मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

बीना
निशू जी - क्या पके हुए चावल डोसा बैटर
बनाने में स्तेमाल कर सकते हैं. ।
निशा: बीना जी हां यूज कर सकते हैं.
Simran
Plz tell me if I hv no nonstick taba so how can make a dosa

निशा: सिमरन जी, दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा. जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये
Meenu
Nisha g mere husband ko mera khana pasand nhi aata m kya kru pls tell me ,aisa kya kru
निशा: मीनू जी, आप कुछ अच्छा उनकी पसन्द का बनाने की कोशिश करें, उन्हैं जरूर पसन्द आयेगा.
Archana shah
Hello mam,aapki recepie se meine baht kuch bnay h woh kafi achha v bna h..mujhe janni h aaloo aur paneer ki jagh aur v kuch dal kr bna skt h masala dosa me.plz reply argent

निशा: अर्चना जी, आप इसमें अपनी पसंद अनुसार सब्जियों की स्टफिंग कर सकती हैं या फिर चीज, नूडल्स इत्यादि को भी स्टफिंग के लिए उपयोग कर सकती हैं.
Jyoti
Hi. Mam....kya baking soda dalna jaroori hai

निशा: ज्योती जी, जरूरी नहीं है.
shikha
dosa me Eno dal kar bna sakte h??
Chinki
Hello mam mujhe ye puchna h agar hum jab dusra dosa banayege to tave ko fir se oil lagana h aur kapde se puchna h

निशा: चिन्की की, पहला दोसा सिकने के बाद उसे उतार कर गैस धीमी कर दीजिये और तवे पर हल्के से पानी के छीटे डालकर पोंछ लीजिये वह थोड़ा ठंडा हो जायेग, तेल फिर से लगाने की आवश्यकता नहीं है, हल्के गरम तवा पर दोसा फैलायें और इसी तरह सेंके, आप बहुत अच्छे दोसे बनायेंगी.
rekha
mam dosa bar bar chipak rh h..plz tell me lohe k twe pe kaise bnega

निशा: रेखा जी, दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
mitali
Mere hath se bana dosa crispy kyu nhi hota bht he naram dosa bnta hi.

निशा: मिताली जी, दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा. जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
SHAILESH KUMAR UPADHYAY
Please tell me about dosas.
Plz Hepl Me.
thankyou sir/mam
निशा: शैलेश जी, दोसा बनाने का तरीका यहां दिखाया गया है, उसे देखिये और ट्राई कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप ये अच्छी तरह बनायेंगे.
Priya tyagi
Hii mam mje y puchna tha ki mera dosa crispy n hota h to mje kya krna chahiye jisse mera dosa crispy bne

निशा: प्रिया जी, दोसा थोडा़ पतला फैलाएं और जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
Reema
mara dosa make very nice

निशा: रीमा जी, धन्यवाद.
Reema
Mara dosa bhout he aacha bana ak dm kukra
radha gangwar
I like this reciepie

निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apurv
madam:maine jaisa apne batye waise hi try kiya per dosa thoda mota ho ja raha hai aur side se nehi nikal raha hai use mujhe chulnii se nikla per raha hai
please help me.
निशा: अपूर्वा जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा दोसा बनायेंगे.
shaziya
Nice Recipe

निशा: शाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
B. S. Bisht
Very.nicely described

निशा: बिष्ट जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajat
10 loago ke liye dosa banane ke liye kitni samagri le
apurv
madam : apne masala dosa ka recipe batya hai per jab mai bana raha hu teb ye tawa me hi chipka reh ja raha hai aur mujhe iss scrap kar k niklnlaa per rha hai .
maine batte ko banene k baad use 10 -15 ghante tek fermant hone bhi diya per nehi ban paa raha dosa please help
i m very much thankful 2 u too solve my problem

निशा: अपूर्व, नान स्टिक तवे पर दोसा बनाइये, यदि सादा तवे पर बना रहे हैं तवे को पहले अच्छा गरम कीजिये, तेल से चिकना करके, थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, अब कम गरम तवे दोसा को फैलाइये और मिडियम आग पर नीचे की परत हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये दोसा के अपने आप ही किनारे निकलने लगते हैं.
akanksha
mem agr chabal v ikdam barik pisa ho to dosa kharab to nhi hoga na mem plz jaldi ans dijiye mujhe aaj banana h

