दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Spna
Thank u so much
NishaMadhulika
Spna जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Spna
टिप्पणीmai agr idli stand na ho to ka kre
NishaMadhulika
Spna जी, इडली स्टेन्ड नहीं हैं, तब कुकर या किसी बरतन में पानी डालें, एक जाली स्टेन्ड रख दें, और 3 -4 कटोरियों में भरकर बैटर रख दें और ढककर 10-12 मिनिट पकने दें, कुकर का ढक्कन में सीटी न लगायें.
BHARAT
I am big fan of ur all recipe. its total delecious and hyginic for kids
NishaMadhulika
BHARAT जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आईं. बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
SACHI GUPTA
हेलो निशा जी
मैं और मेरी मम्मी हम दोनों ने आपकी बहुत सारी रेसिपी ट्राई की हैं,
मेरी मम्मी को आपकी वीडियो बहुत पसंद हैं , वह भी आपकी तरह प्याज और लहसुन के बिना खाना बनाती हैं,
निशा जी मैं जब भी इडली बनाती हूँ, उनका टेस्ट सोडा के कारन कड़वा सा हो जाता है, और बिना सोडा वो ठीक से फूलती नहीं हैं , मैं अच्छी ब्रांड का भी सोडा यूज़ करके देख चुकी हूँ , प्लीज कोई सुझाव दे
थैंक्स :)
NishaMadhulika
SACHI GUPTA जी, यदि बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट हुआ हो तो इडली फूली अच्छी स्पंजी बनती है, बेकिंग सोड़ा की मात्रा को बहुत कम ही डालें मात्रा ज्यादा हो जाने से ऎसा हो रहा है. आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोड़ा के बदले
थोड़ा सा इनो फ्रूट साल्ट डालकर देख सकती हैं इससे भी इडली बनाने से वे और अच्छी स्पंजी बनती हैं.
Abhishek moharkar
Nice and tasty ????????????????????????
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Abhishek moharkar
Pramod Dubey
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pramod Dubey
Dhirendra M. Rahor
मधुलिका जी- 1- जलेबी में (घर का बना यिस्ट) मिला सकतें हैं ??

2- क्या इडली के मिश्रण को 4 से 5 घंटे में जल्दी फरमैन्ट करने के लिये (घर का बना यिस्ट) मिला सकतें हैं ?? अगर हाँ- तो कितने मिश्रण में कितना ग्राम यिस्ट मिला सकते हैं ??
NishaMadhulika
Dhirendra M. Rahor जी, आप जलेबी में घर का बना यीस्ट उपयोग कर सकते हैं. मात्रा आपको अपने हिसाब से लेनी होगी जितना आप मिश्रण ले रहे हैं.
Navyaa dewangan
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Navyaa dewangan
Khan kahkashan
Good jiii ????
NishaMadhulika
Khan kahkashan जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
shivani
to good....
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद shivani
Poornima Arya...
Thanx Mam idli resepi share karne ke liye
NishaMadhulika
Poornima Arya... जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Brij Manohar
Nishaji, hamare yaha Bangalore me 4 cup chaval par 1 cup dal dalna paryapt maana jata hai. Chaval aur dal bhigane ke liye 2 ghante kaafi hai, methi dano ke liye 8 ghante chahiye. Hamare climate me fermentation 8-10 ghanto me ho jata hai. Hamare yaha soda kabhi nahi dalte, idli aise hi phuli aur soft banti hai. Aur bhi har ek kism ke chaval se achchi idli nahi banti. Dakshin Bharat me khas idli chaval milta hai. Agar voh nahi hai, to purana arva chaval lijiye, naye fasal ka nahi. Usse bhi achcha butter banega agar adha arva chaval ( raw rice) aur adha pakka chaval ( parboiled rice) lenge. Thoda chidva ( 1 cup dal ke liye adha cup se bhi thoda kam chidva) bhigake aur dal ke sath piskar idli aur bhi halki aur mulayam banegi. Agar chidva ka matra badhaya jaay to dal kam kar sakte hai, yaha hotelwale aise hi karte hai, kyonki dal zyada mehengi hai. Chaval pisne ke liye achchi mixi honi chahiye, taki pisai jaldi ho jay aur chaval piste samay garam na pade varna idli theek se nahi phulegi ( dal pisne ke liye aisa kuchh nahi hai). Ya to chaval ruk rukke pisna chahiye taki garam na ho jaay, aur zyada baareek nahi. Isliye kuchh log South India me mixi nahi mante, idli dosa ki samagri hath se hi patthar ki chakki me piste hai.
Apki recipes mujhe bahut pasand hai, vishesh karke north indian sabjiya aur achar. Bahut kuchh banaya aapki vidhiyo ke anusar. Aur bhi achcha lagta hai ki sabhi recipes bina pyaz lahsun ke hai, ham log bhi pyaz lahsun nahi khate. Apki mehnat ke liye apko bahut dhanyavaad.
NishaMadhulika
Brij Manohar , अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Simran
Agar idali me banate samay bakingsoda dale to ?
NishaMadhulika
सिमरन जी, इसमें बेकिंग सोडा डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है पर फिर भी आप डालना चाहें तो डाल कर देख सकते हैं.
छत्तर सिँह
Bahut hi acha lga aapka tips
Lekin jo idli sauth me banta hai or jo test sauth me aatha hai vo or kahi nahi aata...
..Lekin aapki tips ne hme bahut kus sikha diya..Bahut bahut dhanywad apko...Wary Wary thanks
Iam cs rajpurohit rajsthan..

