मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: काजल जी, दोसे को नीचे की ओर से अच्छी तरह सिकने पर पलटिये, दोसा नहीं टूटेगा.
plz think of it
निशा: प्रियंका जी आप सही कह रही हैं, सम्भव हुआ तो अवश्य करेंगे.
maine av just ye try kiya mujhse 20 ghante furmentation ke wait nahi ho pae so only 2 ghante me maine bana dala wo 2 ghante me hi fermantate ho chuke the mujhe dar tha comments padhne ke baad lots of pepole says unke soae criapy nahi vane mine was perfect bas urad daal ka taste thoda jyada aa raha tha use kam karne ka koi upay bataiye isbaar ke liye kunki maine bahut sara batter taiyar kar liya hai next time sse kam daal use karungy waise maine kiya tha ek cup hi means 3:1 ka hi ratio tha
निशा: प्रियंका जी, दोसे बैटर को बिना फरमेन्ट किये भी बनाये जा सकते हैं, अगली बार दाल कम यानि कि 4:1 का रेशो रखा जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: saxam ji, दाल चावल का बैटर फरमेन्ट करके बनाया जाता है और उसमें इतना समय लगता है, अगर आप पीसने के 1 घंटे बाद दोसा बनाना चाहते हैं, तो भी दोसे बना सकते हैं.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please anyone suggest me.... ????
pr aapse ye pochna h ki dosa ek dum kurkura nhi bna soft tha.
or hum methi dana ku use krte he?
thanks again
निशा: सोनी जी, बैटर में थोड़ा सा मैथी दाना डालने से दोसा क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: राधे राधे माधुरी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, दोसा तवे पर सिकता है, आग गैस या चूल्हे किसी से भी जला सकते हैं.
निशा: पवन जी, 12-14 घंटे में बैटर फरमेन्ट होकर तैयार होता है, और तैयार बैटर को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: आयुषी जी, दोसा फैलाते समय तवा ठंडा होना चाहिये, दोसा अच्चा फैलेगा और अब गैस तेज करके दोसा को पूरी तरह सिकने के बाद पलटिये, बहुत अच्छा दोसा बनेगा.
निशा: निशि, सूजी, चावल का आटा या बेसन कुछ मिक्स कर सकते हैं.
निशा: पारस जी हां मैं सोयाबीन चाप बनाने की कोशिश करती हूँ.
Dosa bahut badia bna ekdam hotels jesa... bas size chhota tha qki mere pas simple chapati wala twa hi tha dose wala twa nhi tha.... mane upar sbke comment pade to mostly dosa chipkne ki problm aa ri h sbhi ko jabki mane jb dosa bnaya to uske kinare sik kr apne aap uth jate the or tawe se utarne me bhi koi dikkat nhi aai....... bax mujhe to ek hi doubt tha ki kahin mix khrab to nhi ho gya qki 12 gnte mix rakhne k bad usme smell b aa rhi thi or usme bulbale b bhar gae the..... jese aata khrab ho jata h vese hi....... pr qki mane pahli bar frmnt kia hua paste dekha h to ho sakta h ki mix thik hi ho....... thank u nisha g.... aapki vajah se mujhe achhe badia wale dose bnane aa gae.... agn thnk u
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संचिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बैटर खराब नही हुआ है, ये आपने अच्छा किया कि बैटर को फ्रिज में रख दिया, आजकल गर्मी के मौसम में बैटर खट्टा जल्दी हो जाता है, आप दोसे बनाइये बहुत अच्छे दोसे बनेंगे.
Agr dal chawal ka proportion kam jyada ho jae to koi problm aaegi kya???? Mane aaj hi mix teyar kia h rice 2 n half bowl tha or dal 1 bowl tha...... plz guide
निशा: मोनिका जी, अच्छे दोसे बनेंगे, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: अशोक जी, आप दोसा बनायेंगे तभी तो पता चलेगा कि ये फर्स्ट है या सेकिन्ड है, धन्यवाद.
or kya patli chawal hone chahaye
निशा: सारिका जी, दोसा दाल चावल का आटा यूज करके बनाया जा सकता है, लेकिन दाल और चावल को भिगोकर और बैटर को फरमेन्ट करके बनाया गया दोसा ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनता है.
निशा: रेनू, सांबर बनाने की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वैशाली जी, दोसा फैलाते समय तवा को ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये, पास में मोटा सूती कपड़ा पानी से भिगा कर रख लीजिये, तवा को भीगे कपड़े से पोंछ लीजिये, गैस भी धींमी रखें, बैटर डालें और बड़े आराम से दोसा फैलायें, बहुत अच्छा दोसा फैला सकेंगी.