निशा: अकांक्षा जी, बना सकते हैं.
Anjalee Sharma
Agar dose ka ghol patla ho jae toh usme kya mila sakte hain ????
निशा: अंजली जी, घोल में सूजी या चावल का आटा मिलाया जा सकता है.
sanjay desai
nisha ji kya moog daal. chaval ke sath le to dosa achha ban sakata hai....
निशा: संजय जी हाँ मूंग दाल - चावल से अच्छा ढोकला बन जाता है.
Ritika
Hii.....Nisha ji..
Meko methi psnd nhi agr methi na dale to kaam chlega...

निशा: रितिका जी, आप इसे हटा सकती हैं.
gurpreet kaur
hi mam,aapne jo ye dosse ki recipe btayi h. ye kitne logo k liye bnai jayegi.

निशा: गुरप्रीत जी, 4 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.
kartik banchhor
Mujhhe bi Aap jesa banahe

निशा: कार्तिक जी, जिस क्षेत्र में आपकी रुची हो और जो भी करना चाहते हों उसे मन से मेहनत से करें, मंजिल अवश्य मिलेगी.
Asha bhatt
Hi ma'am
I'm a housewife and I always try to some new and better....
Your recipes always help me so that I really thankful to u .....
Thanks....

निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti
Nishaji dosa banate samay chipkne ka kya reson h aur isko kaise solve kr skte h
निशा: ज्योती जी, दोसा नानस्टिक पैन में बनाये, बिलकुल नहीं चिपकेंगे.
seema rawat
mujhe apki dosa ki recipe bahut achi lagi jise maine apne ghar me bada hi achaa dosa bana saki

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gautam sharma
nisha ji mere ghol me kya kami ho sakti h mera dosa tawe par chipak jata h ,utarta kyo nhi ,alag alag tawe par try kiya ,aur kya ghol me daane hote h kya
निशा: गौतम जी घोल में कमी नहीं होती, तवा पर दोसा पिपकता ही है, तवा पर तेल सारी तरफ लगाने के बाद उसे मीडियम आग पर गरम होने दीजिये, तवा पूरा अच्छा गरम हो जाय तब आग धीमी कीजिये और तवे से एक्स्ट्रा तेल पोंछ कर हटा दीजिये, तवा को हल्का ठंडा होने दीजिये अब दोसा फैलाइये, दोसा के चारों ओर तेल डालिये और मीडियम गैस पर दोसा के नीचे की ओर गोल्डन ब्राउन होने पर उसे पलटिये, दोसा अवश्य पलटा जायेगा.
swati
hello mam maine masala dosa banaya par pahla shuru me k 3-4 karab huye fir banana aa gye pahla to aksar karab ho jata hai pata ni q lekin problem ye hai ki maine non stick tawa karida dose ke liye par me sirf lohe ke tawe par hi dosa bana pati hu jo bahut time taking hota hai. jab non stick tawe par banane ki koshish karti hu to dasa pura chipak jata hai jabki halke garm tawe par hi better dalkar failati hu fir kinaro par oil bhi lagati hu dosa fir bhi nahi chhutata aur tawa saf karne me bhi 15-20 minute lag jati hai.par mujhe viswas hai ki pactice karne se me bahut achchhe dose banana sikh jaungi par kuchh to galti ho rahi ho i need ur help so plz help me
निशा: स्वाती जी, नानस्टिक तवा को गरम कीजिये, तेल डालकर तवे पर सारी और चिकना कीजिये, अब तवा को हल्का ठंडा होने दीजिये, दोसा अच्छा फैला सकेंगी, चारों और तेल डालिये और मीडियम आग पर उसे नीचे से ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, और पलटिये, कभी पहला दोसा पलटने में प्रोब्लम हो सकती है, लेकिन बाद में बिलकुल भी प्रोब्लम नहीं आती, आप अवश्य ही अच्छे दोसा इस तवा पर बना लेंगी.