मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ध्रिबंग जी, 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.
निशा: भारती जी हां किया जा सकता है.
निशा: मनीषा जी, मिश्रण को फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज किया जा सकता है.
निशा: कृष जी, इतने बैटर में लगभग 8-10 दोसा बनकर तैयार हो जाते हैं.
निशा: ज्योती जी, अगर आपने पहली बार सही बनाया था तो इस बार भी बन जाना चाहिए था हो सकता है की बैटर सही से न बना हो और तवे को पहले अच्छा गरम कीजिये, तेल से चिकना करके, थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, अब कम गरम तवे दोसा को फैलाइये और मिडियम आग पर नीचे की परत हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये दोसा के अपने आप ही किनारे निकलने लगते हैं.
निशा: अनुपम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, दोसा बना तो सकते हैं लेकिन दोसा उतना अच्छा नहीं बनता.
निशा: नेहा जी, नान स्टिक तवे पर दोसा बनाइये, यदि सादा तवे पर बना रहे हैं तवे को पहले अच्छा गरम कीजिये, तेल से चिकना करके, थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, अब कम गरम तवे पर दोसा को फैलाइये और मिडियम आग पर नीचे की परत हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये दोसा के अपने आप ही किनारे निकलने लगते हैं. थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे दोसे बना सकेंगी.
निशा: सन्नी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, इससे दोसे क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: पूजा जी, बैटर को चमचे से चला दीजिए, वह वापस अपनी फोर्म में आ जायेगा, और आप उससे दोसे या इडली जो चाहें बना सकते हैं.
निशा: हनी जी, दोसा को नानस्टिक तवे पर आसानी से बना सकते हैं लेकिन सादा तवा पर बनाने के लिये उसे पहले अच्छी तरह तेल लगाकर गरम कर लें और बाद में आलू काट कर आधा आलू उसके ऊपर घिसें इससे तवा नानस्टिक बन जाता है और आप इस पर दोसा बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
निशा: सविता जी, उड़द की दाल लेनी है सफेद वाली
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप दोसा बैटर में सोडा और नमक मिलाकर 1 घंटे धूप में रख दीजिए. उसके बाद भी दोसा बना सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से फरमेन्ट हुए बैटर से बने दोसे जितना स्वादिष्ट नही बन पाएगा.
निशा: गोविण्द जी, दोसा बैटर के लिये दाल चावल भिगोते समय यदि उरद की दाल के साथ 1 छोटी चम्मच मेथी के दाने डालकर भिगोयें और साथ में पीस लें, इससे बने दोसे क्रिस्पी बनेंगे. दोसे का बैटर पतला बनाइए. दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
निशा: मिली जी, हां, इडली बैटर से दोसा बना सकते हैं. इडली के लिये घोल गाड़ा रखा जाता है, दोसा के लिये घोल को थोड़ा पतला कर लेते हैं. लेकिन इडली के लिए दरदरे पिसे चावल का इस्तेमाल होता है और दोसा के लिए एकदम बारीक चावल पीसकर बैटर बनाया जाता है, तो इडली के बैटर को पतला करने के बाद भी दोसा पतले नही बन पाते, हल्के मोटे ही बनते हैं. दोसा फैलाते समय तवा हल्का गरम होना चाहिये, दोसा अच्छी तरह फैलाया जा सकता है. धन्यवाद.
निशा: अनम जी, अब ज्यादा तो कुछ नही हो सकता, आप मिश्रण में सूजी और पानी मिला सकती है और अगली बार आप मिश्रण में नापकर ही बेकिंग सोडा डालिए.
निशा: जसवंत जी, डोसा तवे पर गैस पर ही अच्छा बनता है.
निशा: कृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, दोसा का बैटर पतला होना चाहिए. इसके अलावा, दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा. इसलिए दोसा को तवे पर फैलाने से पहले गैस धीमी कर दीजिए और इसे गीले कपड़े से पौंछ लीजिए ताकि तवा हल्का ठंडा हो जाए. जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाए, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाए. दोसे को निचली सतह ब्राउन होने के बाद पलटिए. दोसा क्रिस्पी तैयार होगा.
निशा: रेनू जी, हार्ड एनोडाइज्ड तवे पर भी दोसे बनाए जाते हैं. आप पहले तवे को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, तवे पर सारे तरफ हल्का सा तेल लगा दीजिये, फिर तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये और दोसा फैलाइये, आग को तेज करके दोसे को नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये और इसके बाद पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा.
निशा: स्नेहा जी, मैथी से दोसे कुरकुरे बनते हैं, अब तो कुछ नही किया जा सकता. अगली बार आप जब भी दोसा बनाएं, तो मैथी का इस्तेमाल दी हुई मात्रा में ही करें.
निशा: अशोक जी, आप दोनों को मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीया जी, तवे पर तेल को सूखे टिशू पेपर से ही साफ किया है.
Aapki iss recipe muje bhut achhi lagi...thanx nishaji
निशा: निधि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, धन्यवाद.