मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

chunchun gupta
agar methi dana jyada hojaye to bhi chalega
निशा: चुनचुन जी, मेथी दाना अधिक होने से स्वाद में कड़्वाहट आ जायेगी.
shubham
thanks nisha ji i love dosa
alka ji varshney
nisha ji jab me dosa banati hun to bo kardak nahi banta bazar jesa mein usme kya dalu jisse bo kardak bane please reply...................................
निशा: अलका, दाल चावल का बैटर बनाते समय उसमें 1 छोटी चम्मच मेथी के दाने डाल दीजिये, इससे दोसा क्रिस्पी बनता है.
Harsh srivastava
nisha ji apka dosa to lajawab tha
निशा: हर्ष, बहुत बहुत धन्यवाद.
mrs.sonak
nisha ji,baking soda ka kya role hota hai?
निशा: सोनक जी, बेकिंग सोडा डालने से बैटर जल्दी फरमेन्ट होता है और दोसा क्रिस्प बनते हैं.
meghakumari
nisha ji bina amchur powder ke nasala dosa nhi bana skate

निशा: मेघा, आप अमचूर पाउडर नहीं डालना चाहते हो न डालें, बिना इसके भी मसाला दोसा बना सकते हैं.
mrs.sonak
nisha ji,kin karano se dosa tave par dalne se uski papdiyan ban jati hain aur vo tut jata hai.
निशा: सोानक जी, तवा ज्यादा गरम होने से दोसा फैलाते समय उसे अच्छी तरह नहीं फैला सकते, और नीचे से अच्छी तरह न सिका हो तो वह पलटते में टूट जाता है.
ankita hingad
Hello mem Muje y jana h k Hm Itne hours Pehle chawal glayenge aur mixer me chlane k bad b itne rkege to khrab nhi ho jaega
निशा: अंकिता जी, चावल खराब नहीं होते फरमेन्ट करने के लिये इतना रखना ही होता है.
mrs.sonak
nisha ji,kya bina baking soda dale bhi dosa banaya ja sakta hai?
निशा: सोनक जी हां बनाया जा सकता है.
mrs.sonak
nisha ji,maine non stick tawa use kiya tha,us pe tel bhi lagay tha,par dosa bohat hi buri trah se tawe pe chipak gya aur us ki papdiyan bhi ban gyi.dose ko tawe se ukadte tawe ki puri non stick coating kharab ho gyi,pl.iska karan clear kijiye.
निशा: सोनक जी, नानस्टिक तवा से दोसा निकालना तो बहुत आसान है, तवे की कोटिंग सही नहीं हैं.
mrs.sonak
nisha ji,maine sab kush recipe ke anusar hi kiya tha,par mera dosa bohat hi buri tarah se tawe se chipak gya.maine kam aanch pe bhi senka tab bhi bohat chipak gya.kai bar koshish ki,par har bar aisa hi huya.pl.karan bataiye nisha ji.ek baat aur bataiye ke agar soda thoda zyada ho jaye kya tab bhi aisa ho sakta hai?
निशा: सोनक जी, सोडा के कारण दोसा नहीं चिपकता, दोसा तो चिपकता ही है, उसे नानस्टिक तवे पर बनायें तो इस तरह की प्रोब्लम नहीं आती, सादा तवे पर दोसा बनाने के लिये तवा अच्छी तरह चिकना होना चाहिये, गरम कीजिये, और हल्का ठंडा कीजिये, दोसा फैलाइये और मीडियम हाई आग पर नीचे से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, दोसा नहीं चिपकेगा.
alka
Good receipe.......
Garima
if we add chane ki dal in this, then your dosa will made crunchy.
