दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anji
Nisha ma'am..! Aaj Maine lunch me idli sambhaR and nariyal Ki chutney bnAi....it was superb...everyone liked it...thanKu ma'am :)
निशा: अंजित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reshma tiwari
bahut hi achi thi recipe kuch alga tha.thank u

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
विकास सिंह
इटली चाट कैसे बनाये जाते हैं.

निशा: विकास जी, मैं अवश्य इडली चाट बनाने की कोशिश करूंगी
Vijay Rathod
thanks nisaji mai apki recipe se bahut khuch banana sikh gaya hu thanks again

निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratibha
Mam, kya kare jab idli ka stand cooker ke size se chhota ho?
निशा: प्रतिभा जी, छोटा इडली स्टेन्ड को कुकर में रखा जा सकता है.
Neelam
nisha ji hm bekig soda ki jagah kisi or chij ka use kr sakte hai idli ko sort,fulane ke liye
निशा: नीलम जी, बेकिंग सोडा ही यूज किया जाता है, या फिर इनो फ्रूट साल्ट मिला कर, बैटर से तुरन्त इडली बनाई जा सकती है.
Saim

This is the best formet

SHILPA KADAM

thanks i will make idali


 

aadil

<p>aap idly banane ke liye baking soda ke jagah ENO powder use kar sakti hai.. in &frac12; quantity . isse fermentation baking powder ke mukable dugna hoga. fermentation hone ke liye aap mixture ko bilkul close container me rakhein .. aur mixture  fermentation ko  milaye nhi..  aur idly saance me spoon se rakhiye...

Your name...

नीशाजी रवा सेभी इडली बनती है तो उसके बारेमे   थोळा बताईए 


निशा: रवा इडली की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Shweta

Hello mam....mam main ye poochna chahti hu ki aluminium ka idli stand acha hota hai ya steel ka..mere pass steel wala hai usmein pakne ke baad idli sides ke chipk jati hsi aur asani se nahi nikalti jiki wajah se idli ki shap kharab ho jati hai


निशा: श्वेता जी, दोंनो ही स्टेन्ड अच्छे होते हैं, इडली बैटर भरने से पहले सांचें तेल लगाकर अच्छी तरह चिकने कर लीजिये और इडली पकने के बाद स्टेन्ड और इडली को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद उन्हैं चाकू की सहायता से सांचे से बाहर निकालें, इडली बिना चिपके सांचे से बाहर आ जाती हैं.
meenakshi pal

nisha g aap bhut bhut easy way btaate ho receipe bnaane ke liye....or vedios toh koi doubt hi hi rhne deti..aapse acha ab tk kisi ne nhi btaaya

hemant vadher

Idli milk jaise white kaise banaye?


 

Syedmohd

aap kaha se banana sikhti hai ye sab kya koi classes ya books ya Sanjeev Kummar :P LOLz XD


 

Shreya

I love idli sambhar  it is the best dish of South and one of fav dish 

Raj Davgun

Nisha g kal basker m dosa ka gol banane ki vidi thi.usme ek cup rice aur three cup dal se.jo mane raat se tyar kr rkha h ..o gol kya khrab ho gya h ager nhi to . usko kase use kru plz mera marg drshan kro .....thanks  mane aap ki site per dekha to gol ek cup dal aur 3 cup rice to mera to minde gum gya ab aap hi .........bataeye plz


निशा: राज जी, दोसा या इडली बैटर के लिये 3 कप चावल और 1 कप दाल लिया जाता है. गलती से एसा हो सकता है. उसके दोसे बना लीजिये, दाल का टेस्ट अधिक आयेगा, और वे पचने में भी भारी हो जायेंगे, आप उस घोल से दही वड़ा भी बना सकते हैँ, बैटर को फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज कर सकते हैं.
kumarideeparani

idli soft nhi hoti hai? iske liiye kya kre?


निशा: दीपा रानी जी, बैटर के लिये दाल चावल पीसते समय, दाल को एकदम बारीक और चावल को हल्का सा दरदरा रखें, बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें और फरमेन्ट करने के लिये गरम जगह पर रखें, बैटर अच्छा फूलेगा, इडली सोफ्ट बनेंगी.
priya

Dear Nisha ji


Agar dal ki quantity zyada ho jaye or rice ki kam quantity ho to kya idli banane me problem to nahi hogi pls reply


निशा: प्रिया, बैटर फरमेन्ट हो गया है तब इडली बहुत अच्छी बनेंगी.
Enter your name...

Message...

Shobha Dayama

Very helpful recipe

monika

Mam, maine idli bnayi bt vo bhut khati bnrahi h koi solution btayiye kaise uske ghol ko thek kr saku ke baaki idli khati na bne.... Plzz reply mam .


निशा: मोनिका जी, गर्मी के मौसम में इडली घोल 10-12 घंटे में फरमेन्ट होकर तैयार हो जाता है, घोल को फरमेन्ट होने के बाद फ्रिज में रखें, और अधिक बाहर रहने से घोल खट्टा हो जाता है और इडली खट्टी बनती है.
aparana

Mam I read ur reciepe before trying some new menu.thanks a lot mam u r grt

arpita

Agr idli ka gol jyda ptala ho jye to fr kre..


निशा: अर्पिता जी, उसमें चावल का आटा सूजी मिला सकते है, लेकिन अब इडली स्पंजी बने इसके लिये घोल में ईनो फ्रूट साल मिलायें.
shital

aap bohat hi achhi edli banati h nisha ji ur to good 


 


निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manju

Mam benduli rice ka koi dusara naam kya h kese hote h  khakne me kise hote h


निशा: मंजू जी, ये राइस इडली के बैटर बनाने के लिये यूज किये जाते है, ये दिखने में छोटे छोटे चावल होते हैं. दुकानदार से कह कर कि इडली का बैटर बनाने वाले चावल दे दो तो वह आपको दे देंगे.
sapna kale

NISH MEM AAP IDLE KO JYADA SOFT BANNE KE LIYE KYA USE KARTI H


 

jyoti pandey

Thanks hame cooking karana aacha nhi lagata tha butapki harek chij ki banwat dekh aachilagi thanks

avnisharma
how to make edli espengy


Mamta
Can i use appam pan for cooking idli and how?
Dodiya Shraddha
Thank you mam ... Aj apne mere sasural me mera man badha diya thank you