दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

amruta
hi mem aaj mene aapki banai idali ko dekha muje achhi lagi , idali mera fevrit brekfast he par me achhese bana nahi pati muje ab pakka vishvas heki ab me ise achhese bana sakti hu thenxxxxx nisha mem aapki banai har recipes ko me thenxxx kaheti hu....

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवा, आप इस रेसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
shaheen
idli banne par us ke upar paani bhar jata hai aisa kyu

निशा: शाहीन जी, कुकर में पानी थोड़ा अधिक है या कुकर के ढक्कन से सीटी न निकाली हो तो इडली में पानी आ सकता है. कुकर में बहुत ज्यादा पानी ना डालें और कुकर में सीटी ना लगाएं.
humera
amazing .........this recipe is very good.thanks for sharing this recipe

निशा: हुमैरा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Voshika
Hello mam....I m following ur receipes since yrs...Ur simple way of presentatiin is adorable and ur voice ........... Oh.... Its melody to our ears...Thanks for all grt receipes.

निशा: वोशिका जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे बेहद खुशी है कि आप काफी लंबे समय से हमारी रेसिपीज़ देखती आ रही हैं.
shilpi
Hi!Nisha ji ,maine bahut baar rawa idly banane ki koshish ki but meri idly pakti hi nahi n na hi spongy banti h.sab kachchi rah jati h.saari koshish kr ke dekg li h.rawa b change kr ke dekh liya.fir laga paani ki gadbad h wo b filter ka use kia.tawa b prestige ka h.pr galti kaha ho rhi h can't understand.i m very sad.plz suggest me .
निशा:शिल्पी जी, बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें, थोड़ी देर सूजी को फूलने के बाद सारी तैयारी करने के बाद ईनो डालकर मिलायें, और इडली बनायें, बहुत अच्छी इडली बनकर तैयार होंगी, ट्राई और बतायें कि इडली कैसी बनी.
shama
Thank u nisha ji explain karne ke tarika bahut acha hai thank u ... I will try soon ..mere husband ko idli sambhar bahut pasand h

निशा: शमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Chinki
Hello mam mera do baar batter aacha ferment hua tha jab Maine baking soda dala tha par ab maine aap me yhi recipe dusri dekhi to usmai aapne baking soda me bina bataya h to Maine without baking soda me better banaya par ab ho fula nhi jab ke Maine usko 24 hours ferment karne ke liye rakha kya jayada thick better banane se bhi better ferment nhi hota h kya mam ? Kya aap bata Sakti h kaha mistake ke h Maine
निशा: चिंकी जी,बैटर बहुत अधिक गाढ़ा हो तब एसा हो सकता है, और अब आप उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दीजिये,बैटर फरमेन्ट हो जायेगा.
vikas mishra
today I'm very happy maine aaj idlli banai

निशा: विकास जी, जानकर अच्छा लगा. धन्यवाद.
Mriddula mishra
Bahut achha tha.apki recipe lajwabb hai

निशा: मृ्दुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mani
Mere idlli upar se halki gele bante h, but andar se spongy rahte h. Plz help me

निशा: मनी जी, कुकर में पानी ज्यादा होने के कारण ऎसा हो सकता है. कुकर में सीटी लगा रखी हो तब भी ऎसा हो सकता है. कुकर में बहुत ज्यादा पानी मत डालिए और बिना सीटी लगाए ही कुकर में इडली बनाइए.
santosh kumar
Poliogarey rice banane ki vidhi aur usme kya kya samagri past hai sir

निशा: संतोष जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
anu
gram jagh ka matlab....

निशा: अनु जी, गरम जगह का मतलब जहां तापमान सामान्य से हल्का ज्यादा हो, जैसे कि बंद अलमारी.
Nidhi
Mam, mera idli batter kharab ho gya tha. Smell aa rhi thi batter se. Ye Kaise ho gya mam?

निशा: निधि जी, घोल फरमेन्ट नही हुआ हो तब उसमें से स्मैल आने लगती है और खराब हो जाता है, प्लीज बैटर बनाने के लिये रेसिपी को पढ़ें और वीडियो देखें, बैटर को पतला और अधिक गाढ़ा न रखें, आप अवश्य ही अच्छा बैटर बना सकेंगी.
Ranjan kumar
how can i fragment rice
निशा: रंजन जी, फरमेन्टेशन के लिये दही या नीबू और बेकिंग सोडा या ईनो फ्रूट साल्ट यूज किया जाता है.
rajkumar yadav
Thanks mam edli banane ke is saral vidhi ke liye.

निशा: राजकुमार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sandeep
Superb, easy method

निशा: संदीप जी, धन्यवाद.
Dev
Thanks mam
You help me to bake idli

निशा: देव जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
SANDHYA KADAM
very nice recipe.

निशा: संध्या जी, धन्यवाद.
Nilesh
Idali butter kitane din store Kar sakate he
Plz tell me

निशा: नीलेश जी, इडली का बैटर 4-5 दिन तक फ्रिज में रख कर यूज किया जा सकता है.
Himanshu Kumar Ojha
वाह वाह क्या खुब फरमाया हैं, जितना लिखा है उससे ज्यादा समझ में आया है.
Thank you Nisha jee, Mai Himanshu kr ojha patna .

निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Vikas
How to preserve idling better for one month
gayatri
Yes I like it I make to sure

निशा: गायत्री जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Shirin
Nisha ji is awesome recepice I like it.

निशा: शिरीन जी, धन्यवाद.
tushar
nice edli we wil make it

निशा: तुषार जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
rahul tyagi
Nisha ki,kya idli m baking soda ki jagh Eno.daal skte h?or agr ha toh kab...PLZZ reply

निशा: राहुल जी, बैटर बनाने के बाद सबसे अंत में ईनो डालकर बैटर फैंटिए और जैसे ही उसमें बुलबुले बनने लगे, वैसे ही इडली स्टेन्ड में बैटर डालकर इडली को पकाने रख दीजिए.
shalini
Nishaji
Meri idli khatti nahin banti . Mujhe khatti idli banani hai

निशा: शालिनी जी, इडली के घोल को फरमेन्ट होने के बाद, थोड़ी देर और बाहर ही रहने दीजिए, आपकी इडली खट्टी बनेगी.
Vipin
Hame 50 logo ke liye banana h
Soumya pathak
Mujhe idli ka dhol sale krna h ... Toh uske liye kaise dhol taiyar krna hoga ..
निशा: सोम्या जी, इडली का बैटर बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकती हैं.
ritesh
hi
nisha g,
agr idli ka ghol ptla ho jaye to kya kre..?
plss rply

निशा: रितेश जी, आप घोल में थोड़े से सूखे पोहे मिला लीजिए, घोल ठीक हो जाएगा.
suresh
Wow supperrrrrrrrr

निशा: सुरेश जी, धन्यवाद.