दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sangeeta soni
hiii..mam
i am sangeeta mene apki recipi se idali banai or bo bahut achi bani mene apki site se kafi recipies banai or bo bahut testy bani.. mujhe cooking ka bahu shok hai or apki website mujhe bahut help karti hai..
thank u soo much..
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
divya
Aap ne meri bht tension khatam kar di. Thank you so much. Ab kbi b koi kuch b banane ko kah de koi tension ni, kyu k ap sath ho na mere
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
Munish Bansal
Dear Nisha Mam,
ager daal or chawal ka fermentation 15 hour se j rakha jaye to koi problem to nai hai. because humari state mai abhi rat mai weather cool hota hai or din mai hot to smej nai aa rha hai mai kitna time fermentation k liye rakho. pls tell me mam.
Thx..
निशा; मुनीष जी, बैटर को फरमेन्टेशन के लिये 15 घंटे रखा जा सकता है.
Alka prasad
Mam meethi dalne se kya hota hai idli me koi changes hoti hai
निशा: अल्का जी, मेथी बहुत ही कम डाली जाती है, इससे स्वाद में कोई फरक नहीं होता है, लेकिन दोसा क्रिस्पी बनते हैं.
kanchan
HELLO,NISHA AUNTY i am a big fan of you and my mother also a big fan of you and i love to do cocking. it is my hobby and i follow all your recipes and make diffrent type of varieties of dishes and i love to making them so can i ask one thing? jab meine ye idli recipe banaai to idli na to soft bani hai aur na hi foolti hai aur bich mein se fut jaati hai aur toot jaati hai so can you tell me ? why it is happen and what problem in it or mujhse knha mistake ho jati hai. i am just waiting for your riply mam so plz answer me mam!!!!!!!!!!!
निशा: कंचन जी, बैटर पतला हो या फिर पूरी तरह फरमेन्ट न हुआ हो तब एसा हो सकता है, अगली बार से दाल को अच्छा बारीक और चावल को हल्का दरदरा पीसकर थोड़ा गाढ़ा बैटर बनायें और उसे ढककर बन्द अलमारी रखें बैटर फूल कर दुगना हो जायेगा, बैटर को हल्का सा चलाकर मिक्स करें, अब इडली बनायें, इडली स्पंजी अच्छी बनेंगी.
jyotika verma
really u r great mam
निशा: ज्योतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alka prasad
Mam aapke es recipie ke video me aapne methi ke dane bhi dale hai aur website pe likha nhi hai to kya methi ke dane se kuch fark padega
keerat
Reply me ma'am..
keerat
Mam mere paas baking powder and baking soda dono hi hy...but dono container ka label khraab ho gyea tha..abh mujhe pta nai chal rha k kon sa baking po weder hy aur kon sa baking sodaa...uski quantity jyada hy iss lye m fakna nai chahti....plz help..
निशा: कीरत जी, बेकिंग पाउडर हल्का, बारीक ज्यादा व्हाइट होता है, खाने में कम खारा होता है, जबकि बेकिंग सोडा भारी, ज्यादा खारा होता है, कोशिश कीजिये, आप दोंनो में फरक कर लेंगे.
manisha
nishaji please tell me the measurement of rice and urad dal if i want to cook for 2 person.
निशा: मनीषा जी, 1 कप चावल (200 ग्राम) और आधा कप (100 ग्राम) दाल बना सकते हैं, एक बार आप इतना खाना बना लेंगी, जो भी कम या ज्यादा होगा वह एडजेस्ट करके बनाया जा सकता है.
alka adiley
helo mam...
Bhut hi achhi recipe, simple aur tasty
laxmi
we r running idli and dosa wet paste buisness
actually we r facing few problem when we prepare idli dosa mix we r packe immediately but the packet after few hours fill with completely air plz give solution mam
निशा: लक्ष्मी जी आजकल गर्मी बहुत होने से एसा हो सकता है, मिश्रण को बन जाने के बाद फ्रिज में रखने से ये अच्छा रहेगा.
Dhanshree
mam idli bhot acchi bani thi and dosa ke liye bhi hum ye praman me bana sakte hai kya? please bataiye........??????
निशा: धनश्री जी, दोसा के लिये ये बैटर यूज कर सकते हैं.
