मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

📅 19 मार्च 2009 👁 33.6 लाख बार देखी गई 💬 654 कमेंट ★ 3.3 (55276)

Mysore Masala Dosa
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.

दोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा दोसा (Plain dosa), मसाला दोसा (Masala Dosa), पेपर दोसा (Paper dosa) और पनीर दोसा (Paneer dosa) इत्यादि. दोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.  इसे आप सांबर, नरियल की चटनी, मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं, तो आइये हम मसाला दोसा बनाना शुरू करें.

Read - Masala Dosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Dosa

दोसा के लिये मिश्रण तैयार करने के लिये

  • चावल - 3 कप
  • उरद की धुली दाल - 1 कप
  • मैथी दाना - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्म्च
  • नमक - स्वादानुसार या एक छोटी चम्मच
  • तेल - दोसा सेकने के लिये

दोसा के लिये मसाला तैयार करने के लिये

  • आलू  -  400 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • मटर - एक छोटी कटोरी(छिली हुये हरे दाने)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Masala Dosa

उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.  चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.

भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.

dosa_mix_232894013.jpg

मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है.  ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.

दोसा के लिये मसाला तैयार करना

आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,  गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये.  इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये.  दोसे के लिये मसाला तैयार है.

अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.

दोसा बनायें

मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).

नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये.  एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.

dosa_on_tawa_779056610.jpg

मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है,  अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये.  मसाला दोसा तैयार है.  दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है,  दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैलाइये, सेकने के लिये फिर से वही तरीका दुहराइये, सारे दोसे इसी तरह बनाने हैं.  गरमा गरम मसाला दोसा, सांबर और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सादा दोसा (Plain Dosa)  बनाने के लिये:

मिश्रण को गरम तवे पर उपरोक्त तरीके से ही फैलाना है, आलू मसाला दोसे के ऊपर नहीं डालना है, सादा दोसा कलछी से किनारो से उठाते हुये मोड़िये और परोसिये.

पेपर दोसा (Paper Dosa)  के लिये :

पेपर दोसा के लिये मिश्रण को सादा दोसा की अपेक्षा ज्यादा पतला करना है, मिश्रण को तवे पर भी बहुत पतला फैलाना है और सादा दोसा की ही तरह सेक लेना है.

पनीर दोसा (Paneer Dosa)  के लिये :

पनीर को कद्दूकस करके, स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर मिलाइये और आलू मसाला की जगह, 1 टेबल स्पून पनीर दोसा के ऊपर डालिये तथा उसी तरीके से दोसा मोड़ कर परोसिये.

सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa

  • दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
  • दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
  • जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
  • दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Masala Dosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (55276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (654)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rajat
i tried ur dosa recipe its awrsome bahut vadia bna
निशा: रजत, बहुत बहुत धन्यवाद.
shashi srivastava
nishaji namaste. nishaji apki dishij bahut achhi banti h.mujhe or meri betio ne apse bahut kuchh sikha. sabse badi bat ap hindi me bhi bolti h jo ham jese logo ko bhi samajh m aajata h.kyo mujhe english nahi aati h. thank you nishaji.
निशा: शशि जी आप सबको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
dakshjianer
thankyou for this recipe.................
omkar singh thakur
pules send recipe my email id
kavita dubey
mam jab dose ke mixture ko katori ki help se failate hain to wo katori me chipak jata hain jabki tawa lohe wala hota hain banate time per.kuch aisi trick bataye ki wo chipke na aur fail bhi jaaye.kalchi se fail jata hain mera lekin patla nahi hota hain dosa.
निशा: कविता, दोसे को फैलाते समय तवा को थोड़ा ठंडा रखने से दोसा आपकी कटोरी नहीं चिपकेगा और पतला भी फैलेगा.
radhika
i love this so much....................................
vivek sharma
Dear Madam,

i bought MTR dosa mix for making dosa but i don't know why dosa was sticking to tava weather non stick or iron . please guide me.

Thanks
निशा: विवेक तवा को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, और थोड़ा सा तेल लगाकर तवे पर चारों ओर फैला दीजिये, तवे को अब थोड़ा ठंडा कर लीजिये और दोसा फैलाइये, दोसा को अच्छी तरह सिकने बाद पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा.
Garima Tiwari
mam dosa me aloo bharne ke baad jab fold karte hain, to dosa toot ne lagta hain.give some solution.
निशा: गरिमा, दोसा को अच्छी तरह सिकने के बाद, आलू उसके ऊपर विछाइये और सावधानी से फोल्ड कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद, दोसा बिलकुल नहीं फटेंगे.
Dhoner Guro
dhoner guro ki jnno lage???/ dhonkata
kari pata ta ki tr baap a dibe??? dhon kumar??
kiranjeet kaur
masala dosa me urad ki dal kaun c hoti hai
निशा: किरनजीत, दोसा के बैटर के लिये उरद की धुली दाल ली जाती है, किराना स्टोर पर आसानी से दाल मिल जाती है.
nishi kumari
ye jarur banaungi nishaji
Ranjana
Hi Nisha ji,

Mian aapki recipe deke diosa banaya lakin mera dosa crispy aur brown nahi hua , pls suggest me kaise ye crispy aur brown ho sakte hai.

