मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
WE TRIED DOSA AS UR RECIPE PAR WO PURE ACHE SE SEEKE NH.. Pure red nh hue kuch bhot jyada red hua kuch hua nh esa kyu pura red k liye kya kre
निशा: शिप्रा जी, आपके कुछ दोसे रैड यानि कि गोल्डन ब्राउन सिके, आपने अच्छे दोसे बनाये हैं, प्लीज आप बनाती रहें थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये आप अच्छी तरह समझ लेंगी कि दोसा में क्या कमी और क्यों है.
Namashkar mam mai maycrowave lana chahti Hu lekin mai canfus hu ki maycrowave lu ya otg lu krupaya muze bataye ki maycrowave lu ya otg jismai mai har yek recipe banasaku muze margadarshan kare
निशा: पूजा जी, मेरे हिसाव से माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेना ज्यादा अच्छा है, इसमें माइक्रोवेव कुकिंग और ओवन बेकिंग सारा हो जाता है.
Main ek working girl hu aur ilove dosa so main janna chahti hu ki dosa ka batter banakar ham usko kitne din fridge mein rakh sakte hai bcoz daily daily dosa batter banana is not a easy task. I m waiting for ur reply... thank u
निशा:शालिनी जी, दोसा बैटर को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक यूज किया जा सकता है.
nisha ji meri dosa braun nhi hota ha
निशा: ममता जी, दोसा जब पूरी तरह सिकता है तो ब्राउन हो जाता है,थोड़ा कम सिका होगा तब वह हल्का ब्राउन दिखता है.
Nisha mam kya aap mujhe bta sakti h ki oats ka dosa bhi same recipe se bn jayega kya
निशा:आलिशा जी, ओट्स को भिगोकर पीसकर थोड़ा नमक मिलाकर बिलकुल इसी तरह दोसा बनाया जा सकता है.
namse : neesa ji
me aapse puchna chahta hu ki kya resepi banane ke liye hame ak din pehle taiyari karni hogi
निशा: विनोद जी बैटर तैयार करने के लिये एक दिन पहले तैयारी करनी होती है.
Nisha g ky dosa ka bettar m baking soda dalna important h ...m bina dale bnati hu to bhi acha banta h...thnx
निशा: मोना जी हां आप सही कह रही हैं, बिना बेकिंग सोडा के भी बैटर फरमेन्ट हो जाता है.
Thanks nisha ji for every recipe
Madam ji namaste mera idli aate ka bussness hai mera problem hai ki jab aate taili me packing karne ke bad after 4-5 gante me woh taili bol ki tarah ful jati hai . our aata jaldi katta ho jata hai is aate ko katta hone se kaise roke pls help
निशा: भास्कर जी, आटा जैसे ही फरमेन्ट हो जाय इसके बाद उसे फ्रिज में रख दीजिये, वह खट्टा नहीं होगा.
Which type of rice used for making it.
निशा: संजीव जी, बैटर के लिये छोटे वाले राइस किसी भी वैराइटी के ले सकते हैं.
is recipe se kitne dosa ban sakte hain...
निशा: पूजा जी, इतने बैटर में 15-20 दोसे बन जायेंगे.
kya yeah sade tave par nahi banaya ja sakta nisha ji
निशा: माया जी सादा तवा पर बनाया जा सकता है, इसके लिये तवा को गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर फैलायें या कटा आधा आलू या प्याज लीजिये, तेल में डिप कीजिये और तवा पर चारो ओर रगड़ दीजिये, तवा गरम हो, पानी की बूंदें डालिये, ये सिजल होनी चाहिये, तवा को हल्का सा ठंडा कीजिये, और अतिरिक्त ओइल सूती कपड़े या टिशु पेपर से पोंछ दीजिये. दोसा फैलाये और बिलकुल इसी तरह् बनायें.
Hello nisha di meine apke btaye huy trike se shahi panir bnaya bhot acha bna or palak pnir bhi bnaya dono dish achi bni thanks ab dhosa trai krungi bye
Mujhe sambar banane ki vidhi bataye
mam dosa ke sath jo dahi ka samber bnta hai use kaise bnaya jata hai plz mam ans jarur dijiega.
निशा : सुझाव के लिये धन्यवाद प्रियंका, मैं कोशिश करूंगी इसे बनाने की.
hot space par rakhne par kya wo kharab nahi hoga
mam maine aapki recipie pdhkr dosa bnaya to vo tasty to bna bt wo thoda mota rh gya or faine me b problem hui thi......
mam pls mujhe kuch suggest kijiye k ky kmi rh gyi hogi....
kya aap mujhe green salad banana sikha sakti hai
निशा: रोबिन जी, बेकिंग सोडा और मीठा सोडा एक ही चीज है, आप अवश्य डालिये.
निशा: आरती जी, मार्केट से दोसा घोल ले आयें और दोसा बिलकुल इसी तरह बनायें.
निशा: मधु जी, अभी तो बैटर 12 घंटे में तैयार हो जाना चाहिये, लेकिन आपने 24 घंटे रखा है, कोई बात नहीं, ये थोड़ा खट्टा हो सकता है, बैटर खराब नहीं होना चाहिये, प्लीज कुछ बनाकर टेस्ट कीजिये.