रबड़ी (Rabri Recipe – Rabari or Rabadi Recipe)

रबड़ी (Rabri or Rabadi) और खुरचन (Khurchan) उत्तर भारत में अधिक पसंद की जाती हैं. खुर्जा की खुरचन और आगरा मथुरा की रबड़ी का स्वाद लाजबाव होता है. रात को खाना खाने के बाद रबड़ी खाने का मज़ा और ही है.
इसे मालपुआ, जलेबी और इमरती के साथ भी खाते हैं. आइये आज हम रबड़ी बनायें.
Read this recipe in English - Rabri Recipe - How to make Rabri
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rabri Recipe
- दूध - 1 लीटर (फुलक्रीम, 5 कप)
- चीनी -50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- पिस्ते - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 2-3 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Rabri
रबड़ी के लिये कढ़ाई ऊपर से अधिक चौड़ी होती है लेकिन आप अपनी सामान्य कढ़ाही में भी इसे बना सकते हैं, मैंने भी इसे सामान्य कढ़ाही में ही बनाया है. कढ़ाही भारे तले की होनी चाहिये. दूध को कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये.
दूध पर मलाई की हल्की परत जैसे ही आये कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. थोड़ी देर बाद फिर से दूध के ऊपरी सतह पर मलाई आये, इसे भी उठाइये और किनारे कर दीजिये. दूध को धीमी गैस पर उबलने दीजिये और इसमें मलाई की परत को कढ़ाही के किनारे लगाते रहिये. किसी पंखे या अखबार से इसे झलने से मलाई की परत जल्दी पड़ती रहतीं है.
इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये. कढ़ाही के किनारे जमी मलाई की परत सूख कर खुश्क होती रहेगी, बार बार यही करना है, जब मलाई कढ़ाही के चारों ओर इकठ्ठी हो जाय और कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई ही बचे तो बचे दूध में चीनी और कतरे हुये पिस्ते बादाम और इलाइची मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये. कलछी से कढ़ाही के किनारों से मलाई खुरचकर निकालिये और उस गाड़े दूध में ही मिला दीजिये. खुरची हुई मलाई की परत (खुरचन) को दूध में मिलाते समय अधिक मत चलाईये ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.
रबड़ी का असली स्वाद तभी रहता है कि दूध की खुरचन के गुठले अन्दर से फीके ही रहें. लीजिये रबड़ी (Rabdi) हो गई तैयार, रबड़ी को प्याले में निकालिये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी रबड़ी (Rabri) फ्रिज से निकालिये, परोसिये और खाइये.
रबड़ी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खा सकते हैं.
साबधानियां: रबड़ी बनाते समय ध्यान रहे कि चमचे से मलाई निकालने के बाद चमचे दूध को भी तले तक ले जाते हुये चला दीजिये, दूध कढ़ाई के तले में नहीं लगना चाहिये, गैस को तेल न रखे, नहीं तो जो मलाई किनारे पर लगा कर रखी है वह जल जायेगी.
Rabri Recipe video
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya aap whipped cream banane ki recipe bata sakti hain? Mere yahan tayyar nahi milti, isliye gharpar hi banana chahti hoon..
Thankyou in advance
निशा: पूजा जी, व्हिप क्रीम रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शुचि मैं इसे जल्दी ही बनाऊंगी.
निशा: शुचि, मलाई कुल्फी दूध को गाढ़ा करके ही बनाई जाती है, लेकिन रबड़ी के जैसा गाढ़ा नहीं किया जाता, उससे थोड़ा पतला रखा जाता है, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रशमी, मावा और रबड़ी में थोड़ा ही अन्तर होता है.
निशा: रश्मी जी, दूध को चलाते हुये गाढ़ा होने तक बनायें तो वह मावा बनकर तैयार होगा. रबड़ी को चौड़ी कढ़ाई में बनाइये और गैस धीमी रखिये,दूध पर मलाई आने के बाद उसे किनारे लगाते जाइये, जब कढ़ाई में थोड़ा दूध बचे तब गैस बन्द कर दीजिये और उसमें सारी मलाई को मिक्स कर दीजिये, बहुत अच्छी रबड़ी बन कर तैयार होगी.
निशा: मीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी,आपने नये स्वाद में रबड़ी बनाकर खिलाई है तो वाह वाही मिलेगी ही, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya aap bhejengi?
निशा: पूजा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अंकिता, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: कियारा जी, पेड़ा की रेसिपी वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पेड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आरजू, मै कोशिश करती हूँ.
निशा: शुचि, 1 किग्रा. फुल क्रीम दूध से 250 350 ग्राम तक रबड़ी बनकर तैयार हो जायेगी.
Can you please upload the recipe of KHURCHAN..I remember when I was a kid and one street boy used to sell Khurchan...I still remember the taste but don't know the recipe...please help me...thanks a lot.
निशा: कीर्ती, रबड़ी की तरह ही खुरचन बनाई जाती है. लोहे की भारी तले की कढ़ाई लेकर दूध को गरम करते हैं और मलाई को हटा कर किनारे से लगाते जाते हैं सारे दूध की मलाई बनाकर उसमें थोड़ी सी पाउडर चीनी मिलाकर प्याले में निकाल लीजिये, खुरचन तैयार हो जायेगी.
Bahut Khub
It was really helpful.
I have made rabri and it tasted delicious but even being on slow flame all the time it turned yellow instead of white. However I took a heavy base wok. Please tell what has gone wrong so that next it looks like same as yours.
thanks
निशा: मोनिका, रबड़ी का कलर पीला आ रहा है, दूध का फरक है, भैस के दूध से सफेद रबड़ी और गाय मिक्स दूध से रबड़ी का कलर डार्क हो जाता है.
Thanks again for this awsome website.
निशा: जिगिशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अबरार, रबड़ी को और गाढ़ा करने के लिये थोड़ा सा और पका लेंगे तो रबड़ी गाड़ी हो जायेगी.
निशा: गायत्री, तो फिर आप सामान्य कढाही ही प्रयोग कीजिये.
निशा: विराल, चमचम का वीडियो जल्दी ही डालने की कोशिश करेंगे.