दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jai parkash Sharma
Trying idli
chahat soni
wow bahut tasty the idli




savita
ma'm kya baking soda ki jagah dahi daalkar bhi mixture ko ferment kiya ja sakta hai???
निशा: सविता इडली के बैटर में बेकिंग सोडा नहीं डालना हो तो नहीं डालें ये आवश्यक नहीं है, बैटर में थोड़ा सा नमक डालकर रख दीजिये वह फरमेन्ट हो जाता है, दही डालने की आवश्यकता नहीं है.
vijaya
thank u so much mam.....& love u soooooo much
निशा: विजय जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद
vijaya
hi, nishaji...main aapki sari recipies padhti hun aur use try b karti hun..jo sabko pasaand b aati h..mam main aaapse ye janna chahti hun ki urad daal aur chawal se dhokla kaise banate h? plz aap reply kariyega...plzzzzz
निशा: विजय जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, मैं खट्टा ढोकला बनाने की कोशिश करती हूँ.
Poonam-lucknow
thank you very mutch
निशा: पूनम जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
geet
maam u r tooooooooooooooooo goood.... thanks for ur suprb receipess....
निशा: गीत, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
shivangi
I like your recipe
bishnu patwari
Nishaji u r great...
&
Ur idli racipe is also great...
amol
D dish is too gud
NITU KUMARI
Dear Nisha maim..
pahle jab mai idli banati thi tab beking soda use nhi krti thi..bcoz mujhe pta nhi tha so..meri idli bahot tight hoti thi..jab mane aapke site pe idli recipe dekhi or same recipe follow ki to aaj bahot hi mast & testy idli bani ...waise maim aap(recipe guru) ki jitni bhi taaariff ki jaye kam hai..THANK YOU...}
निशा: नितु, आपने मेरी इतनी तारीफ की है बहुत बहुत धन्यवाद,मेरी कोशिश ह्मेशा रहेगी कि मैं सरल तरीके से रैसिपी बनाकर आप तक पहुंचाती रहूँ.
kavita rawat
Mam maine idle banayi par wo tight ho Gayi . maine mixture ko jayada faint diya
निशा: कविता, जी हां मिश्रण को ज्याद फैटने से उसके अन्दर से एअर बबल निकल जाते हैं और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
shilpi
nisha mem maine apki vidhi k anusan idli pasti taiyar kiya aur 12 ghante k liya rkha mixture me khameer bhi acha hua baking soda bhi dala idli to achhi bani pr spanji nahi bni bnate time eno bhi dala phir bhi sapnji nahi hui plz btaiye kahan pr mistake hui mujhse i m waiting
निशा: शिल्पी, अगर मिश्रण फूला है, तो चमचे से हल्का सा मिला दीजिये और इडली बनाइये इडली स्पंजी अवश्य बनेंगी. मिश्रण को बहुत ज्यादा फैटने से उसके अन्दर के एअर बबल निकल जाते हैं और इडली स्पंजी नहीं बनती. अगली बार बनाइये, आप अच्छी इडली बना लेंगी.
kavita
Idle ko bhaap mein banaya jata hai meri idle jar mein upar side mein hole hai Kya usse bhaap nikalna hai ya nahi.
निशा: कविता, जी हां इडली पकाते समय भाप को बाहर निकलने देना होता है.
amrit
hi.... nisha ji how are you?
nisha ji kya dana methi bhi dal sakte hai. idli ke better mai ...reply plze thanx
kirti
Nisha ji aap Ki recipes laajabab hai. Or aap Kamal Ki h. Thanks
Manita Yadav
Nishaji Dhanyawad aapka jo aapne idli banane me meri sahayata ki.
निशा:स्वागत, मनिता
nandani singh rajput
idle pe jyada khatt pan a jai tab kya karna chahiye
निशा: नन्दिनी, बैटर को फ्रिज में रखिये और ज्यादा दिन तक मत रखिये, इडली खट्टी नहीं होंगी.
haresh
namaste nisha jee :)
humne idli banane ke liye 4 katori chawal aur 2 katori urad daal li hai .. Kya is se koi fark padega, ya idli soft hi hogi ? Plz reply nisha jee
निशा: हरेश, इडली के लिये, 3: 1 चावल और उरद दाल का लिया जाता है, आपने 2:1 लिया है, अगर चावल कुछ दरदरे पिसे हों तो इससे भी इडली अच्छी बनेंगी.
sharmin fatima
nisha ji 1 person kay liyea kitna kitna ingredients layna prega pls hamey bataye.
agar hum 6 idli banaye to kitna ingredients liyeana parega
निशा: शरमिन, 150 ग्राम चावल और 50 ग्राम उरद दाल ले लीजिये.
Naha Singh
thankyou................
shweta
Nisha ji apka bhut-2 dhanyawad itni easy aur tasty dishes ko website pe lane ka. maine chocolate cake aur manchurian banaya tha, cake to bhut accha bana aur mere office me bhi sabko pasand aaya.mai roz apki ek recipe ka printout nikalti hun.nishaji mujhe bas ye janana hai ki ham fermentation ke liye ENO use kar sakte hain ya nahi....thank u
निशा: श्वेता, ईनो तुरन्त डालकर इडली बनाई जाती है, फरमेन्टेसन अपने आप होता है, आप चाहें तो थोड़ा बेकिंग सोडा डाल सकती हैं.
monika
Maam... idli came out very well n very tasty....... yummy thank u.....
Kya hum ise bhi stuff kar sakte h .... dal chawal wali idli ko jese aapne stuffed idli bnai h..... plz reply.... thank u
निशा: मोनिका, जी हां इडली को स्टफ्ड करके बना सकते हैं.
rashmi srivastav
hello mam plz ye btaye ki idli banane ke liye agar chawal aur dal ka powder bnawake rakh le to kya usse acchi aur mulayam idli ni banegi......
निशा: रश्मि, चावल और दाल के आटे से इडली बनाई जा सकती हैं लेकिन आटा थोड़ा मोटा होना चाहिये तभी इडली नरम बन सकेंगी.
ummul
Plz also add the recipe of bhutte ka kees
POONAM BAROT
Nishaji, Thank you very much. I really love you
& your veg.recipe website.
Meri syam ka khana banane ki tenstion hi dur
ho gai he. roj office me ( net par ) 1 recipe dekhti hu.& ghar jake banati hu. me bhi khush, & family bhi khush.
Agein, I really thanks for you with love.
निशा: पूनमजी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Shivam
nisha ji nasmaskar mai neha mujhe aapki recipe bahut pasand aayi lekin ak problem hai ki mere idli spong kyo nhi hoti
निशा: शिवम, इडली बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट हुआ है, तो इडली अच्छी स्पंजी बनेगी, इडली पकाते समय ध्यान रहे कि आग तेज रहे यानी कि पानी में अच्छी तरह भाप बनती रहे, इडली अवश्य स्पंजी बनेंगी.
niharika
Thanks nishaji for this recipe...can we put dahi in this batter for fermenting?
निशा: निहारिका, इसमें दही डालने की आवश्यकता नहीं है.
neha
idli banane k liye kaali urad dal lenge ya safed
निशा: नेहा, इडली के बैटर के लिये सफेद उरद दाल ले लीजिये.
ruby tiwari
tganks mam...u r too good. thanks for ur awesome recepies...