दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe

इडली दाल चावल से बनायी जातीं है और अगर जल्दी हो, पहले से दाल-चावल भिगो कर, पीस कर फर्मेन्ट न किये हों तो रवा सूजी से भी बनायी जातीं है.
रवा या सूजी से तुरन्त इडली (Instant Idli) भले ही बन जाय लेकिन जो स्वाद और महक दाल चावल से बनी इडली में है वह झटपट की रवा इडली में कहां. गरमागरम भाप निकालती हुई इडली उतनी ही गरमागरम सांबर (Sambar) के साथ आपके सामने हो तो आप सारे काम छोड़ कर सिर्फ इडली के बारे में ही सोचेंगे. ये इतनी गुलगुली होतीं है कि इन्हें आठ महीने का छोटा बच्चा भी खा सकता है. आप चाहें तो इन्हें नाश्ता, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं.
दाल चावल की इडली बनाने के लिये, दाल चावल को भिगो कर पीस कर मिश्रण तैयार करना होगा और उस मिश्रण को फरमैन्ट भी करना होगा, इडली अच्छी तरह से स्पंजी तभी बनेगी जब मिश्रण अच्छी तरह से फरमैन्ट हुआ होगा, इसलिये सबसे पहले हमें मिश्रण तैयार करने के ऊपर ही पूरा ध्यान देना होगा, और इसके लिये हमें प्लान भी पहले से ही करना होगा, अगर हम रविवार को इडली बनाना चाहते हैं, तब गरम प्रदेश में रहने वालों को शनिवार की सुवह ही दाल भिगो देनी चाहिये होगी, लेकिन ठंडे प्रदेश में रहने वालों को शुक्रवार की सुवह ही दाल भिगो देनी पड़ेगी, क्यों कि ठंड में फरमैन्टेशन देर से होता है, तो आइये फिर जल्दी शुरू करें हम दाल चावल की इडली बनाना.
Read - Dal Idli Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Idli
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये
विधि - How to make Dal Idli
उरद की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
उरद दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एक दम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.
मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है. इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

इडली बनाइये:
मिश्रण को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये. यदि आपके पास इडली बनाने का परम्परिक बर्तन है तो बहुत ही अच्छा है.. नहीं तो आप इडली मेकर और प्रेशर कुकर मैं भी इडली बना सकते हैं. मैं भी इडली प्रेशर कुकर में ही बनाती हूं.
प्रेशर कुकर में 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये. इडली स्टैन्ड निकालिये साफ कीजिये, इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये. चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हैं इडली स्टैन्ड में लगा लीजिये. इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये.
तेज गैस फ्लेम पर 9-10 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं. प्रेशर कुकर खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये, खांचे अलग कीजिये, ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये. लीजिये इडलियां तैयार हैं,
गरमा गरम इडली गरमा गरम सांबर और नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

इडली फ्राई (Idli Fry Recipe)
इडली आप सांबर के साथ खाते है, नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ खाते हैं. कभी कभी इडली अधिक बन जाती हैं और दूसरे दिन तक फ्रिज में रखी रह जातीं है. फ्रिज में रखी इडली की नमी कम हो जाती हैं और ये थोड़ी खुश्क हो जातीं है. इन्हें चटनी से खाना अच्छा नहीं लगता. हम इन इडलियों से इडली फ्राइ बना लेते हैं.
इडली फ्राइ बनाने के लिये कढ़ाई में 1-2 टेबल स्पून तेल डालिये, थोड़ी सी राई राई तड़कने के बाद, 1-2 हरी मिर्च कतरी हुई, थोड़ा सा अदरक कतरा हुआ, 5-6 करी पत्ता भूनिये, इस मसाले में मूंगफली या नारियल की चटनी, थोड़ा पानी, स्वादानुसार नमक और कटी हुई इडली डाल कर चमचे से चलाते हुये, 2-3 मिनिट फ्राई कर लीजिये. आप चाहें तो कटे ट्माटर भी डाल सकते हैं. बस इन्हें प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये से सजाइये, लीजिये लाजबाव फ्राइड इडली तैयार है. खाकर बताइयेगा कैसी बनी.

