सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

📅 21 जून 2009 👁 14.7 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.3 (19942)

Vada Sambhar Receipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.

आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें.   आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.

आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.

Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English

आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada

  • उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
  • मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
  • हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
  • करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
  • तेल - बड़ा तलने के लिये

how to make vada

विधि: How to make sambar wada

उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.

दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.

पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये.  दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा  दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.

खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय -   1 घंटा, 15 मिनिट

 सांबर कैसे बनायें?

Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (19942 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

disha
bdha soft nii bnta kya kru
NishaMadhulika
disha जी, दाल को ज्यादा फैटें, वड़ा सोफ्ट और फ्लपी बनेंगे, आप इन्हें अवश्य बना लेंगे.
Balkrishna Sawant
Masta
Superb
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Balkrishna Sawant
Ravi
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ravi
Rajshri Lalwani
I love cooking for our children. Maa ki rasoi jub sufal hoti hai tub bacche khushi se pet bhar ke maa ke hath ka bna khana khaye
NishaMadhulika
राजश्री जी, आपके इतने प्यारे से कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Narendra Balpande
Nisha ji kya hum chana daal ke alawa chana daal ka besan istemal kar sakte hai?

निशा: नरेन्द्र जी, इसमें चने की दाल का उपयोग ही होता है.
Balkrishna
Kal mene mere boss ko sambhar vada wana ke khaliya bhuat mast vana

निशा: बालकृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jigar Patel
Excellent.

निशा: जिगर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chandrajeet yadav
Very nice maine apne mammi papa ko khilaya waah very nice

निशा: चंद्रजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rahul
Yes its nice and I can used ur measured & process.

निशा: राहुल जी, धन्यवाद.
Sangeeta
Medical vada ki dal loose hone par kya kare
rita
sirf uditdal dali batter banane ke liye sab kuch Ho gai Aab kya kare
rita
sirf uditdal dali batter banane ke liye sab kuch Ho gai Aab kya kare
Sunil
Nisa ji men di vada ka mishran phatne ke bad ham agar use kuchh samay ke liye rakh denge to kya uske bad vah phul kar soot nahi hoga jaisa rod par bechane vale ka mishran hota hae
निशा: सुनील जी, मिश्रण देर तक रखने पर फूल जाता है.
pankaj guota
Hindi me vidhi

निशा: पंकज जी, रेसिपी की विधि तो हिन्दी में ही बताई गई है.
Kailas more
Respected mam , mai kailas more from pune apna chhotasa business chalana chahta hoon isliye, mai banana chahta hoon ke medu hotel type fluffy aur crispy kaise banta hai..
I treid at home but fail hua hamesha.
Thanks
निशा: कैलास जी, दाल को ज्यादा फैटें, वड़ा सोफ्ट और फ्लपी बनेंगे, आप इइन्हैं अवश्य बना लेंगे.
Antisha
Agar wada k batter mai pani jyada hojaye toh kaise thik kare
निशा: अन्तिशा जी, इसमें सूजी मिलाकर इसे ठीक किया जा सकता है.
Shilpi
Hello
Ur recipient are really very nice
I have tried many of them and that came out very delicious.. :)
Kya aap muje Bata Sakti hai ki bache hue vade k mixture Ko fridge me rakh ker next day use ker sakte hai kya??

निशा: शिल्पी जी, कर सकती हैं.
Seema
Nishaji, dal ke misran ko rat me grind krke fridge me rakh sakte hai kya? Usse kuch farak to nhi pdega kyoki morning me jyada jaldi rhti hai

निशा: सीमा जी, हां, बिल्कुल रख सकते हैं.
jyotsana
bade fulane ke liye Kay Karna hogs?
निशा:ज्योत्सना जी, दाल को अच्छी तरह फैंटे,वड़े अच्छे पफी बनेंगे.
Niti nigam
My medical vada does not make sponji

निशा: नीति जी, पिसी हुई दाल को फ्लफी होने तक ना फैंटा जाए, तब ऎसा होता है. उरद की दाल दरदरा पीसिये और उसे एकदम फ्लफी होने तक फैंट लीजिये.
Priya singh
Nisha ji, Kya ham in vado me pyaj ko barik kat kar ke dal skte hai

निशा: प्रिया जी, हां, आप अपने स्वादानुसार वड़ों में बारीक प्याज काटकर भी डाल सकती हैं.

Djay
Nisha ji .vade bahut oily ho rahe hai .

निशा: डीजे जी, दाल अच्छे से ना फैंटी गई हो तब ऎसा होता है. अगली बार आप जब भी वड़े बनाएं, दाल को दरदरा पीसें और अच्छी तरह से 5 से 7 मिनिट तक फैटें, दही बड़े अच्छे बनेंगे और तेल भी नहीं पीयेंगे.
Vandna
Beautiful Dish...Thankyou for this Receipe...:-)

निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Malti YADAV
I tried your mung sabudana vada recipe and the taste was great .My whole family enjoyed it. Thank you

निशा: माल्ती जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
vijay
though I made the paste without adding water still it was difficult to make whole and slip itin the oil. it become like ordinary pakoras. any trick for making holein the center

निशा: विजय जी, आप कटोरी और कपड़े की मदद से आसानी से वड़े बना सकते हैं. इसके लिए, एक कटोरी को कपड़े से पूरा ढक लीजिए और पीछे की ओर से कसके कपड़े को कटोरी समेत पकड़ लीजिए. इस कपड़े पर पानी लगा लीजिए. फिर, इस पर 1 से 2 छोटी चम्मच बैटर रखिए और हाथ से गोलाकार कर लीजिए. फिर, बीच में उंगली से छेद कर दीजिए और इसे सावधानी से कपड़े से उतारकर दूसरे हाथ में रखिए और कड़ाई में तलने डाल दीजिए.
Ravi BP
very good

निशा: रवि जी, धन्यवाद.
Shital
Nisha ji ,
Muze 30 members ke liye sambar vada banana h . me usme rava bhi add karna chahti hu. muze dal kitni leni padhegi. Please tell me.
निशा: शीतल जी, आप 1-1.5 कि.ग्राम दाल यूज कर सकती हैं.
Piyu
Mam all your recipes are awesome, mam please tell me veg lollipop recipe
निशा: पियू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Janice jaydeep
I am a service women recently married . My family is joint family n I have not more habit of cooking. whenever i need any information abt any recipe i prefered Nishaji's recpie.
Thanks Nishaji sooooooooooo much

निशा: जैनिस जी, रैसिपी पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Shraddha
Meduvada me jyada kon si dal achhi lagti he chane ki ya mung ku????

निशा: श्रद्धा जी, यह तो आपके स्वाद पर निर्भर करता है. आप अपने स्वादानुसार दोनों में से कोई भी दाल ले सकती हैं.