निशा: राज जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sangam
Kya ham chawal aur dall ka pauder bana ke nahi kar sakte hai

निशा: संगम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sapana. Jain
Hay. 4kap rais liya. Idli banane. Ke. Liy. Dal. Ketni. Lena. Pl. Asr dena
निशा: सपना जी, इसमें 1 से थोड़ी सी अधिक दाल ले लीजिये. 1 और 3 का अनुपात रखा जाता है कुछ जगह 1 और 4 का अनुपात रखा जाता है, आप 1 कप दाल भी ले सकती है.
Mansi singh
Nice recipe mam..
Idli stand me dalte time battle me eno daal sakte h

निशा: मानसी जी, आप इनो का उपयोग कर सकते हैं.
Madan
Nice jankari

निशा: मदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vinny
Madam aap ne jaise btaya Maine waise hi idli bnai lekin pta n q idli ka color yellow ho gya aur dekhne me achhi n lag rhi
Manorma
Thankyou so much mam

निशा: मनोरमा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Manorma
Mam chawal daal ki idli me bhi eno aur dahi daal k turant bna skte hain...? Aisa krne se idli spongy bnegi ya nhi..?
निशा: मनोरमा जी हाँ एसा किया जा सकता है, इडली सोफ्ट बनेंगी.
Tribeni dehury
Supper fine
Tiffin

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Manorma
Thankyou mam

निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manorma
Mam daal chaawal ki idli me bhi eno ka use kr skte hain?
Aur agr kr sakte hain to kaise use krna chahiye...?

निशा: मनोरमा जी, फरमेन्टेशन हो जाय और यदि बैटर यह पर्याप्त न फूला हो तो इसमें चुटकी भर ईनो साल्ट (Eno Salt) भी डाला जा सकता है,
Manorma
Mam aapne likha hai ki baking soda khatti cheejon k sath hi kaam krta to aapne idli me koi khatti cheej kyon nhi daali hai ..?

निशा: मनोरमा जी, इडली के बैटर को फरमैंट होने के लिए रखा गया है जिससे इसमें खटास बनेगी और बैटर में मिक्स बेकिंग सोडा एक्टिव होगा.
Ankita
Mam eno ka use kaise krte hai idli me..

निशा: अंकिता जी, मिश्रण के फर्मेन्ट हो जाने के बाद इसमें जब इडली में ईनो डाल कर मिक्स करें ओर तुरंत उसे सांचों में भर कर बनने के लिए रख दीजिए.
Ankita
Mam..apki recipes bahot acchi hai..hamesha jo bhi naya seekhna hota hai aasani se samajh aa jata hai..thankssssss a lot..please update some new snacks recipes. .

निशा: अंकिता जी, मेरी रेसिपी को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
K Rami Reddy
Very nice recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
akanksha
Mam how can I make idli sponge. ..?

निशा: आकंक्षा जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा हो. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Hiya
Dal or chawal Ko alag alag rakhna jaruri h kya

निशा: इन्हें अलग से ही भीगोना होता है, क्यों कि इन्हैं अलग अलग पीसना होता है, पीसकर इन्हैं एकसाथ मिला देते हैं.