इडली चाट - (Idli Chat Recipe)
हर भोजन अपने शहर से निकल कर दूसरे क्षेत्र में जाकर वहां का स्वाद और रूप ले लेता है. इडली भले ही दक्षिण भारत का भोजन हो, उत्तर भारत में आकर यह भी स्थानीय स्वाद में ढल जाती है. इडली हम अधिकांश रविवार के दिन बनाते हैं और शाम को इन्हीं बची हुई इडली से इडली की चाट बनाते हैं. क्या आपने इडली की चाट (Idli Chat) बनाई है? बना कर देखिये.
इडली चाट (Idli Chat) बनाने के लिये दो इडली प्लेट में डालिये, चाकू से 4-5 कट लगा दीजिये, ऊपर से हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, दही, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा,छोटे सेव और अनार के दाने अगर आपके पास है तो वो भी, लीजिये तैयार है इडली की जायके दार इडली चाट (Idli Chat).
कमेंट (411)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तरून जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, घोल फरमेन्ट नही हुआ हो और खराब हो गया हो तब एसा हो सकता है, प्लीज बैटर बनाने के लिये रेसिपी को पढ़ें और वीडियो देखें, आप अवश्य ही अच्छा बैटर बना सकेंगें.
निशा: नेहा जी, फरमेंट होने पर इसमें से महक तो आती ही है लेकिन जली हुई नहीं बल्कि खटास वाली.
mujhe ek doubt h baking soda ke place par hm ENO use kr skte h kya ??
and ye baking soda kb daalna h ??
plzz rly me
निशा: मनीषा जी, डाल सकती हैं.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बैटर में बटर मिल्क नहीं डाला जाता है, लेकिन आप पानी की जगह बैटर में थोड़ा बटर मिल्क डाल सकते है, लेकिन बैटर पतला नहीं होना चाहिये.
निशा: नीतेश जी, मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये स्वादानुसार नमक ओर बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है. इडली बनाने के लिये मिश्रण तैयार हो जाता है.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam apki sabhi recipes bhut simple hai or app mare har sabal ka answer kar mujhe satisfied karte ho tnanks mam
wonderfull................................................................................................................
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine saturday ko dal chval bhigo die the or satueday 7 pm ko dal caval pis kar usme namak or baking soda dal kar rakh diya tha sundy ko mene 11:30 am idli banyi mam idly me halk khta pan tha or idly fully nahi muje batae maine kha galti ke plz mama
निशा: नितेश जी, आपने सबकुछ ठीक किया है, मुझे लगरहा है कि बैटर थोड़ा पतला होने से एसा हो सकता है, और आजकल गरमी के हिसाब से ज्यादा देर तक बैटर रखने से वह खट्टा हो सकता है.
agar mishran ko rat ko pis kar rakh de to subha ka idly banani chahiye
निशा: वंदना जी हां अवश्य बना सकते है, बैटर की कनसिसटेन्सी सही है, वह सही पिसा है, बैटर अच्छा फरमेन्ट होकर तैयार हो जाता है.
plz meri help kijie
mita soda or khana soda or baking powder ek hai or mene appka baking soda bala note padra खाना सोडा डालने के बाद, मिश्रण को तुरन्त पकाने या बेक करने के लिये रखना चाहिये, नहीं तो ये चीजें अच्छी तरह नहीं फूलती.to idly me baking soda 10-12 ghante pehale salte hai kyu plz mujhe bataye plz .........
निशा: वंदना जी, आपका सवाल सही है, लेकिन ये बेकिंग सोडा हम बैटर को फरमेन्ट करने के लिये डालते हैं, उसमें समय लगता है. लेकिन जहां हम कहते हैं कि तुरन्त पकायें वहां ये कैमीकल रेजिंग एजेन्ट के रूप में यूज किये जाते हैं, तब इन्हैं डालने के बाद रेसिपी को तुरन्त पकाना होता है.
agar dal chaval subha ke bhige ho to misran ko rat me pis kar subha 10,12 baje idly banay to idly thik banegi plz mam batoo
thankig you.
निशा: वंदना जी, बैटर अच्छा फरमेन्ट हो जायेगा तब इडली अवश्य अच्छी बनेगी.
..निशा: निधि जी, आपने बहुत अच्छी इडली बनाई है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरन्नुम जी, रैसिपी हिन्दी में ही दी गई है और विधि अनुसार है.
निशा: पूनम बैटर अच्छा होने पर इडली एकदम सोफ्ट बनती है, बहुत ज्यादा सोफ्ट बनाने के लिये बैटर में थोड़ा सा ईनो फ्रूट डालकर मिलायें, और इडली बनायें बहुत सोफ्ट इडली बनेंगी.
निशा: सविता जी, इन्हें अलग अलग ही पीसें. दाल को एकदम बारीक और चावल को हल्का दरदरा करना होता है.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिश्रण अगर अच्छी तरह फरमैन्ट नहो तो इडली ज्यादा मुलायम नहीं बनती.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, इडली के लिये चावल मोटा ही रखा जा सकता है.
निशा: श्वेता जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती. बैटर में थोड़ा ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिला सकते हैं, थोड़ा सा ध्यान रखने पर इडली स्पंजी और एकदम नरम बनेंगी.
निशा: रजनीश जी, मिश्रण को अधिक पतला और बहुत अधिक गाढ़ा न रखें, एक बात और ध्यान दीजिये, मिश्रण के लिये उरद दाल बारीक पीसिये और चावल को एकदम बारीक मत कीजिये.
निशा: बर्तन में पानी में स्टेन्ड तो डूबा रहता है, लेकिन पानी सांचे जिसमें इडली बैटर भरा है उससे नीचे रहना चाहिये.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, आप मेरी वेबसाइट पर दोसा और सांबर की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, दाल अधिक होने से दाल का स्वाद तो आयेगा, अगर चावल का आटा आपके पास है तब आप उसे थोड़ी देर पानी में भिगायें और मिला दें, या पोहा भिगो कर दरदरा पीस कर मिला दीजिये.
निशा: हिना जी, बैटर के लिये 3 कप चावल या 600 ग्राम चावल और एक कप दाल या 200 ग्राम दाल ले लीजिये, वेबसाइट और मेरे चैनल पर सांबर बनाने की रेसिपी उपलब्ध है उसे आप देख सकते हैं.