मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सनी जी, नान स्टिक तवे पर दोसा बनाइये, यदि सादा तवे पर बना रहे हैं तवे को पहले अच्छा गरम कीजिये, तेल से चिकना करके, थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये, अब कम गरम तवे दोसा को फैलाइये और मिडियम आग पर नीचे की परत हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये दोसा के अपने आप ही किनारे निकलने लगते हैं.
I have tried your this receipe and that came to know my family really liked. SO, I honestly saying that your this receipe was ausome
निशा: कुमारी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दोसे को थोड़ा पतला फैलायें, और दोसा को पतला फैलाने के लिये बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये, तवा को थोड़ा ठंडा कीजिये और दोसा फैलाइये, बहुत अच्छा क्रिस्पी दोसा बनता है.
निशा: नितिन जी, दोसे के लिये उरद की दाल और चावल ही यूज करते हैं.
Agar overnite dal aur rice bhigo di h to agle din morning me hi peesni h kya, ? Hume raat me khana h. Aur 12 hrs soda daal ke rakne se batter kadwa ya kasailla to nahi ho jayega ......pls reply ?
निशा: जी हां आप इसे अगले दीन पिस लीजिए. यह कड़वा नहीं होता है.
निशा: दोसा बैटर बनाने के लिये बेकिंग सोडा ही यूज होता है.
निशा: पिज्जा बनाने का तरीका मेरी वेबसाइट पर दिया हुआ है, आप आसानी से देख सकते हैं.
निशा: अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: गौरव जी, दोसे के साथ चटनी की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये, यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा.
निशा: फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है और डोसा अच्छा स्वादिष्ट बनता है. आप बिना फरमेन्ट के भी बना सकते हैं लेकिन डोसा उतना अच्छा और स्वादिष्ट नहीं बनेगा.
निशा: फरमेंट करना होता है.
निशा: डोसे के मिश्रण को पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये और डोसा बनाने के लिए नॉनस्टिक तवे का इस्तेमाल बेहतर होता है.
Nice realy liked it
Thanking you mam....its very simple recipe.....
MY MOTHER MADE DOSA WITH YOUR RECIPE. Whole family liked that. My mother was quite nervous before making that but when she got appreciated. Then she was quite happy.
Thanks
Nisha
निशा: इशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji Kya aap mujhe bta sakti hai ki fermentation k liye Aisa Kya kre ki kam time lge??
Mam,dosa tawa me lag jata he....bilkul bhi chutta nahi he....kya karun????
dosa banate time tabe pe chipkta h.... kya karna chahiye
I want to ask, market me available dosa batter ko kitna time ferment karna chahie
Hi nishaji aaj mene msala dosa bnaya sbko bht pasnd aya thanks apne itna asan tareeka btaya.
निशा: शाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam mera dosa non stick tawe p chipak raha h or tawe p palatne s tut ja raha h bada bekar dosa ban raha h plz muze batao esa ku ho raha h isse phale mene bht dose banaye tab esa nahi hua lakin ab ku plz.............
mam mere dosa to browm hote hi nahi white he rehete h or asa legta h jase roti ho bilkul narm kitne hi time twa pr rekho jyda der sekhne se vo tite ho jata twa side me karke dosa feleti hu or phir ges fiame full kar dete hu pr vo white hi rehate h</p
निशा: मंजू जी, गैस उतनी तेज न है जितनी कि दोसा को सिकने के लिये चाहिये, तब एसा हो सकता है.
Dose roti banana wale take par banana sakte kya
निशा: श्रुती, जी हां बना सकते हैं लेकिन तवे को अच्छा गरम करें चिकना करें और कटे हुये आलू से वाइप कर लें, इसके बाद दोसे बनायें.