दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2009 👁 23.4 लाख बार देखी गई 💬 411 कमेंट ★ 3.1 (30331)

Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.

रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli)  भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.

दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये  होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह   ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.

Read - Dal Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli

  • चावल -  3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • बेकिंग सोडा -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये

विधि - How to make Dal Idli

उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.

उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है.  इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

dal rice idli

इडली बनाइये:

मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है..  नहीं तो आप इडली मेकर और  प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं.  मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.

प्रेशर  कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये.  इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये.   चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड  में लगा लीजिये.  इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.

तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,

गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Idli Fried

 इडली फ्राई (Idli  Fry Recipe)

 इडली आप सांबर के साथ खाते है,  नारियल की चटनी या  मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं.   कभी कभी इडली  अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह  जातीं है.  फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं  और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है.  इन्हें चटनी से खाना  अच्छा नहीं लगता.  हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना  लेते हैं.

इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं.  बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

idli chat recipe

इडली चाट  - (Idli Chat Recipe)

हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है.  इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है.  इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है?  बना कर देखिये.

इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला,  भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी,  लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (30331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (411)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Suvarna
40 person k liye Kitana chawal aur uday dal lagega
Sujal
Hiii mam I need want to make idli for commercial use how can make spongey idli and soft
निशा: सुजाल जी,बैटर अच्छी तरह फरमेन्ट हो तो इडली फूली अच्छी स्पंजी बनती है, और बैटर में थोड़ा सा इनो फ्रूट साल्ट डालकर इडली बनाने से वे और अच्छी स्पंजी बनती हैं.
Pratima Namdeo
You are great Nishaji

निशा: प्रतिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sachin Rawat
Mam, how much Eno we added for 2 kg urad wash dal and 6 kg rice .
निशा: सचिन जी, यह 8 किग्रा दाल चावल हो गये इनमें 16 छोटी चम्मच ईनो साल्ट डाले सकते हैं.
Vinita
Mam kya hm chawal aur daal ko sukhakr aur pis kr nhi rkh skte , future k liye? Jisse jaldi idli ban sake?
निशा: विनीता जी हां एसा किया जा सकता है, बाजार में इडली बैटर इस तरह मिलता भी है.
kjl
agr isme beking soda ni dale to chlega ky...????
plzzzzzzzzzzzz rply

निशा: काजल जी, बेकिंग सोडा के बिना भी इडली बना सकते हैं.
Priyanka rasgania
Hello mem mujhe aap se puchna tha ki me hamesha suji ki idli bnati hu par vo soft nhi ban pati aisab kyo hota h

निशा:प्रियंका जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.साथ ही मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
mansi
Wowwwwwwwww ur method is vrryyy appreciable ........

निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavika patidar
Nisha Ji plz bataye mene aaj chawal or dal bhigo diya h to me parso morning me idli bna skti hu kya plzz btaye

निशा: बिलकुल बना सकती हैं.
Lovely
Amz recipe.good job.

निशा: लवली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Urmila
Perfect recipe

निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bandits prasad
Mam some kinda chawal use high...??
maya
Thanku nisha mam I really appreciate you mujhe jab bhi kuch banana hora h bad aapki recipe kholi or bana lati hu itna easy way or sabse Acha Hindi me

निशा: माया जी, आपके इस स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
pallavi
mam meri idli kbhi bhi achi nhi Banti h. mujhe AAP ye btaiye ki mixture kaise banana chaiye

निशा: पल्लवी जी, मिश्रण पतला होने पर अच्छी तरह फरमैन्ट नहीं हो पाता इस लिये इडली अच्छी नहीं बनती. एक बात और ध्यान दीजिये, मिश्रण के लिये उरद दाल बारीक पीसिये और चावल को हल्का दरदरा रखिये,मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा रखें, मिश्रण अच्छा फरमेन्ट होगा और इड्ली भी अच्छी स्पंजी बनेंगी.
jai
क्या ईडली मिश्रण मे बेकिंग सोडा डालना जरुरी है

