सांबर वड़ा Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe

सांबर वड़ा (Samar Vada) को मेदू वड़ा भी कहते हैं, ये दक्षिण भारतीय खाना है लेकिन सारी दुनियां में इसकी धूम है, ये बहुत पसन्द किया जाता है. गरमा गरम सांबर में डूबा हुआ फूले फूले दाल का वड़ा (Vada) और इसकी विशुद्ध भारतीय महक का कोई जबाब नहीं.
आप भी अपने शहर के मनपसन्द रेस्तरां में सांबर वड़ा (Samber Vada), सांबर इडली (Samber Idli) या सांबर दोसा (Samber Dosa) खाने जाते होगें. आप सांबर वड़ा छुट्टी के दिन नाश्ते में या अपने खास मेहमानों के आने पर और अपनी किसी पार्टी के लिये बना सकते हैं. सांबर वड़ा को उरद की दाल से या उरद और मूंग दाल मिला कर, या उरद और चना दाल मिला कर बनाया जाता है.
आइये हम सांबर बड़ा बनाना शूरू करें.
Read - Vada Sambhar Receipe – Sambar Wada Recipe In English
आवश्यक सामग्री :Ingredients for Sambar Vada
- उरद धुली दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- मूंग या चना दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा( कद्दूकस कर लीजिये)
- हरी मिर्च - 2-4 (बारीक कतर लीजिये)
- करी पत्ता या हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( कटा हुआ)
- तेल - बड़ा तलने के लिये

विधि: How to make sambar wada
उरद दाल और मूंग या चना दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लीजिये. पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये. दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये.
पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला कर अच्छी तरह फैटिये. दाल को आप जितना फैटेगे बड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे. सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से वड़ा को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलिये से थोड़ा सा दाल का मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 वड़ा बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह ब्राउन होने पर पलटिये और दोनों सतह ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लीजिये. सारे वड़े तैयार हो गये हैं.
खाने से पहले वड़े, तैयार गरमा गरम सांबर (How to make samber ) में डालिये, परोसिये और खाइये. वड़े को नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी या भुने चने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 1 घंटा, 15 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aap ki receipe bahul aasan lagti ha thanx for receipe
Mam maine bade banaye dikhne me to ache the but bhot tight ho gaye mene better ko feta b bhot tha bt pata nahi q aesa hua pls aap mujhe bataye ki better ko aur kisi tarike se b feta ja sakta h ya hath se hi quki hath se jayda der fatne me hath me dard ho jata h pls mam mujhe aaj kal me hi reply karna quki mujhe vapis banane h
निशा: प्रीती जी, दाल को हल्का दरदरा रखें, अच्छी तरह फैंटे, दाल को हाथ से ही फैंटा जाता है, आपने उसे दाल को अच्छा फैंटा है, लेकिन दाल अगर ज्यादा गाढ़ी है तो भी वड़े सख्त हो सकते हैं.
अच्छा मैं दुबारा कोशिश करुँगी।
नमस्ते निशा आंटी
मैंने वड़ा बनाने की पहली बार कोशिश की साँचे से बनाये थे लेकिन सही नहीं बने । बिना पानी के दाल पीसने में मुश्किल हो रही रही थी और बनाने के बाद सब टूट गए ! ऐसा क्यों हुआ please मुझे बताएं?? कड़क भी थे!!</span>
निशा: साधना जी, अगर दाल पीसने में परेशानी हो रही है तब थोड़ा सा पानी डालकर दाल पीसी जा सकती है. दाल ज्यादा गाड़ी है और उसे फैटा कम जाय तब वड़े सख्त हो सकते हैं और बनाने में टूट सकते हैं.
Thank you mam really thanks a lot..v. Itni sari cheeje sikhane ke liye
Aur main aapki vajah se sasuraal me cha gayi hu thanx
निशा: संजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is may hole nahi ho pata practise k baad bhi kyo
thanks for this recei
sambhar banane ka niyam
Thanks a lot for the wonderful recipe
I am unable to give shape to vada
Please let me know shortly
निशा: मधु जी, प्लीज वीडियो देख लीजिये, और थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अवश्य जी अच्छे वड़े बना सकेंगे.
Aapki recipes bahot acchi hai.
Thanks a lot
I make your sambhar vada recipe it so tasty and lajabab
Thanks for this recipe
Madhavi
निशा: प्रियंका जी, उरद दाल तो 3-4 घंटों में भीग कर तैयार हो जाती है, बहुत ज्यादा समय तक भिगाये रखने से इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं रहता.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ती, मैं जब बच्ची थी अपनी मां के साथ खाना बनाती थी, मुझे बहुत अच्छा लगता था खाना बनाना, मैंने खाना बनाना अपनी मां से ही सीखा है.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapke video and recipe main jyadatar thode thode ingredients alag hote hai .... like isi recipe main video main aapne ek hee dal use kia hai ...
Regards
Dono dal alag alag souk karani hai or saath main bhi kar sakte hai ?
Regards
निशा: सपना जी, आप जैसे पसन्द करती हों उस तरह से शोक कर लीजिये, अलग अलग या एक साथ कोई फरक नहीं है.
निशा: स्वेता जी, एगलैस केक में मिल्कमेड बाइंडर का काम करता है, केक को स्ट्रेन्थ देता है ताकि वह स्पंजी बने और अपनी शेप में रहे.
Plz mam sambhar ki recipe bta dejiye.
Thanx a lot mam
निशा: दीपा, दाल को हल्का दरदरा पीस कर, अच्छा तरह से फैंट कर बनाने से राम लड्डू अच्छे बनकर तैयार होंगे.
but nisha mam mai ye janna chati hu ki bda bnate samay udad dal ke sath sath chana dal bhi mila sakte hai...
निशा: स्वाति जी हां अवश्य मिला सकते हैं.