सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I like all your recipes very much. I want video on making sambhar. As you have provided links but links are not opening. Please add sambhar recipe.Thanks
निशा: कशमीरा जी, दाल में खाने का सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सोानक जी, वड़ा बनाने के लिये दालों को उबालने की आवश्यकता नहीं होती.
Pls tell me..mene daal jab pisi to wo tight thi par namak dalne k mixture fetne k baad wo thoda gila ho gya? Kya ye normal h ya koi kami kar di...pls tell me mam
निशा: दाल को फैटने के बाद वह सोफ्ट हो जाती है, और दाल को सोफ्ट ही करना होता है.
निशा: सोनी, नमक तो दाल में डालना ही होगा, नमक डालने से गीला नहीं होता.
निशा: पवि जी, सिर्फ उरद दाल से भी वड़े बनाये जाते हैं,लेकिन वड़े बनाने के लिये हाथ पर पानी ही लगाया जाता है, धन्यवाद.
निशा: मेघा, हाथ पर पानी लगाकर ही वड़ा बनाते हैं, वड़ा सिर्फ उरद की दाल से या उरद मूंग दाल को मिक्स करके बनाये जा सकते हैं.
निशा: ज्योति, उरद की दाल दरदरा पीसिये और उसे एकदम फ्लपी होने तक फैंट लीजिये.
u are great & your recipes are so easy .
निशा: प्रिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
you are great and your recipes are so easy
thanx again
निशा: हरविन्दर जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, सांबर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीतू, सांबर की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी मेरी सारी रेसिपी हिन्दी मैं ही हैं.
निशा: किरन, दाल को अच्छी तरह फैटना और पीसते समय ध्यान रखना कि दाल ज्यादा बारीक न हो वह हल्की दरदरी रहे, बड़े सोफ्ट बनेंगे.
निशा: सावी, सांबर वड़ा और दही वड़ा दोंनो अलग है, दोंनो की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
निशा: परमजीत जी, जी हां दोनों दालें बराबर मात्रा में ले सकते हैं.
निशा: कविता, सोडा डालने से एसा हो सकता है, सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है, दाल को अच्छी तरह 6-7 मिनिट तक फैट लीजिये वड़े अच्छे बनेंगे.
Vidhi bhaut acchi lagi
Teena swati
निशा: टीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम, सांबर वड़ा सिर्फ उरद की दाल से भी बनाते हैं, और उरद की दाल में मूंग या चने की दाल मिलाकर भी बनाते हैं, आप जिस तरह भी पसन्द करें उस तरह बना सकती हैं.
निशा: प्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विवेक, वड़ों को मीडियम आग पर तलिये, इसके लिये एकदम सही समय बताना मुश्किल है, लेकिन एक बार के वड़े तलने में 6-7 मिनिट तो लग जायेगे.