much.............
निशा: रवि, हमने चैक कर लिया है, पेज खुल रहा है, आप इसे देख सकते हैं.
निशा: पिंकी, सांबर की रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर रैसिपी लिखकर देख सकते हैं.
निशा: सीमा, दही मिलाने की आवश्यकता नहीं है, बस मसाले मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये, फूले फूले और अच्छे बडे बनेंगे
I never eat vada's of narain dass in jalandhar.He serves vada with chane.
Could we eat these vada's with chane instead of chatni or sambar
निशा: अमित, उनका एक खास तरीका हो सकता है, वे बड़ा को चने के साथ परोसते हैं, उनके चने भी कुछ अलग तरीके से बनते हो सकते है और आप किसी भी चीज को जैसे पसन्द करें उस तरीके से खा सकते हैं.
निशा: नन्दनी, आप दाल के आटे को बड़े बनाने से 1 घंटे पहले भिगो दीजिये, पर्याप्त है.
निशा: हीरान्श्री, सांबर की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से मौजूद है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.