Saravanan Balaguruswamy
wow bahut tasty the idli
deepa
Mujhe to recipe padkar hi muuh main pani aa ha hai
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aditya
idli banane ke liye kaun sa chawal best rahega ? arwa , usna , basmati ?
निशा: आदित्य जी, इडली के लिये, बास्मती चावल की आवश्यकता नहीं है, कोई भी छोटी और सोफ्ट वैराइटी का चावल यूज कर सकते हैं.
soni singh
Nisha jee mujhe ye janna hai ki idli banate waqt kaun si rice use karu.raw rice ya boiled rice.aur kya jaruri hai ki isme baking soda dalna.
निशा: सोनी जी, इडली के लिये कोई भी छोटे वाले चावल लिये जा सकते हैं, इसके लिये बैंदुली वैरायटी चावल आता है, वह एकदम छोटा और गोल जैसा होता है, वह बहुत अच्छा रहता है,अगर मिल जाय तो उसे ले लीजिये.
Alka prasad
Mam maine dal aur chawal ki idli banai par wo khatti bani aur hard thi jo ki maine usse ek din pehle se pis k fermanent krne k liye rakh diya tha
निशा: अलका जी, बैटर पतला होने से वह अच्छी तरह फरमेन्ट नहीं हो पाता, आजकल गर्मी है तो वह खट्टा हो गया हो सकता है, प्लीज इडली का बैटर कैसे बनाये ये वीडियो देख लीजिये और बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें आजकल बैटर 12 घंटे में अच्छा फरमेन्ट होकर तैयार हो जाता है, और उससे बहुत अच्छी इडली बनेंगी.
bhavna
thanku ma'am..for all nice recipes.
agar mixture khatta ho jaye to kya krna chahiye..
aur
agar thoda jyada ban jaye to kya ise freeze me rkh skte hain..if yes, to fir kitne time tak ye theek rhta hai..aur baad me use krne par room temp par use kre ya freeze se nikal kr seedhe use kr skte hain...
plz reply
निशा: भावना आजकल गर्मी का मोसम है और बैटर जल्दी ही खट्टा होने लगता है, बैटर को फ्रिज में 4-5 दिन तक रख कर यूज कर सकते हैं. यूज करने से आधा घंटे पहले बैटर को फ्रिज से निकाल लीजिये, अच्छा रहता है.
gagan bedi
Thanks ji bohut testy and yummy recipe hai nisha ji
Hemlata Saini
your idli is very very testy thanks you
निशा: हेमलता, बहुत बहुत धन्यवाद.
jagriti
bahut acchha hai
lakha
thnx for this recipe.....its really yummy.....nisha
alka adiley
namaste mam
daal chawal idli meri 3rd time me bhut hi lajab bne the sath hi samber bhi utne hi tasty....now i learn daal chawal idli,and ab mai confident bhi ho gai.
Thanks mam..this credit goes to you.
निशा: अल्का जी, क्रेडिट तो सारा आपका ही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
annie
Hello mam
Meine dal ko achi trh pis liya tha but by mistke rice bhi jada ptle pis gye thy eske liye koi solution btao but jo paste tha wo pkodo ki trh hi tha wo shi tha kya
निशा: एन्नी जी, पेस्ट पकोड़े की तरह गाढ़ा है तो सही है.
neha
idli dosa batter recipe video for begginers
Joyce
Geeta jee mai jab choti thi tab maine ek lady ko patile me idli banate dekhi thi, unhone ek patile ke upar ek kapda bandh diya aur idli ka batter usme dal kar use dusre patile se band kar diya fir pak jane ke baad use katori se idli ke aakar ka kat diya wo idli jaise hi thi..
निशा: जोयस जी हां एक ही चीज को कई तरीके से बनाया जाता है, धन्यवाद.
Rashmi
बहुत सुंदर, निशाजी
sweeti
thank u for rplying
PRIYA GUPTA
Main Hamesha Darti Hu ki Mujse Idli Thik Ni banegi is dar se maine aj tak idli banane ka try hi ni kia soch ri hu apki recepie dekh kar ek bar bana kar dekhu
निशा: प्रिया जी, कुछ भी बनाने के लिये ट्राई तो करना ही होगा, अपने अन्दर से डर निकालिये और ट्राई कीजिये, आप पहली ही बार में अच्छी इडली बना लेंगी, इन्हैं बनाना बहुत आसान है.