रबड़ी (Rabri Recipe – Rabari or Rabadi Recipe)

रबड़ी (Rabri or Rabadi) और खुरचन (Khurchan) उत्तर भारत में अधिक पसंद की जाती हैं. खुर्जा की खुरचन और आगरा मथुरा की रबड़ी का स्वाद लाजबाव होता है. रात को खाना खाने के बाद रबड़ी खाने का मज़ा और ही है.
इसे मालपुआ, जलेबी और इमरती के साथ भी खाते हैं. आइये आज हम रबड़ी बनायें.
Read this recipe in English - Rabri Recipe - How to make Rabri
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rabri Recipe
- दूध - 1 लीटर (फुलक्रीम, 5 कप)
- चीनी -50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
- पिस्ते - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 2-3 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Rabri
रबड़ी के लिये कढ़ाई ऊपर से अधिक चौड़ी होती है लेकिन आप अपनी सामान्य कढ़ाही में भी इसे बना सकते हैं, मैंने भी इसे सामान्य कढ़ाही में ही बनाया है. कढ़ाही भारे तले की होनी चाहिये. दूध को कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये.
दूध पर मलाई की हल्की परत जैसे ही आये कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. थोड़ी देर बाद फिर से दूध के ऊपरी सतह पर मलाई आये, इसे भी उठाइये और किनारे कर दीजिये. दूध को धीमी गैस पर उबलने दीजिये और इसमें मलाई की परत को कढ़ाही के किनारे लगाते रहिये. किसी पंखे या अखबार से इसे झलने से मलाई की परत जल्दी पड़ती रहतीं है.
इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये. कढ़ाही के किनारे जमी मलाई की परत सूख कर खुश्क होती रहेगी, बार बार यही करना है, जब मलाई कढ़ाही के चारों ओर इकठ्ठी हो जाय और कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई ही बचे तो बचे दूध में चीनी और कतरे हुये पिस्ते बादाम और इलाइची मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये. कलछी से कढ़ाही के किनारों से मलाई खुरचकर निकालिये और उस गाड़े दूध में ही मिला दीजिये. खुरची हुई मलाई की परत (खुरचन) को दूध में मिलाते समय अधिक मत चलाईये ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें.
रबड़ी का असली स्वाद तभी रहता है कि दूध की खुरचन के गुठले अन्दर से फीके ही रहें. लीजिये रबड़ी (Rabdi) हो गई तैयार, रबड़ी को प्याले में निकालिये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी रबड़ी (Rabri) फ्रिज से निकालिये, परोसिये और खाइये.
रबड़ी को फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खा सकते हैं.
साबधानियां: रबड़ी बनाते समय ध्यान रहे कि चमचे से मलाई निकालने के बाद चमचे दूध को भी तले तक ले जाते हुये चला दीजिये, दूध कढ़ाई के तले में नहीं लगना चाहिये, गैस को तेल न रखे, नहीं तो जो मलाई किनारे पर लगा कर रखी है वह जल जायेगी.
Rabri Recipe video
कमेंट (149)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दूध को अच्छे से गाढा़ करके ही रबडी़ बनाई जाती है.
निशा: दिनेश जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, काजू कतली मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर काजू कतली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Hello mam agar hum is rabri ko mawa dal ke banaye to kaise banayege
निशा: चिंकी जी, दूध और मावा को मिला कर पकाना होता है, रबड़ी बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है.
mam ! Thank u jo aap apni bnai dishes and anpe idias ko hm sb tk pahuchati ha
Mae apnki hr dish ko nakal krti hu aur ghar me bahut tarif sunti hu sb mere bnaye khane ki tarif krte hai ghar me mamu, papa inam bhi dete hai koi gest ke aane pe sb mujhe hi yad krte hai khana bnane liye vo sb aap ki vajah se thank u mam thank u so much
very sweet
Thanks nisha ji i'm always making yor racipe....
निशा: सोनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
a Nariyal rabdi banane ki receipe bataiye
Nishaji I love ur recipes. Cn u give some desert recipes made by bajra.
निशा: शुभि जी, बाजरा का हलवा, बाजरा की तिल टिक्की और बाजरा के लड्डू रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Thnx Nishaji i like your Gulab jamun & meethe shakkerpara recipe.
nisha ji...mai apne ghar ke paas se hi gai ka dudh leti hu,lekin mujhe shak hai ki wo dudh me pani milati hai to kya mai us dudh se rabri bana sakti hu ya phir dudh waste ho jayega??kya mujhe market se milk ka packet lana chahiye .waise mai chahti hu agar ghar pe hi kaam chal jaye...aap bataye kya theek hoga
निशा: अनुप्रिया जी, रबड़ी भैंस के दूध से ज्यादा अच्छी बनती है, या फुल क्रीम अमूल का दूध ले लीजिये. गाय के दूध से इसे बना सकते हैं, लेकिन गाय का दूध पतला होता है, और उसमें पानी भी मिला है, तब उसे गाढ़ा होने में बहुत अधिक समय लगेगा, और रबड़ी भी डार्क कलर की बनेगी.
i want to teach anjir rabri
i want to teach anjir rabri
nishaji apane rabadi ki recipe batayi hain sirf muje angoor ki recipe bhi chahiye and pls reply me as soon as possible
निशा: प्राची जी, आप अंगूर से क्या बनाना चाहती है?
Wwoowww
But I need MAKHNIYA LASI recipe also .
Help plz!! Help plz!!
निशा: नोडी जी, दूध में बिलकुल पानी नहीं डालते हैं.
Thank u..... :-)
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमजिद जी, ये वीडियो आपके घर में ही तो चल रहा है, आप कितनी भी बार वीडियो ओन कीजिये और रबड़ी बना लीजिये.
निशा: वैशाली जी, रबड़ी फुल क्रीम दूध से बनती है, जब कि बासुंधी, दूध और चावल को पीस कर दरदरे आटे से बनाई जाती है.
आपकी recipes की सरलता और घर पर ही उपलब्ध सामग्री के द्वारा व्यंजन बनाने की कला ने अनेक को लाभान्वित किया है। आपकी website online cooking के लिए किसी धार्मिक ग्रन्थ की तरह है।
आपके व्यक्तित्व से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। आपको कोटि कोटि बधाई और धन्यवाद।
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tell u one thing ki agar rabri last mai jada hi thick ho jaye to kya kr skte plz suggst mam..
निशा: रितू, गाढ़ी रबड़ी को पतला करने के लिये थोड़ा सा फुल क्रीम दूध मिलाया जा सकता है.
निशा: रिन्की जी, हम इसे बना कर देखते हैं.