रबड़ी (Rabri Recipe – Rabari or Rabadi Recipe)

रबड़ी (Rabri or Rabadi) और खुरचन (Khurchan) उत्तर भारत में अधिक पसंद की जाती हैं. खुर्जा की खुरचन और आगरा मथुरा की रबड़ी का स्वाद लाजबाव होता है. रात को खाना खाने के बाद रबड़ी खाने का मज़ा और ही है.
इसे मालपुआ, जलेबी और इमरती के साथ भी खाते हैं. आइये आज हम रबड़ी बनायें.
Read this recipe in English - Rabri Recipe - How to make Rabri
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rabri Recipe
- दूध - 1 लीटर (फुलक्रीम, 5 कप)
- चीनी -50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- पिस्ते - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 2-3 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Rabri
रबड़ी के लिये कढ़ाई ऊपर से अधिक चौड़ी होती है लेकिन आप अपनी सामान्य कढ़ाही में भी इसे बना सकते हैं, मैंने भी इसे सामान्य कढ़ाही में ही बनाया है. कढ़ाही भारे तले की होनी चाहिये. दूध को कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये.
दूध पर मलाई की हल्की परत जैसे ही आये कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. थोड़ी देर बाद फिर से दूध के ऊपरी सतह पर मलाई आये, इसे भी उठाइये और किनारे कर दीजिये. दूध को धीमी गैस पर उबलने दीजिये और इसमें मलाई की परत को कढ़ाही के किनारे लगाते रहिये. किसी पंखे या अखबार से इसे झलने से मलाई की परत जल्दी पड़ती रहतीं है.
इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये. कढ़ाही के किनारे जमी मलाई की परत सूख कर खुश्क होती रहेगी, बार बार यही करना है, जब मलाई कढ़ाही के चारों ओर इकठ्ठी हो जाय और कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई ही बचे तो बचे दूध में चीनी और कतरे हुये पिस्ते बादाम और इलाइची मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये. कलछी से कढ़ाही के किनारों से मलाई खुरचकर निकालिये और उस गाड़े दूध में ही मिला दीजिये. खुरची हुई मलाई की परत (खुरचन) को दूध में मिलाते समय अधिक मत चलाईये ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.
रबड़ी का असली स्वाद तभी रहता है कि दूध की खुरचन के गुठले अन्दर से फीके ही रहें. लीजिये रबड़ी (Rabdi) हो गई तैयार, रबड़ी को प्याले में निकालिये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी रबड़ी (Rabri) फ्रिज से निकालिये, परोसिये और खाइये.
रबड़ी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खा सकते हैं.
साबधानियां: रबड़ी बनाते समय ध्यान रहे कि चमचे से मलाई निकालने के बाद चमचे दूध को भी तले तक ले जाते हुये चला दीजिये, दूध कढ़ाई के तले में नहीं लगना चाहिये, गैस को तेल न रखे, नहीं तो जो मलाई किनारे पर लगा कर रखी है वह जल जायेगी.
Rabri Recipe video
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साहिल, चीनी डालना तो जरूरी है.
निशा: प्रवेश जब दोसा फैला रहे हैं तब तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. इस पर पानी के छींटे मारकर कपडे से साफ करदें ताकि तवा ठंडा हो जाये. इसके बाद दोसे के घोल को जल्दी से फैला दे.
यदि आप गरम तवे पर डालेंगे तो दोसा तुरंत पकना शुरू हो जायेगा और अच्छी तरह नहीं फैलेगा.
निशा: ईशा, मेरी बुक नहीं छपी हैं.
yesterday i tried your fruit cream receipe, that was owesome
निशा: अभियोग, धन्यवाद.
निशा: कविता, मुझे बहुत खुशी हुई आपको इतनी सारी तारीफ मिली, तारीफ की हकदार तो आप ही है जो आपने उन्हैं इतनी अच्छी रबड़ी बनाकर खिलाई, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा
NIshaji,
Parso hamari Anniversary thi, mene aapki dikhai hui rabdi banai thi, bahut tasty bani thi, aur pehli baar mere husband meri cook ki hui recipe se bahut khush hue, thank you so much it can be possible just because of u, thanks a lot. i love u. god bless u, from bottom of my heart.! :-)
निशा: निधि, मै कोशिश करूगी.
निशा: मनीषा, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
aap mujhe cake banane ki raceipe bata sakti sakti h kya.
निशा: गायत्री, ओवन से कालम में केक बनाने की रैसिपी आप देख सकती हैं.