सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कनुप्रिया, दाल को दरदरा पीसें और अच्छी तेर, 5-7 मिनिट तक फैटें, दही बड़े अच्छे बनेंगे, तेल भी नहीं पीयेंगे.
निशा: विधु, यहां सांबर अच्छी तरह से चल रहा है.
निशा: अंजू, अभी मुझे मंचूरियन की रैसिपी लिखनी है.
+91 9873078967
निशा: आशा, सांबर बड़ा पर वीडियो नहीं है, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितु, पहली बार में घेवर न बने तो कोई बात नहीं इसके लिये प्रेक्टिस कीजिये, घेवर बन जायेंगे.
maine banaya ,exactly vaise hi jaise apne bataya tha .ye bahoot hi jyada tasty tha.maine apne nani aur masi ji ko bhi khilaya. unko bhiu bahoot acha laga.
thanku so so so so so much.
thanks
heena jain
Nisha Ji- agar hum sirf urad ki dal le to bhi wade thik banenge ????
निशा: पारुल, दाल पीसते समय, पानी न डाले तो अच्छा है, बड़े में होल प्रेक्टिल से होने लगता है.
It would be great if you can also share some recipes for healthy breakfast items.
Thanks
Payal Agrawal
निशा: प्रिया, सर्च बटन से भी सांबर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
plz nish aji reply
pls rply.
निशा: आस्था, बड़े को गरमा गरम सांबर में डुबा कर ढककर 5 मिनिट रखिये वे नरम हो जायेंगे.
so plz call me.........
9098822228(chhattisgarh)
maja aa gaya