सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Easily I make your recipe and my family happy and like recipe.thanks u make own website I really like recipe .
निशा: बबीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पा जी, इसमें चावल नहीं डाले जाते हैं.
निशा: विमल जी, धन्यवाद.
निशा: कविता जी, धन्यवाद.
निशा: रूपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रगती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Itne saal se i m making medhu vada lekin kabhi crispy nahi bana...apke tips use kiya aaj aur medhu vada life mein first time crispy bana..thank
Regards,
Swetha
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृप्ती जी, बड़े को सही आकार देने के लिये प्रेक्टिस करनी पड़ती है.
निशा: गायत्री जी, बिना सोडा के भी वड़ा बहुत अच्छे बनते हैं, आप चाहें तो एक पिंच मीठा सोडा यूज कर सकती हैं.
निशा: गौरी जी , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन जी, दाल को वड़े के लिये दाल को 4 घंटे पानी में भिगो कर ले लीजिये, वह नरम हो गई होती है और इसी तरह इडली के लिये दाल चावल को 3-4 घंटे भिगो कर ले लीजिये ये भी नरम हो जाते हैं, और कुकिंग में रुचि के लिये बहुत बहुत धन्यवाद,
Thanks for the dish.Very tasty & delicious dish.
Regards
Pramod Saini
निशा: प्रमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, हमने दाल को पिसने से पहल ही भिगो कर रखा था. बाद में रखने की आवश्यकता कहीं होती.
निशा: जसबीर जी, दाल को अच्छी तरह फैंटे, और वड़े को मीडियम हाई आग पर तलें, बहुत अच्छे क्रिस्पी वड़े बनेंगे.
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन इसके लिये खमीर नहीं बनाते, प्लीज इसका आप वीडियो देख लिजिये, उससे आप डिटेल जानकारी मिल जायेगी.
निशा: जितेंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, हाथ धुले हुये हो और हाथ पर हल्का सा पानी लगा हो तब आप दाल उठाइये और बड़ा बनाइये, आप प्लास्टिक सीट पर भी बना सकती है, या फिर एक कटोरी या प्याली पर भीगा हुआ कपड़ा लगाइये उसके चारों किनारे पीछे की ओर खीच कर पकड़ लीजिये, कपड़े पर दाल उठा कर रखिये और बड़े का आकार दीजिये एवं धीमे से कढ़ाई में डाल दीजिये. बड़े को सही आकार देने के लिये प्रेक्टिस करनी पड़ती है आप कोशिश कीजिये बन जायेगे.
निशा: सुरभी जी, आप अपनी पसंद अनुसार छोटे या बड़े जैसे चाहें बड़े बना सकती हैं.
निशा: अनुजा जी , बड़े को सही आकार देने और होल प्रेक्टिल से होने लगता है.
निशा: निशा जी, बड़े में होल प्रेक्टिल से होने लगता है. आप हल्के हाथों से बनाएं और होल करें आप बना लेंगी.
निशा: वड़ा सिर्फ उरद की दाल से या उरद मूंग दाल को मिक्स करके बनाये जा सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vada zyada puffy nhi bna or bich me se properly cook nhi hua.
निशा: शेफाली जी, दाल को अच्छी तरह फैंटे, और वड़े को धीमी और मीडियम आग पर तलें, बहुत अच्छे वड़े बनेंगे.