निशा: जय जी, बिना इसके भी बना सकते हैं, लेकिन बेकिंग सोडा डालने से बैटर और अच्छा फरमेन्ट होता है.
Ajeet kumar
Whitout idli stand ke idli kaise bsnegi

निशा: अजीत जी, इडली स्टेन्ड नहीं हैं, तब कुकर या किसी बरतन में पानी डालें, एक जाली स्टेन्ड रख दें, और 3 -4 कटोरियों में भरकर बैटर रख दें और ढककर 10-12 मिनिट पकने दें, कुकर का ढक्कन में सीटी न लगायें.
rohit singh sikarwar
Very nice and testy

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AMRIK SINGH
Madam, when we include baking powder if it not harmful for stomach
निशा:अमरीक जी, इडली के बैटर में बेकिंग पाउडर नहीं बेकिंग सोडा डाल सकते हैं, और पेट के लिये इतनी मात्रा में नुकसान दायक नहीं होता.
r.n. rawat
Q.-dal chawal banane ki suruat kis desh se hui?
1bharat. 2sreelanka
3bhutan. 4nepal
Abhishek Gurjar
Tasty idli achi cheej h
Health ke liye

निशा: अभिषेक जी, यह एक अच्छा हेल्दी फूड है. धन्यवाद.
Gautam
How can I do mam pls tell me ..
निशा: गौतम जी, रेसिपी वीडियो देखें, और बिलकुल उसी तरह से ट्राई करें, आप जो भी बनाना चाह्ते हैं अवश्य बना पायेंगे.
Gautam
Mam agr rice and pulse ko sath de diya jaye fulne then any plm pls tell....hope so mam

निशा: गोतम जी, मिश्रण के लिये उरद दाल को एकदम बारीक पीसना होता है और चावल को एकदम बारीक नहीं करना होता इसलिए ये एक साथ भिगो कर न बनाएं.
jaya sen
100 logo k liye kitna daal or chawal lagega please tell me
निशा: जया जी, 3 कि. उरद दाल और 9 कि. चावल भिगो दीजिये.
divyanka tripathi
Thanku so much mam

निशा: दिव्यंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma Bhasin
Hi Nisha ji Pl tell me, where to buy a large size idli stand. Your idlis r much bigger in size than mine.

निशा: सुषमा जी, आप किसी भी अच्छे बर्तन स्टोर से अपनी पसंद अनुसार इडली मेकर खरीद सकती हैं.
Kamlesh kumari
दाल चावल की इडली में जो उसना चावल का नाम आ रहा है क्योंकि यह तो दक्षिण भारत का चावल है तो यह हमारे यहां U.P. के बाजार में किस नाम से जाना जाता है इसके और अधिक नाम क्या हैं? इसके अतिरिक्त इडली में कौन सा चावल प्रयोग किया जा सकता है.
निशा:कमलेश जी, ये छोटे और मोटे चावल होते हैं, आप दुकान दार से बोले इडली के लिये छोटा और मोटा चावल दे दीजिये, आपको चावल मिल जायेंगे. इडली के लिये कोई भी छोटा चावल यूज किया जा सकते हैं.
vivek
Idli we can how to make.

निशा: विवेक जी, रेसिपी को ध्यान से पढ़ें और इसके विडियो को भी देखें और उसके अनुसार इसे बनाएं आप बहुत अच्छी इडली बनाएंगे.
chandan
how to dowanload it there is no option
ajita
Mam 30 log liye id lio ke.
निशा: अजिता जी, 3 कि. चावल और 1 कि. उरद की दाल से बने बैटर की इडली इतने लोंगों के लिये पर्याप्त रहेंगी.
heeramati
Meri idli se smell aati hai ESE kaise dur karu
निशा: हीरामती जी, बैटर अच्छा न हो तो इडली से स्मैल आयेगी, बैटर को अच्छा बनायें और बनने के बाद उसे फ्रिज में रख कर 4-5 दिन तक यूज करें, इडली अच्छी बनेंगी.