मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

manisha bhusari
Nishaji aapki recipi hame bahot achhi lagti hai thank you

निशा: मनीषा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepti chaturvedi
mam chawal aur daal ke aate se dosa kaise banayein pls vidhi batayein
निशा: दीप्ती जी, दाल और चावल के आटे को 1 और 3 के अनुपात में लेकर घोल बना कर, बिलकुल दाल के बैटर की तरह दोसा बना सकते हैं, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sahil
I like vry much this Recipe

निशा: साहिल जी, धन्यवाद.
Divya
Nisha aunty kya dosa ka frment misran 12 hour se Jada time tk rkh skte ha

निशा: दिव्या जी, हां, बिल्कुल रख सकते हैं.
Safy
Hello nisha ji..
Thnx aap kal mujhe rply diye..
Aur pehli bar me hi achi dosa Banega Ye socha Na tha..
Thnk u mam..
Pehle ghol thoda Mota tha toh 1st wala Nikla ni..meri mom ayi n ghol me thoda pani dal k use set ki.fir toh mast..crunchy jo Laga khane me..ohh..I m so happy..

निशा: साफी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sweety Mathur
Mera dosa bahut Mota aur tut b jata h... Please help. Me nisha ji

निशा: स्वीटी जी, दोसा मोटा बनने के दो कारण हो सकते हैं
(अ) क्योंकि जब आप दोसा तवे पर फैलाते हैं तो आग तेज होती है जिससे दोसे का घोल तुरंत सिककर मोटा रह जाता है इसलिये जब दोसा तवें पर डाले तब आग कम कर दें और तवे पर थोड़ा पानी के छींटे दे कर कपडे से पोंछ दे जिससे तवा हल्का ठंडा हो जाय ओर दोसा की पतली परत बन सके. दोसा फैलाने के बाद ही आग तेज करें.
(ब) दोसे का घोल अधिक गाढ़ा होने के कारण भी दोसे मोटा बन सकता है.
आप दोनों बातों का ध्यान रखिये. आपका दोसा एकदम पतला और कुरकुरा बनेगा और टूटेगा भी नही.
Safy
Me chawal k sath hi urad dal bhiga di .. Jese k apke kehne k anusaar alag alag bhigo k grind kr k mix krna tha..
Dosa Banega ya nahi?

निशा: साफी जी, कोई बात नही, इससे भी बन जाएगा. आप बस, इसे बारीक पीस लीजिएगा.
Ajay sikarwar
Mam dosa ko Katie failane par uska ghol chipak jata hai katori main...

निशा: अजय जी, दोसा फैलाते समय तवा थोड़ा ठंडा होना चाहिये, तवे को पहले चिकना कीजिये और गरम करने के बाद गैस कम करके तवे को ठंडा कीजिये, हल्के गरम तवे पर दोसा फैलाइये, दोसा कटोरी से नहीं चिपकेगा, गैस को तेज करके दोसा को सेकिये, दूसरा दोसा फैलाने के लिये, दोसा तवे से उतार कर गीले कपड़े से पोंछ लीजिये, तवा थोड़ा ठंडा जायेगा, अब दोसा तवे पर फैलाइये, दोसा अच्छा बनेगा.
kshama sharma
Thank u so much mam. I see your recipe many time and always got nice results. Tips r very important part of any recipe.Thanks again.

निशा: क्षमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mithi
Chawal ko bhi Pani m fulne Dalna h dal k sath......

निशा: मीठी जी, चावल को भी पानी में ही भिगोकर रखना है, लेकिन एक अलग प्याले में.
Minki
Simple btaiye ple
Himanshu Kumar Ojha
वाह निशा मैम,आपका idea तो एकदम कमाल का रहता हैं एकदम आपकी तरह....Thanks a lot..

निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mangla samudre
नमस्ते , मधुलिका।
दोसा बनाने का बहुत ही प्रयास कीया पर दोसा ठीक से बनता ही नही । जैसा क्रंची बनाना होता है वैसा क्रंची दोसा बनता ही नही । हर सामग्री हम तैयार करते हे लेकीन वह तवे पर चीपक ही जाता है। आखीर क्यो । एसा होता है। हमे सही बनाने की विधी बताए।

निशा: मंगला जी, तवा को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, और थोड़ा सा तेल लगाकर तवे पर चारों ओर फैला दीजिये, गैस कम कीजिये और तवे को अब थोड़ा ठंडा कर लीजिये और दोसा फैलाइये, गैस तेज कीजिये और दोसा को नीचे की ओर से अच्छी तरह सिकने के बाद पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा.
Arti
Meine bread utpm bnaya..bahut hi tasty bna

निशा: आरती जी, धन्यवाद.
Sonia
Mere pass baking powder nahi h to mein eno ka use kar sakri hu kya
निशा: सोनियां जी हां यूज किये जा सकते हैं.
Chetan
Baking soda kaun si shop pa milta ha methi hari methi ya dana methi

निशा: चेतन जी, आपको बेकिंग सोडा किसी भी किराना स्टोर या सुपर मार्केट में मिल जाएगा. मैथी दाना जोकि मसाले में प्रयोग होता है, उसका इस्तेमाल करना है.
Lalita
Hame aapko dose ki racepi bahut achhi lagi thank you

निशा: ललिता जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Pankaj
Dosa feel and me problem Hoti he
Disha Singh
I like your recipes very much.Thank you

निशा: दिशा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Babita kumari
wow its amzing masal dosa tganks a lot

निशा: बबिता जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
shivi prajapati
i love dosa. so simple dish

निशा: शिवी जी, धन्यवाद.
kalpana rathore
i like dosa racipes

निशा: कल्पना जी, धन्यवाद.
manisha jha
Dhosa banate samay chipake nhi iske liye koi upay

निशा: मनीषा जी, दोसा फैलाते समय तवा अधिक गरम न हो. दोसा को तवा पर फैलाने से पहले थोड़ा तेल डाल कर चिकना कर लीजिए. गैस तेज करके दोसा को नीचे की ओर से ब्राउन होने तक सेकिए और इसके बाद पलटिए, दोसा नहीं चिपकेगा. प्रत्येक दोसा डालने से पहले गीले कपड़े से तवे को पोंछ कर साफ कर लीजिए.
Swati
Mne aise hi kiya bt mera dosa tave pe chipak raha h bht jyda do baar aise try kiya ab kya krna chaiye....

निशा: स्वाति जी, पहले तवे को अच्छी तरह गरम होने दीजिए, तवे पर सारे तरफ हल्का सा तेल लगा दीजिए और तवे को हल्का सा ठंडा होने दीजिए, फिर दोसा फैलाइये, आग को तेज करके दोसे को नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिए और अब पलटिए, दोसा नहीं चिपकेगा.
Archana
Koi New veg. Dish batao

निशा: अर्चना जी, हमारी वेबसाइट पर विभिन्न रैसिपीज उपलब्ध है. आप अपने पसंदानुसार डिश सर्च कर सकती हैं.
prachi
Hello Nisha ji
M dosha to bahut bar bnai hu banta v bahut achha h lekin banne k thodi der bad vo soft ho jata h. Vaise 1 kg chaval me kitna dal dena hoga
निशा: प्राची जी, ठंडे होने के बाद सभी दोसे सोफ्ट हो जाते हैं. 1 किग्रा चावल में 350 ग्राम उरद दाल यूज की जाती है.
patel m.i
nishaji aapki dosa recipe bahot swadist he .thanks

निशा: पटेल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjay
Thanks nisha ji dosa banane ki vidi btane ke liye mere man me bahut dino se dosa khane ki echaha thi jo aapne puri kar di thank you nisha ji thank u very mach good luck

निशा: संजय जी, धन्यवाद.
Aarti chopra
Hi nisha ji aapki resepie bohat achi hoti he aur isi hoti he aap ke vajese me achi achi resepie sik rhi hu....

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajkumar
Mujhe bhi sikana h ssir
निशा: राजकुमार जी, अवश्य, बहुत बहुत धन्यवाद.