Shuchi
mam,plz tell me dose ke batter ko ferment karne ke liye kya use kuch der ke liye sunlight mein bhi rakh sakte hain kya ?if yes,to kitni der tak? plz reply me soon
निशा: शुचि, इडली और दोसा बैटर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर और यूट्यूब पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nafisa Parween
Namaste nisha ji
thank u very much aap ki batai hui racipee se mujhe bahut kuch sikhne ko mila khas kar dosa. cooking is my first hobbey nisha ji
aur aap ki wajah se bahut kuch naya sikhne ko mil raha hai thank you so much
gajendra panchal
Your site is awesome
neetu agarwal
Plz nisha ji jaldi javab dijiue mene subah 11 am par dal bhigoe h....aur lunch me banana h kya ye possible h
निशा: नीतू, दाल को 3-4 घंटे भिगोना है, इसके बाद पीस कर फरमेन्ट करने के लिये 12-14 घंटे के लिये गरम जगह पर रखना होता है, तब दाल काम करने के लिये तैयार होती है.
neetu agarwal
Aaj mene dosa banane k liye dal bhigo di h galti se ek katori dal aur 2 katori rice saath me bhigo diye h......plz mujhe bataye ki me isse sahi kese karu..kal mere yaha guest aane vale h...plz jaldi reply dijiye.......
निशा: नीतू, मैं ये कमेन्ट आपका आज देख रही हूँ, आपने दाल को एक साथ पीस कर यूज कर लिया होगा, धन्यवाद.
Reenayadav
Mujhe cooking krna bahut pasand h or mujheh nayi nayi recipies banana bahut achha lgta h
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamini
nisha ji mera dosa chipak jata hai phela daosa to jarur chipak ta fir baki thora thora chipakta hai aisa kyu hota hai .
please answer me
निशा: कामिनी जी, पहले तवे को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, तवे पर सारे तरफ हल्का सा तेल लगा दीजिये, अब तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये और दोसा फैलाइये, आग को तेज करके दोसे को नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये और अब पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा. आप इसे नानस्टिक तवा पर भी बना सकती हैं.
vedanti
nisha ji thankyou very much aapaki recipe bhut achchhi or easy hai aaj mane ghar par 1 time banaya bhut achchhe bane bilkul market me jaise milte hai.sabko bhut pasand aaye mere puri family ki taraf se aapko dhanywad.THANKYOoooooooooooooooooooooooooooooo
निशा: वेदान्ती जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
rukshar
wow its amazing....really helpful for internet moms
meenakshi
rly me fast nisha jiii
meenakshi
nisha ji dosa k ghol ko 12/13 hour rakhna jarur h kya
निशा: मीनाक्षी, दोसा का घोल बनाने के लिये दाल चावल को फरमेन्ट करना होता है, इन्हैं फरमेन्ट होने में गर्मी के मौसम में 12-14 घंटे लगते हैं, और सर्दी के मौसम में 22-24 घंटे लगते हैं.
deepa
thank you .mujhe 10 dosa banane hain to aap please mujhe utni quantity bata dijiye.
निशा: दीपा, आप रेसिपी में दी गई मात्रा का बैटर बना लीजिये, बैटर जो बचेगा उसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज कर सकते हैं.
khushi
hello nisha mam,aapaki reciepies mujhe bhut pasand aati h & bahut easy h.main jab bhi banati hu sabhi ko pasand aati h.Thank you mam.mujhe 4dosa hi banane h to plz mujhe chawal aur dal ki quantity bataiye.
निशा: खुशी, 1 कप चावल और 1/3 कप उरद की दाल भिगो दीजिये.
karuna ojha
hello, nesha mam, hamko bina cabal ka dosa banana h, kya aap bataegi ,
निशा: करुना, बिना चावल का दोसा यानी कि सूजी का दोसा की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सूजी का दोसा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Gayatri
hi..............
bhadresha aunty
eisa aksar hota hai
meri mamma bhi isi baat se pareshaan he.............
sakun
nisha ji dosa phat kyo raha he.
निशा: सकुन जी, तवा अधिक गरम हो तो दोसा फैलाते समय चमचे से चिपक कर आता है.
shagufa
maine dosa try kiya perfect bna thanx mgr plz mujhe gulab jamun banana sikha dijye
निशा: शगूफा जी, गुलाब जामुन की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.