मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Muje janna hai ki dosa thode kadak kaishe banaye jate hai?
निशा: दीपिका, दोसा को मीडियम आग पर नीचे की ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, दोसा क्रिस्पी बनेंगे.
Muje ye janna hai ki dosa jab banate hai to wo ek dam soft hota hai. use thoda kadak banana ho to kya kar sakte hai????
निशा: दीपिका, दोसा को मीडियम फ्लेम पर थोड़ा और क्रिस्पी होने तक सेक लीजिये, वह क्रिस्पी हो जायेगा.
निशा: असमी, दोसा फैलाते समय तवा अधिक गरम न हो, दोसा को तवा पर फैलाने से पहले थोड़ा तेल डाल कर चिकना कीजिये, अब गैस तेज करके दोसा को नीचे की ओर से ब्राउन होने तक सेकिये, और अब पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा, प्रत्येक दोसा डालने से पहले गीले कपड़े से तवे को पोंछ कर साफ कीजिये, आप अच्छे दोसा बना सकेंगी.
निशा; रिचा, इस बैटर फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक यूज कर सकते हैं.
baking power kitni matra mein dalte hain. becoz i'm trying it today. but i never used baking soda ever b4. So i m bit confused about baking soda. help!!!!
निशा: ब्लमपे, 3 कप चावल और 1 कप दाल के पेस्ट में पोना छोटी चम्मच यानि कि एक छोटी चम्मच से कम बेकिंग सोडा डालना है.
निशा: रिचा, मिक्चर में आप थोड़ा पानी मिला कर थोड़ा सा पतला कर लीजिए, मेथी दाने दाल के साथ डाल कर पानी में भिगोये जाते हैं, जिससे दोसा क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: वसुन्धरा, तवे को गीले कपड़े से साफ कीजिये, और अब कम गरम तवे पर दोसा फैलाइये, तेल डालिये गैस तेज कर सकती दोसा बनाइये आप अच्छे दोसा बना लेंगी.
i think ye same chutney pizza me bhi lagai ja sakti hai. agar possible ho to video ke sath apki web site par dal dena ya phir written me dena.
निशा: प्रभात, सांबर, मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनिया, मैसूर मसाला दोसा में दोसा के ऊपर लाल चटनी लगाई जाती है, ये चटनी सूखी लालमिर्च, अदरक, लहसन, भुने चने की दाल और नमक डालकर कर बनाई जाती है.
निशा: मयंक, दोसा कम गरम तवा पर फैलाइये आप अच्छा दोसा फैला सकेंगे.
निशा: सोनिया, दोसा को कम गरम तवे पर फैलाइये, और पेपर दोसा के लिये दोसा बैटर को पतला कर लिया जाता है, और तवे पर एकदम पतला दोसा फैलाइये. और क्रिस्प होने तक सेकिये.
निशा: अरधना, जी अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
farment kiye hue misharan m kya smell be ati h,kya?farment kiye misharan ko 7hour ho chuke hai and kya esy freeze kar skte hai....
निशा: हल्की फर्मेन्टेशन की खुश्बू आती है.
main janna chahti hun k dosa k misran ko 12-14 ghante tak kaise rakhna hai?
dhak kar freez me?
bina dhake freez me?
pura dhak kar normal temparature me?
bina dhake normal temparature me?
निशा: सहेलीम आप दोसा मिश्रण को ढककर थोड़ा गर्म जगह पर रख दीजिये ताकि यह मिश्रण फूल कर दुगुना हो जाये. ध्यान रखिये कि जो बर्तन आप ले रहीं है वह आकार में मिश्रण से काफी बड़ा हो ताकि मिश्रण को फूलने के लिये पर्याप्त जगह मिल सके
निशा: नवदीप, दोसा बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये, आग धीमी रखें, तवा अधिक गरम न हो, और एकदम ठंडा भी न हो, पहली बार तवे पर तेल डाल कर नेपकिन से पोंछ कर चिकना कर लीजिये, दोसा बैटर तवे पर डालिये और चमचे को गोलाई घुमाते हुये दोसा फैलाइये, चारों ओर तेल डालिये और नीचे की सतह ब्राउन होने तक दोसा को सेकिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता तो होगी ही, थोड़े समय बाद आप अच्छा दोसा बना सकेंगे.
निशा: रूबी, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
thanks
निशा: आकांक्षा, सांबर और नारियल चटनी दोनों ही वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: निर्मला, नारियल की चटनी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: रीता, बेकिंग सोडा डालना आवश्यक नहीं है, लेकिन बेकिंग सोडा डालने से दाल जल्दी फरमेन्ट हो जाती है,धन्यवाद.