मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपा को दोसा को तवे पर फैलाने के बाद मीडियम आग पर क्र्स्पी होने तक सेकिये, गरम गरम दोसा क्रिस्पी होते हैं और बाद में ठंडे होने पर नरम हो जाते हैं.
mutton kheema dosa,omlet dosa.
निशा: शामीम जी आप सही कह रहे है, दोसा के ऊपर आप अपनी पसन्द से किसी भी तरह का मसाला सब्जी बनाकर यूज कर सकते हैं.
निशा: अमित, दोसा बनाने के लिये नोनस्टिक तवा यूज करेंगे तो आपकी ये समस्या नहीं रहेगी.
निशा: रहमान जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mai apse puchhna chahti thi ki maine bhut bar try kiya h dosa bnana par ak hi problem rhti h hmesha mera dosa patla nhi failta vo failate tym mota ho hi jata h jabki ghol patla hota h. jyada gada nhi hota thik hota h phr bhi, jaise chila fail jata h vaisa nhi hota kabhi kyu isi vajah se mera dosa kabhi achha nhi bnta plllllsssssss bataiye ....
निशा: स्म्रति जी, दोसा फैलाते समय तवे को हल्का गरम रखें और अब दोसा फैलाइये आप अच्छा दोसा बना लेंगी.
निशा: दीपशिखा, धन्यवाद. मैं पोहा दोसा बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: दिव्या, उत्तपम की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर उत्तपम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हेनू, मैथी डाल कर बैटर बनाने से दोसा क्रिस्प बनते हैं.
Nisha ji dosa ko aur kurkura banane ke liye us me kya kya add ker saklte hai aur plz sambhar, aur chtni ke bare me bh batayen.
Thanks !!!!
निशा: सानिया, स्प्रिंग रोल की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर स्प्रिंग रोल लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
dosa k sath sambar & nariyal chatni banane ka tarika batayen. pls......
निशा: जितेन्द्र जी, दोसा और नारियल की चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर और नारियल की चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Maine apse bahut kuch sikha hai or try b kiya specialy gol gappe baht baria bante hai.... Par dosa mujse theek nai banta. gol pehle to patla dikhta hai par tave pe dalte hi mota ho jata hai. agar bowl ke sath usko round karti hu to to bowl se chipak jata hai. aisa kyu hota hai? Plz suggest.
निशा: गुरजीत, दोसा फैलाते समय तवा थोड़ा ठंडा होना चाहिये, तवे को पहले चिकना कीजिये और गरम करने के बाद गैस कम करके तवे को ठंडा कीजिये, हल्के गरम तवे पर दोसा फैलाइये, दोसा कटोरी या चमचे से नहीं चिपकेगा, गैस को तेल करके दोसा को सेकिये, दूसरा दोसा फैलाने के लिये, दोसा तवे से उतार कर गीले कपड़े से पोंछ लीजिये, तवा थोड़ा ठंडा जायेगा, अब दोसा तवे पर फैलाइये, दोसा बनाइये और बताइये कि दोसा कैसे बने.
agar mein night ma chawal & daal with methi dana alag bhigo deti hu or next morning jab mixi mein mesh karti hu to uska baad kitni der baad ma dhosa bana sakti hu.pls jaldi reply krna mujhey dosa banana ha sunday ko
निशा: रीता, दाल चावल को पीसने के बाद मिक्स करके नमक डालकर रख दीजिये और 1-12 घंटे में बैटर फरमेन्ट हो जायेगा, तब आप इससे दोसे बना सकती हैं.
agar mein night ma chawal & daal with methi dana alag bhigo deti hu or next morning jab mixi mein mesh karti hu to uska baad kitni der baad ma dhosa bana sakti hu
निशा: रीता, दोसा बैटर के लिये, दाल और चावल को 3-4 घंटे भिगोइये, पीसने के बाद, नमक मिला कर 10-12 घंटे के लिये बड़े बर्तन में भर अच्छी तरह ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, 10-12 घंटे में बैटर फूल कर तैयार हो जाता है, हल्का सा चलाइये, और यूज कीजिये.