सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा, सुमन, जी हां बड़े में आर पार होल करके डालना है.
per us me hole nahe bane.iske liye kiya
karana hoga plz muze bataya.
निशा: सरिता, बड़े को सही आकार देने के लिये प्रेक्टिस करनी पड़ती है.
निशा: स्वेता, हाथ धुले हुये हो और हाथ पर हल्का सा पानी लगा हो तब आप दाल उठाइये और बड़ा बनाइये, हाथ से दाल तो छोड़नी ही पड़ेगी तभी तो बड़ा बन पायेगा. आप प्लास्टिक सीट पर भी बना सकती है, या फिर एक कटोरी या प्याली पर भीगा हुआ कपड़ा लगाइये उसके चारों किनारे पीछे की ओर खीच कर पकड़ लीजिये, कपड़े पर दाल उठा कर रखिये और बड़े का आकार दीजिये एवं धीमे से कढ़ाई में डाल दीजिये. स्वेता कोशिश कीजिये बन जायेगे.
निशा: बड़ा को तेज फ्लेम पर डालिये और बड़ा तेल पर तैरने लगे तब मीडियम आग पर तलिये.
धन्यवाद.
निशा: रूपा, दाल को अच्छी तरह थोड़ी देर तक फैटिये, बड़े अच्छे बनेंगे.
निशा: तर्प्ती, चना या मूंग दाल कोई एक ही दाल लेनी है.
निशा: प्रग्या, अच्छी तरह फैटने के बाद मिश्रण में गाठें कैसे बच सकती है. मिश्रण को 3 घंटे के लिये अगर रखा जाय तो उसमें पानी उपर आ जाता है, सांबर बड़ा की दाल पीसते समय पानी का प्रयोग न के बराबर किया जाता है.
निशा: पिसी हुई दाल को काफी फैटना होता है, जिससे दाल के अन्दर एअर बवल भर जाते जिसकी बजहसे बड़े मुलायम बनते हैं.
निशा: रीता, एक दाल मिलानी जरूरी है.
Thanks for this receipe. Please tell me dal mei moong ki dal se matlab moong dhooli ki moong sabut.
Thanks
Jyoti
निशा: ज्योति जी, धुली मूंग की दाल ही चाहिये.