Thanks
निशा: रंजना, हल्के गरम तवे को तेल चिकना कर लीजिये, और पतला दोसा फैलाइये, गैस तेज कर दीजिये और दोसा को निचली सतह से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, वह क्रिस्पी अवश्य बनेगा.
Nidhi Jain
nisha ji
kya hum dosa, idli, utpam etc banane k liye urad dal aur chawal k powder kobhigo kar bhi use kar sakte hai
if yes to hume ise kitni der bhigana hoga
kya isme baking soda bhi dalna padega
reply plz
maine kanji k liye bi question puca tha
apne reply ni kiya
i can understand k sabko reply karna possible ni hota
but try 2 reply plz
thanx
निशा: निधि, आप कांजी पर अपने सवाल का जवाब देखिये, वो हमने दे दिया है, मैं कोशिश करती हूँ कि आपके सारे सवालों के जवाब दूँ, लेकिन कभी तो रह जाते हैं इसके लिये तो मैं सारी ही कहूंगी. चावल और उरद दाल के आटे से भी दोसा और इडली बना सकते हैं, आटे से इडली जैसा गाढ़ा बैटर बनाइये, आधा घंटा रख दीजिये ताकि आटे के कण फूल जायें, बेकिंग सोडा या ईनो साल्ट डाल कर बिलकुल उसी तरह इडली बना लीजिये. इसी तरह दोसा के लिये थोड़ा पतला बैटर बनाकर उसी तरह दोसा भी बना सकते हैं.
SHIV RAMAN
MAM, I AM VERY THANKFUL TO YOU... FOR THE RECIPE OF JALEBI * MASALA DOSA......
निशा: शिव, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
rishabh
agar tumhe pata hai.to fir recipe dekhe kyu?
dalchi
Was very nice enjoyed I sooo much thanktou
laxmi sharma
nisha ji maine dosa wala readymade mixture ghar mai banya tha magar woh tave par chipka hi rah jata hai please help me
निशा: लक्ष्मी, दोसे के लिये घोल को थोड़ा पतला कर लीजिए, तवे पर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए, जब तवा हल्का गर्म हो तब घोल को घोल को तवे पर डालिये और जल्दी से फैलाइये, दोसे के चारों ओर तेल डालिये, गैस मीडियम कीजिये और दोसे को निचली सतह ब्राउन होने तक सेकिये, और अब पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा.
manisha
i know the recipe of spring roll Shipra
Narendra Singh
Hello Nisha ji,
Main aap ki website par 3 dino se visit kar rha hu or dekhta hun ki aap ne kafi aachi dishes banayi h or un dishes par comments bhi acche aye h or aapne response bhi itne ache se diya h ki mere doubt clear ho gye fir maine aapki dose ki recipe use karne ki koshish kar rha hun but mujhe ye puchana h ki dose ko sekne ke liye butter ka use kar sakte h

dhanyabad
निशा: नरेन्द्र जी दोसा सेकने के लिये बटर यूज कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
nabunandi
dose ki liye tuta chawal acha rahta hai
preeti gaur
Hello nisha ji, I like masala dosa or maine ghar par banaya bahut acha or tasty bana. Thanku for all receipes aap ke bina possible nahi tha, ab main ghar par hi apni pasand ki receipe try kartihu once again thanks.
निशा: प्रीती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sharda Uday Nishad
hai nisha maam,
I love your all recipe... per mujhe bas ye shikhna hai ki dose or idli ki chutney kaise banti hai kripya kar ke wo bhi bata doe to bahut hi achha hoga.

निशा: शारदा, दोसे और इडली के साथ नारियल या मूंगफली के दाने की चटनी यूज करते हैं और ये दोंनो चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, इन्हैं सर्च बटन पर मूंगफली के दाने की चटनी या नारियल की चटनी लिखकर सर्च किया जा सकता है, चटनी कालम पर क्लिक करके रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Ruchika Kapoor
Nisha ji mujhse koi narazagi hai kya apki mein apko kitne baar question kiye apne jawsab bhi nahi diya jisme allo mungre recipe se related?
lekin ab mein dosa se realted puchna chati hn ki jo dose ke liye le gayi urd dal aur chawal uttapam banene ke paryog mein bhi layi jati hai
ummed hai aap is baar jarror rfeply kerngi
निशा: रुचिका, मेरे आप सभी से बहुत प्यार है, नाराजगी का सवाल ही नहीं है, दोसा बैटर से उत्तपम बनाया जा सकता है, धन्यवाद.
antra
my favorite dosa i like it yuuummmmyyyyyy............
Sarat Mukherjee
Recipe of DOSA should be accompanied with the recipe of CHATNEES & SAMBAR, otherwise how do we know to make these ?
निशा: सरत, सांबर और चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
rameesha
Can we use ararh ki dal beside using urad ki dal while making dosa
gautam
dhosa ke liye arwa chawal le ya ushana chawal
anshul
muhje dosha bahut pasand hai
vivek sharma
Please reply my comment d.t 02-0-3-13
reshma
I tried twice for dosa, bt it was nt too good, now by reading ur recipe i realize tht what care needs to be taken..... thanks

pls send me idali , sambar & rayata recipe...