रबड़ी (Rabri Recipe – Rabari or Rabadi Recipe)

रबड़ी (Rabri or Rabadi) और खुरचन (Khurchan) उत्तर भारत में अधिक पसंद की जाती हैं. खुर्जा की खुरचन और आगरा मथुरा की रबड़ी का स्वाद लाजबाव होता है. रात को खाना खाने के बाद रबड़ी खाने का मज़ा और ही है.
इसे मालपुआ, जलेबी और इमरती के साथ भी खाते हैं. आइये आज हम रबड़ी बनायें.
Read this recipe in English - Rabri Recipe - How to make Rabri
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rabri Recipe
- दूध - 1 लीटर (फुलक्रीम, 5 कप)
- चीनी -50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- पिस्ते - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 2-3 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Rabri
रबड़ी के लिये कढ़ाई ऊपर से अधिक चौड़ी होती है लेकिन आप अपनी सामान्य कढ़ाही में भी इसे बना सकते हैं, मैंने भी इसे सामान्य कढ़ाही में ही बनाया है. कढ़ाही भारे तले की होनी चाहिये. दूध को कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये.
दूध पर मलाई की हल्की परत जैसे ही आये कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. थोड़ी देर बाद फिर से दूध के ऊपरी सतह पर मलाई आये, इसे भी उठाइये और किनारे कर दीजिये. दूध को धीमी गैस पर उबलने दीजिये और इसमें मलाई की परत को कढ़ाही के किनारे लगाते रहिये. किसी पंखे या अखबार से इसे झलने से मलाई की परत जल्दी पड़ती रहतीं है.
इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये. कढ़ाही के किनारे जमी मलाई की परत सूख कर खुश्क होती रहेगी, बार बार यही करना है, जब मलाई कढ़ाही के चारों ओर इकठ्ठी हो जाय और कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई ही बचे तो बचे दूध में चीनी और कतरे हुये पिस्ते बादाम और इलाइची मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये. कलछी से कढ़ाही के किनारों से मलाई खुरचकर निकालिये और उस गाड़े दूध में ही मिला दीजिये. खुरची हुई मलाई की परत (खुरचन) को दूध में मिलाते समय अधिक मत चलाईये ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.
रबड़ी का असली स्वाद तभी रहता है कि दूध की खुरचन के गुठले अन्दर से फीके ही रहें. लीजिये रबड़ी (Rabdi) हो गई तैयार, रबड़ी को प्याले में निकालिये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी रबड़ी (Rabri) फ्रिज से निकालिये, परोसिये और खाइये.
रबड़ी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खा सकते हैं.
साबधानियां: रबड़ी बनाते समय ध्यान रहे कि चमचे से मलाई निकालने के बाद चमचे दूध को भी तले तक ले जाते हुये चला दीजिये, दूध कढ़ाई के तले में नहीं लगना चाहिये, गैस को तेल न रखे, नहीं तो जो मलाई किनारे पर लगा कर रखी है वह जल जायेगी.
Rabri Recipe video
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks
निशा: आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ अपने अनुभव बांटते रहें.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपकी बनाई गई रेसिपी सभी को पसंद आई.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, इसमें घी या तेल नहीं डाला जाता.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, दूध को पकाने पर उसका कलर हल्का सा तो बदलता ही है. आप इसे मोटे तले की स्टील या लोहे की कढ़ाई में बनायें कलर अच्छा आता है.
निशा: एश्वर्या जी, किसी भी मीठे फल का पल्प निकाल कर एसे ही या हल्का सा चीनी के साथ पकाकर रबड़ी में मिलाया जा सकता है.
निशा: आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: सिमरन जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Such a nice rabdi...
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशांक जी, आप 4-5 लीटर दूध से रबड़ी बना लीजिये, सभी के लिये पर्याप्त होगी.
Jai shree radhey
Maine aapki recipe padhi or banai jaise rabri kheer mava jalebi sahi paneer jo bahut acchi bani aapka bahut bahut dhanyavad
निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: दिप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj meine dinner k liye yahi sweetdish bnai hai. Aur bhot achi bani hai. mere andaze se 1 liter dud mei 2 logo k liye rabri ban jati hai. Kya mei thek bol rahi hu?
Thanks
Aanchal
निशा: आंचल जी, ये लोगों के खाने की मात्रा पर भी निर्भर करता है आप चाहें तो 4 लोग भी खा सकते हैं.
निशा: रूपाली जी, ड्राईफ्रूट आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं.
Aaj rabri kheer banayi. Ghar mein sabko achi lagi.
Thank for sharing the chasni link. Will try it today. Kuch doubt rahega toh will post the query.
Maam meine aaj besan halwa bhi banaya. Woh bhi acha bana tha.
Thanks maam
Good day!!
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, रबड़ी दूध को उबालते हुये, उसके ऊपर की मलाई कि परत को इकठ्ठा करके बनाई जाती है, इन्सटेन्ट रबड़ी पनीर और फुल क्रीम दूध को मिलाकर बना सकते हैं या मावा मिलाकर रबड़ी बना सकते हैं.
निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप अलग से थोडा़ सा दूध गाढा़ करके इसमें डाल दीजिए.
निशा: कैलाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सन्नी जी, रबड़ी में कार्न फ्लार न मिलायें, कन्डेन्स्ड मिल्क डाल सकती हैं, इससे रबड़ी का स्वाद और अच्छा बनेगा.
निशा: करम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I was try one time but can't make it perfectly....I need ur help ma'am....
निशा: जानकी जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.