मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ghanshyam ojha
Vary nice bhai tarika

निशा: घनश्याम जी, धन्यवाद.
jsyachanaa sahu
recipe is good.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
neeru ranjan
Hiii.......mai jab bhi apne ghar mei dosa banati hu mera dosa crispy market jaisa nahi banta plzzz suggest me how to make crisp dosa

निशा: नीरू जी, दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय. दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय. दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
Tulsi
Dear nisha ji mene dose k liye 1 glass pakke chawal ( yellow rice) or 1 glass basmati k tukde liye h koi paresani to nahi n dosa banane m or methi dane kya 10 12 le sakte h please rply ....
निशा: तुलसी जी, चावल तो आप इस तरह ले सकती हैं लेकिन इसमें उरद की दाल भी लेनी होगी, और आप 1 छोटी चम्मच मेथी के दाने डाल सकती हूँ.
shubham jaoswal
Mam, your idea is excellent .

निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
asha dobriyal
receo[y aachi hai per ek baat clear karni hai ki 10-12 hours k baad dose ke ghold me khamira pann yani khatas ki smell/taste aata hai ise kaise door kiya ja sakta hai
निशा: आशा जी, बैटर फरमेन्ट होने के बाद फ्रिज में रखें, बैटर अच्छा रहेगा.
sanju
I don't like dosa ,
Bcoz Maine kbi dosa liya hi nhi
Priya
Hello Nisha ji
Bakeing soda mitha soda hota hai?

निशा: प्रिया जी, मीठा सोडा होता है.
Rishabh
How many table spoon of soda we add to this
anjali
Thank u so much for resipe

निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyanka
Nisha mam... Summers me mixture ko frment hony ke liy 12 hrs rkhna, jyada time nhi hoga... Itny jyada temperature me mixture khrab nhi ho jaega???
निशा: प्रियंका जी, बैटर को फरमेन्ट होने में 10-12 घंटे लग जाते हैं, आप इसे 6- घंटे रखकर देखे, बैटर फरमेन्ट होने पर यूज करें.
Reshu
Nyc recipe Nisha........
annu bisht
Hello nisha mam, ur way of making dishes is too good. I tried many recipes n always get praised by family.
निशा: अन्नु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Indrajeet
nisha ji, mera dosa chipak jata hai taave me jbki mera dosa tava hi hai, what to do, plz help
manish kumar
Great recipe

निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Really its nice racipe

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soni
aapki recipe bhuat hi essy hai . jise koi bhi aasani se masala dosa ka mazza le sakta hai.

निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vandana
chawal ko bhigone se kya hoga , chawal to fulte nahi h ?
निशा: वंदना जी, चावल फूलता है और सोफ्ट हो जाता है.
Abhilash
Big thank you ma'am .. I prepared it for my parents & it came out delicious .. Thanks again ..

निशा: अभिलाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dilkashan
I love dosa

निशा: दिलकशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
preet
u r superb excellent you hav every thing to make

निशा: प्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mala jaiswal
nishaji, kya hm masale me thoda paneer grate krke or peanuts dal sakte hai ?

निशा: माला जी, हाँ अवश्य डाल सकते हैं.
harsh
Very nice reciepe.
suresh kumar rajak
aapne jo recipe batayi hai bahut hi achchhi hai . aur bahut asani se samajh me aa jati hai aur bahut majedar dish banti hai . apko bahut abhut dhanyabad madam ji.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Laxmi pandey
Hii mam.... Kya mai normal roti banane ki tawa par dosa bana sakti hu?

निश: लक्ष्मी जी, बना सकती हैं.
simran chopra
DOSA mei Kya hm chawal ki jgeh chawal ka aata bhi use kr skte h
निशा: सिमरन जी, दोसा चावल का आटा और उरद दाल का आटा मिलाकर या चावल का आटा और बेसन मिलाकर बनाये जाते हैं.
dolly garg
Hi Nisha mam,I tried ur recipe ,Lenin mera dosa k liye ghol ptla hogya,kya usme an kuch ho skta
princess
3 cup rice nd 1 cup daal me kitne dose tayar ho jaenge
razan
nisha ji hm dal r chawal koo kitne der maximum bhigoye rakh sakte haii taki wo aache se banee?

निशा: राजन जी, दोनों चीजों को 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये दोसा अच्छा बनेगा.
arshdeep singh
i like this way to make masala dosa.this site is very helpful for us.

निशा: अर्शदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.