मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ritika
comtextnice recipe
NishaMadhulika
thanks you ritika
Shamima
Me jab bhi koshisk karti hu mujhe se tut Jaya he
NishaMadhulika
Shamima दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
Smriti
Mam mera dosa tut jata hai kya karu
NishaMadhulika
Smriti जी, दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
rashmi
Tastyrecipy
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद rashmi
nisha tiwari
nice..bhut achcha btati hai aap
NishaMadhulika
nisha tiwari , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Kanchan Jain
Hello mam gud mrng .. mam sabse pehle to thanx itni achi racipy k liye or mam mene kl mrng m dose k liye dal or chawal bhigoye the or four m unko micxi m pees kr rakh diya or rat m dose bnaye to bht tasty bje but kuch better bach gya tha to mene use kitchen m hi rakh diya fridge m nhi rakha or in mene aj subah dekha to wo better double ho gya to mam kya uske idli or dose ban sakte h ... wo better khrab to nhi Hua h .. plz reply fast
NishaMadhulika
कंचन जी, मौसम के गर्म होने के कारन आपका बैटर बहुत अधिक फर्मेन्ट हो गया है पर खराब नहीं हुआ है. आप इससे डोसा बना सकती हैं. पर यह कुछ अधिक खट्टा भी हो सकता है.
Hanish Kumar Sharma
nyc post
NishaMadhulika
हनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
montu sharma
Is this recipe for only one person.
NishaMadhulika
मोन्टू जी, ये रेसिपी परिवार के 2-3 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
Manjeet
Dosa tave par chipak Rahe he
NishaMadhulika
मनजीत जी, दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये.जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
Sandeep
Maim m 50 pleat bnanna chahta hu to Kaise banaye aap kuch btayenge kya
निशा: संदीप जी, मुझे आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
Kiran Paryani
साउथ इंडियन डोसा की बहुत ही मज़ेदार
Meenakshi
निशा जी,उडद की दाल और चावल का पिसा आटा डोसा बनाने के काम आ सकता हैं किया,उसे कैसे काम में ले।
निशा: मीनाक्षी जी, ये आटा दोसा और इडली बनाने के काम मे ले लीजिये, दोसा या इडली दोंनों ही इससे अच्छे बनते हैं.
juli kumari
Dosa kadak(crispy) nhi hota hai kaise hoga plz btaiye

निशा: जूली जी, दोसा पतला फैलाएं जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये. दोसा अच्छा क्रिस्पी बनेगा.
lovepreet singh
Main bissness karna chahta hu koi halp ho sakfi a
Alok Prasad
Excellent. I was searching since last 6 years so I found in your nishamadhulika.com
Aloka
निशा: आलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Es m kitne logo k liy dosa bnega Nisha ji

निशा: नेहा जी, 4-5 लोंगों के लिए पर्याप्त है.
Kartikey
Dosha making
Mohit
Dosa recpie
Ved mati mahant
Nisha ji mere dose crispy nahi bante hain

निशा: वेद जी, पतला दोसा फैलाएं, दोसा करारा करने के लिये, मिडियम आग पर थोड़ा देर तक सेकें आप अच्छे क्रिस्पी दोसे बनाएंगे.
sonali
nisha ji mene dosa banane ke liy chawal ko boil kar diya aur ab dosa ban nhi raha hai to kya dosa na banne ka karan chawal ko boil karna hi hai

निशा: सोनाली जी, चावलों को उबलना नहीं होता है इन्हें बस भिगो कर पीसना होता है और फिर फरमेन्ट करने के लिए कुछ समय रखना होता है. उसके बाद आप इससे दोसा बना सकते हैं रेसिपी में सारी जानकारी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
sonali
nisha ji kya dosa banate samay chawal ko boil kare

निशा: सोनाली जी, चावलों को उबालना नहीं होता.
Ram ji
Very super nice thank you ma'am

निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khansaab
I like your all dishes which you make.

निशा: खान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namrata
ymmi...Nisha ji..maine first time bnya ar sbko bhut hi psnd aya h ..thank u so much

निशा: नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavna
Agar mishran gada ho gaya to kya kare

निशा: भावना जी, आप इसमें थोडा़ सा पानी डालकर इसे पतला कर सकते हैं.
Bhumika sharma
Hello mam mere dose me khamir utha gya tha pr usme chawal mota rhe gya jis ke karn vo tava pr chipak rha tha to mene usko fir se pis liya tha usse koi dikat to n hogi mene dose ke paste me sodha jada hi gya h us ke liye kiya karu mera dosa kurkura n ho rha h please reply
निशा: भूमिका जी, चावल पीसना तो ठीक है.
Bhumika
Hello mam dosa me agar sodha jayada ho jaye to fir kiya karna chaiye aur mene dosa banaya to kurkur n ho rahe us ke liye kiya karna chaiye
निशा: भूमिका जी,बैटर में थोड़ी सूजी मिलाकर सोडा को एडजैस्ट किया जा सकता है, दोसा को तवे पर पतला फैलायें, इसके लिये वीडियो देखें और दोसा को कुरकुरा होने तक सेकें, आप अवश्य ही अच्छे दोसा बनायेंगी.
babita pandey
Rosa me agar methi Dana na milaye to kuchh hog a to nahi

निशा: बबीता जी, दोसा के मिश्रण में मैथी डालने से दोसे कुरकुरे बनते हैं.
Divya
Mam Maine Jo urad and chawal ko pees Kr Jo mixture bnaya tha...use Maine 11hour rakha aur usme ajeeb si smell a Rahi hai...kya mixture kharab ho gya hai?
निशा: दिव्या जी, मिश्रण खराब इतनी जल्दी नहीं होता है, ये फरमेन्ट होता है उसकी भी एक महक होती है.
pooja
I like this receipe.

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.