मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली, दोसा बैटर के लिये दाल चावल भिगोते समय यदि उरद की दाल के साथ 1 छोटी चम्मच मेथी के दाने डालकर भिगोयें और साथ में पीस लें, इससे बने दोसे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: गीत, सर्दी के मौसम में बैटर को फूलने में अधिक समय लगता है, बाजार से बैटर फरमेन्ट किया हुआ आता है, उससे तुरन्त दोसे बनाये जा सकते हैं.
Please tell me how to make suji dosa and is it better to make dosa paste as above at home or can purchase ready made powder form market and if yes do need any other thing to mix for crispy dosa.
Thanks
निशा: राधिका, दाल चावल का मिश्रण बिलकुल खराब नहीं होता.
निशा: हिना, दोसा के लिये बैटर में थोड़ा पानी डालकर बैटर को पतला कर लीजिये और तवा पर बैटर डालकर चमचे से गोल गोल करते हुये जल्दी से फैलाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद दोसे पतले बनने लग जायेंगे.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
|hum
निशा: दिव्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: जुवैरिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
i m waiting fr reply
निशा: शिवानी, उत्तपम की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: विनोद, जी हां मैं कोशश करती हूँ.
hame ye banana sikhaye
1veg white korma
2frenkie
3maida chakli
4handi pulav
5malai sandwhich
is bar responce bhego please ignore mat karo please please please aap ne mere 2 comment najar andaj kar di
निशा: धीरज, मैं कोशिश करती हूँ कि मैं आप सभी को रिप्लाई करूं लेकिन मुझे खेद हैं कि फिर भी कुछ रिप्लाई करने से छूट जाते है, आपके लिये मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
aaj maine dose banae....theek bne...crispy...
ek do baat puchni hai....dosa thoda mota bna...aur khane mein daant mein thoda chipak sa rha tha...wo kyu...??? thode motey thhey, isliye maine palat k bhi thoda sek liya tha...
ek baat aur, jab chawal pisse, toh aapke kahe anusaar thoda mota rakha tha, usko pisne mein ek kani reh gai thi...wo khane mein pata chal rhi thi.... kya karu...??
निशा: भावना, दोसा पतला फैलाना होगा, चावल इडली के लिये मोटे पिसे अच्छे रहते हैं, लेकिन दोसा के लिये बारीक पिसे चावल ठीक रहते हैं.
निशा: राखी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like your recipe's
निशा: अफरा, धन्यवाद.
.
निशा: सोनल, नान स्टिक तवे पर दोसा बनाइये, यदि सादा तवे पर बना रहे हैं तवे को पहले अच्छा गरम कीजिये, तेल से चिकना करके, थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, अब कम गरम तवे दोसा को फैलाइये और मिडियम आग पर नीचे की परत हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये दोसा के अपने आप ही किनारे निकलने लगते हैं.
i m regular visitor of ur site..i like ur recipes very much..maine aage bhi dosa banaya lekin zyada accha nhi banta tha par apke batter ki consistency dekh kar banaya to bahut accha aur crispy bana..i like ur dosa..
m a big fan of u...
निशा: रानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i use to open it for my mom
mam i feel u r the best cook
aap satch mai bhaut atcha samjhati hai..
निशा: नमिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha mam apse mene bhut kuchh shikha hai
pani puri , gulab jamun, samosa.....really mam ap bhut achhe se samjhate ho mujhe lagta tha ki me ye sab kabhi ni bana paugi
thanks mam........
mam i wanaa ask you ? how to make
dal makhni
निशा: संजू, दाल मखनी की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम(दाल मखनी) लिखने पर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
Nisha ji kaisi h aap, Nisha ji mai hamesha Dosa banane se darti thi aur mujhe pata bhi tha ki kis tarah se banaya jata h maine aap k bataye huye method ko bhi kai bar pada par kabhi bhi himmat nahi hui maine ek baar phir se padh kar first time banaya dosa aur sambhar bilkul sahi bana . many - 2 thanks
निशा: लक्ष्मी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thankyou.
निशा: आसमी, बहुत बहुत धन्यवाद.