दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.
रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli) भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.
दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.
Read - Dal Idli Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये
विधि - How to make Dal Idli
उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.
मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है. इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

इडली बनाइये:
मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है.. नहीं तो आप इडली मेकर और प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं. मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.
प्रेशर कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये. इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये. चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड में लगा लीजिये. इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.
तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,
गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

इडली फ्राई (Idli Fry Recipe)
इडली आप सांबर के साथ खाते है, नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं. कभी कभी इडली अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह जातीं है. फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है. इन्हें चटनी से खाना अच्छा नहीं लगता. हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना लेते हैं.
इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं. बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

इडली चाट - (Idli Chat Recipe)
हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है. इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है. इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है? बना कर देखिये.
इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी, लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).
कमेंट (411)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शीला जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शांति जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्णिमा जी, धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, तिलकुट और लाई के लड्डू की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देख सक्ती हैं, रेसिपी हिंदी में ही दी गई हैं.
निशा: सहज जी, 600 ग्राम चावल और 200 ग्राम उरद की दाल से बैटर बना कर इडली बना सकते हैं.
or wo puri karab ho jati hai
निशा: अनुजा जी, कुकर में पानी थोड़ा अधिक है तब इडली स्टेन्ड के नीचे वाले मोल्ड की इडली खराब हो सकती हैं, या कुकर के ढक्कन से सीटी न निकाली हो तो इडली में पानी आ सकता है.
निशा: ज्योती जी, इडली स्टेन्ड नहीं हैं, तब कुकर या किसी बरतन में पानी डालें, एक जाली स्टेन्ड रख दें, और 3 -4 कटोरियों में भरकर बैटर रख दें और ढककर 10-12 मिनिट पकने दें, कुकर का ढक्कन में सीटी न लगायें.
Plzz tell me how to cook Shahi paneer
निशा: प्रियंका जी, शाही पनीर रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, प्लीज आप उसे देख लीजिये.
निशा: प्रिया जी, मिश्रण को ज्यादा फैटने से मिश्रण के अन्दर की हवा निकल जाती है जिससे इडली नहीं फूलती, साथ ही मिश्रण के पतले या गाड़े होने की बजह से भी इडली सख्त बन जाती हैं.
निशा: नरेन्द्र जी, पेस्ट को धूप में 5-7 घंटे रखा जा सकता है.
निशा: जी तनु, दोंनो मिश्रण लगभग एक जैसे ही होते हैं.
निशा: रेनूका जी, इडली के सांचों को अच्छे से तेल लगा कर चिकना करके फिर इसमें बैटर डालें और इडली को पकने के बाद 5 मिनिट ठंडा होने पर सांचे से निकालें, इडली बिलकुल भी नहीं चिपकेगी.
निशा: जगमोहन जी, फर्मेंटेशन का मतलब खमीर होता है जिससे दाल चावल का बैटर अच्छे से फूल कर तैयार होता है और इडली स्पंजी बनती है.
निशा: अर्विना जी, बैटर चावल और दाल से ही बनाया गया है.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहिणी जी, मिश्रण पतला होने पर अच्छी तरह फरमैन्ट नहीं हो पाता इस लिये इडली अच्छी नहीं बनती. एक बात और ध्यान दीजिये, मिश्रण के लिये उरद दाल बारीक पीसिये और चावल को एकदम बारीक मत कीजिये.
I would want to open a idli shop and my targat is 1 day at about 1500 to 2000 pic so please suggest me a write equipment that i should achlve this 2000 pieces in short time .
Best regarding
Vijay kumar
निशा: विजय जी, बाजार में पता कर सकते हैं, बड़े बड़े इडली स्टेन्ड मिल जाते हैं.
reply plzzz
निशा: पारूल जी, आप इन दोनों का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, दाल को पीस कर फरमेन्ट करने रखा जाय उसमें तो ज्यादा समय लगेगा, अभी इडली बनाने के लिये दाल चावल को पीस कर उसमें इनो फ्रूट साल्ट डालकर इडली बना सकते हैं.
निशा: भावेश जी, घोल को फरमेन्ट होने के बाद और अधिक बाहर रहने से घोल खट्टा हो जाता है और इडली खट्टी बनती है.
I love you
mujhe apki banane ki vidhi bahut achhi lagti h....allways time love you.....
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए धन्यवाद.