मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे. इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.
Read - Masala Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa
दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये
- चावल - 3 कप
- उरद की धुली दाल - 1 कप
- मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
- नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
- तेल - दोसा सेकने के लिये
दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये
- आलू - 400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Masala Dosa
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
दोसा के लिये मसाला तैयार करना
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है.
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
दोसा बनायें
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं. गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सादा दोसा (Plain Dosa) बनाने के लिये:
मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.
पेपर दोसा (Paper Dosa) के लिये :
पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.
पनीर दोसा (Paneer Dosa) के लिये :
पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
- दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
- जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
- दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
कमेंट (654)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अल्का जी दोसा तो अवश्य बनेगा लेकिन दोसा क्रिस्पी नहीं बनेगा.
निशा: मधु जी, बैटर बनाने के लिये रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर इडली बैटर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, आप वीडियो भी देखिये, आप अच्छा बैटर बना सकेंगी.
Pls btaiye kya shi hai
निशा: मधु जी, इडली बैटर से दोसे बनाये जा सकते हैं, इडली के लिये चावल हल्के से दरदरे रखे जाते हैं. दो़सा बैटर अलग से बना रही है तब चावल बारीक पीस लीजिये, दोसे और भी अच्छे बनेंगे.
निशा: मधु जी, बैटर बनाते समय ये चीजें डालना आवश्यक नहीं है, लेकिन बेकिंग सोडा डालने से बैटर जल्दी बन जाता है, और नमक आप इडली या दोसा बनाते समय डाल सकते हैं.
suki ya hari
निशा: खुशबू जी, बैटर बनाते समय 1 छोटी चम्मच मेथी डाली जाती है, जिससे दोसा क्रस्प बनते हैं, मैथी की स्मैल नहीं आती, लेकिन स्मैल आ रही तो उसे दूर करने के लिये आप बैटर में थोड़ा चावल का आटा या सूजी या बेसन मिला कर दोसा बना लीजिये, और आपको मेथी नहीं पसन्द आ रही है, तो अगली बार से मेथी नहीं डालिये, दोसे क्रस्प बनें इसके लिये दाल चावल पीसते समय आधा कप पोहा फुला कर, पीस कर बैटर में मिलाया जा सकता है.
निशा: फिरोज जी, वेबसाइट और मेर चैनल पर वेज विरयानी रेसिपी दी गई है, सर्च बटन पर वेज बिरयानी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: आकांक्षा जी, घर में दोसे बहुत अच्छे बनते हैं, दोसे को थोड़ा पतला फैलायें, और दोसा को पतला फैलाने के लिये बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये, तवा को थोड़ा ठंडा कीजिये और दोसा फैलाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से पतला दोसा फैला सकते हैं, बहुत अच्छा क्रिस्पी दोसा बनता है.
i want to prepare dal which is used to eat with dhosa
can u give me receipe
निशा: ऊषा जी, दोसा के साथ सांबर खाया जाता है, सांबर रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.सर्च बटन पर सांबर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: माही जी, सांबर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिख कर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: प्रीती जी, नानस्टिक तवा पर दोसा बड़ी आसानी से बनता है, पहले तवा को गर्म कीजिए गैस एकदम धीमी कर दीजिये, तेल डालिये, कपड़े या टिशु पेपर से चारों ओर तवा पर फैला कर लगा दीजिये, तवा हल्का गरम रहने पर दोसा बैटर तवे पर डालिये चमचे से गोल गोल फैलाते हुये दोसे को फैलायें, गैस मीडियम हाई कर दीजिये, दोसे के चारों ओर चम्मच से तेल डालिये, 2 मिनट में ही दोसा सिक कर तवे से निकलने लगता है, प्लीज ट्राई अगेन .
I tried...really very nice taste.and thank you.
निशा: अल्का जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
try perboiled rice(ukda chawal) also called doaa Rice instead of any normal rice
also add half ammount of poha then soaked it as described above in this recepi also as given about urad daal do all thing same as givwn above the prb about taste and crisp will be resolved
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like all your recepies and love the manner you tell all these recepies.You are so humble and polite.Kya aap mujhe buna pyaj lahsun ka swadisht paneer sikha dengi?
Regards
निशा: पूजा जी, वेबसाइट पर मसाला पनीर और शाही पनीर की रेसिपी उपलब्ध है, हमने ये बिना प्याज लहसन के बनाये हैं, आप प्याज और लहसन डाल कर सब्जी बनाना चाहती हैं. जीरा भुनने के बाद 1 बारीक कटी प्याज और 4 लहसन की कली बारीक काटकर भून लीजिये, और इसके बाद बिलकुल इसी तरह से सब्जी बना लीजिये, सब्जी का नाम सर्च बटन पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती है.
kya aisa karne se jo urad ka taste aa raha dose me wo dur ho jaega
निशा: प्रियंका जी हां एसा किया जा सकता है, और एसा करने से उरद दाल का टेस्ट कम होना चाहिये.
taste sach me ajeeb sa hai like urad daal jaise jyada ho raha ho aur wk sada hua sa taste aata hai.
निशा: प्रियंका जी, दाल को नाप कर हिसाब से लीजिये, और दाल को एकदम बारीक पीसें, चावल को हल्का दरदरा, बैटर को गाढ़ा और गरम जगह पर फरमेन्ट होने रखें, फरमेन्ट होने दोसे बनायें, थोड़ी प्रेक्टिस से अच्छे दोसे बनने लगेंगे.
mjhe ye jana h ki maine dosa k liye dal or chawal alag alag bartan bhigo diye th puri rat k liye dusre din pees liye th lekin prblm ye h jis din peesa us din nh bnaye dusre din maine namak nd soda milakr sham ko bnaye to same jaisa apne bta rka h waisa hi bna pr use khane pr ek alag hi taste aarha tha to esa ku ho rha tha kya ap bta skte ho pls..
mra dosa thang se sika bh nh tha
निशा: मनू जी, दोसे का बैटर बनाने के लिये दाल चावल को एक दिन पहले ही पीस कर रखा जाता है, बैटर में सोडा उसी समय डालकर रखते हैं, बैटर फूल कर दूगना हो जाता है, फरमेन्ट हो जाता है तब दोसे बनाते हैं, अलग स्वाद बेकिंग सोडा अधिक होने की वजह से या बैटर फरमेन्ट न हुआ हो उसकी वजह से हो सकता है.
निशा; शिवानी जी, तवा नोनस्टिक नहीं होता तो एसा होता है, तवा पर या तो पहले परांठे सेके गये हों तो पहला दोसा नहीं चिपकेगा, या तवा पर अच्छी तरह तेल लगाकर गरम कर लें और उसे हल्का ठंडा करके, एक्स्ट्रा तेल पोंछ कर, अब दोसा बनायेंगे तो पहला दोसा नहीं चिपकेगा.
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी हाँ अवश्य बना सकते हैं.
bahut hi testy bani he....bahut bhut thnx uske liye.. Plz rply soon m waiting.....
निशा: आसमा जी, बहुत आसान सी बात है कि दोसा आप ठंडे तवे पर फैलायें और आग तेज करके उसे नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके, आप घोल को रखने के वजाय बार बना कर कोशिश करें, बहुत ही जल्दी आप अच्छे दोसे बना लेंगी.