छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine rasgule banaye magar uper se soft bich me se hard esa kaise huya
निशा: नेहा जी, पनीर या छैना को दबा दबा कर पानी निचोड़ दीजिये और यूज कीजिये, रसगुल्ले को 24 घंटे बाहर रखने के बाद फ्रिज में रखें, रसगुल्ले फ्रिज में हार्ड नहीं होंगे.
निशा: चिंकी जी, चाशनी को रसगुल्ला में रहने देना है 12 घंटे बाद रसगुल्ले मीठे होकर अच्छे स्वाद में हो जाते हैं. रसगुल्ला पकाते समय थोड़ा थोड़ा चमचे से पानी डालना होता है ताकि चाशनी इतनी गाढ़ी न हो और रसगुल्ले उसमें अच्छी तरह पकें. अब आप रसगुल्ले में अलग से चाशनी बनाकर डाल सकती हैं.
निशा: चिंकी जी, चाशनी में पानी कम होने से एसा हो जाता है, आप वीडियो देखिये, हम बीच बीच में थोड़ा थोड़ा पानी डालते जाते हैं, प्लीज रेसिपी को अच्छी तरह पढ़िये और वीडियो देखिये, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बनायेंगी.
निशा: हुसेन जी, चीनी और पानी की मात्रा रेसिपी में दी हुई है, उससे आप देख सकते हैं, धन्यवाद.
plzzzz tell me...
निशा: मृणालनी जी, ऎसा नहीं होता है.
निशा: गगन जी, छैना दूध को फाड कर बनाया जाता है. पनीर ही होता है.
निशा: शालू जी, आप यह रैसिपी मेरी वेबसाइट पर देख सकती हैं. धन्यवाद.
I want to know more about this.
If it is modified, is there any effect on rasgulla ?
निशा: किरन जी, अरारोट एरोरूट प्लांट की जड़ो से निकाला हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. रसगुल्ला बिना अरारोट के भी बनाये जा सकते हैं लेकिन ये खास प्रकार के रसगुल्ला में थोड़ा सा अरारोट डालना आवश्यक है.
निशा: आलोक जी, छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया हो या छैना के गोले चाशनी में डालते समय उसमें अच्छा उबाल न आ रहा हो, तब रसगुल्ला फट जाते हैं.
निशा: रेनू जी, मैदा भी ले सकते हैं.
निशा: अंजली जी छैना को कपड़े में डालकर, दबाकर पानी निकाल दीजिये, छैना सही हो जायेगा.
निशा: कृति जी, बनाए जा सकते हैं.
निशा: आदित्य जी, अरारोट से मिश्रण सख्त नहीं होगा.
निशा: अमरेश जी, छैना को अच्छे से मैश करें गोले बन जाएंगे.
निशा: प्रतिमा जी, अरारोट एक तरह का स्टार्च होता है, जो एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनता है.
cheena rasgulla bina baking pawder ke na dalne par bhi chapta ho jate hai
निशा: शुभम जी, छैना अच्छे से बना हो तो चपटा नहीं होता है.
निशा: अनुराग जी, रसगुल्लों को चाशनी में देर तक रहने दीजिए.
namaste, maine rasgulle banaye lekin wo thode brownish ho gaye .rasgulle spongy to hain lekin ful ke dugne nahi hue.please help me ki mere rasgulle bhi aapki tarah bane.
निशा: रीचा जी, आप कार्न फ्लोर का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: बाबू जी, बंगाली रसगुल्ले बिना अरारोट के बनाये जाते हैं, रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, अरारोट डालकर रसगुल्ले हमारे यहां बनाये जाते हैं, यह थोड़े अलग तरह के होते हैं, प्लीज दोंनो तरह के रसगुल्ले बना कर देखिये और बताइये कि कैसे हैं.
निशा: रिया जी, छैना को मसल मसल कर एक दम चिकना गूंथ कर तैयार करें, और गोले बनायें, और सीरप में अच्छा उबाल आने के बाद इन्हैं पकने के लिये सीरप में डालें और तेज आग पर 18-20 मिनिट तक पकायें, बहुत अच्छे स्पंजी रसगुल्ले बनेंगे.
निशा: नेहा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बरखा जी, रसगुल्ले घुलने के कारण हो सकते हैं, छैना को अच्छी तरह न फैटा गया हो, या जिस चाशनी में आप रसगुल्ले उबाल रही हों, उसका हमेशा उबलते रखना है. चाशनी का तापमान कम होने से रसगुल्ले फट कर, घुल जायेगें.
निशा: बिलाल जी, जब छैना को मैश करते हैं तो इसमें अरारोट डाल कर इसे मैश करें.
निशा: नेहा जी, बार बार बनाने से सारी समस्यायें सुलझ जाती है, आप अच्छे रसगुल्ले बनाने लग जायेंगी.
निशा: अंजली जी, 500 ग्राम दूध को 1 नीबू के रस से फाड़ा जा सकता है और छैना को पूरी तरह निचोड़ने के बाद उसे चिकना कीजिये और 1 छोटी चमम्च से थोड़ा अरारोट डालकर मिलायें, 300 ग्राम चीनी से सीरप बनाये और उबलते सीरप में गोले डालकर 18-20 मिनिट तक पकायें, अच्छे रसगुल्ले बनते हैं.
निशा: मेहुल जी, रसगुल्ला अगर अच्छी तरह न पके हों तब एसा हो सकता है.