छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

📅 2 जुलाई 2008 👁 25.4 लाख बार देखी गई 💬 1000 कमेंट ★ 3.3 (39132)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं.  आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.

Read - Rasgulla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla

  • दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
  • नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • अरारोट - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 800 ग्राम (4 कप)

विधि - How to make Rasgulla

rasagulla_2_646330197.jpgरसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.

छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे,  रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.

छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये.  सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.

चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं.  रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.

लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे,  इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं.  ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.

सावधानियां

  • 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
  • 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
  • 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.

Rasgulla Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (39132 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1000)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sahithi
excellent.. I never thought it will be so easy to make rasgulla.. i tried it and they came out very nice.. I love your site..
hi nisha ji,
i m wondering when to use baking powder i couldn't find baking powder in ur recipee..its making me confused...plz reply do i need to use baking or not if yes then plz tell how much and where to use.

thanx
निशा: रसगुल्ले बिना बेकिंग पाउडर डाले भी बनाये जाते हैं, कुछ लोग बेकिंग पाउडर डाल कर भी बनाते हैं, आप छैना में मैदा मिलाते समय ही आधा छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर डालिये, और छैना को मैस करिये, रसगुल्ला बनने के बाद अपने अनुभव बताइये.
BASANT LAL
Dear Nisha ji,
Maine chhena me maida ki matra aapke bataye anusar se aadhi hi daali thi. Please tell me the secret of making more spongy rasgulle. If I use "Sooji" instead of "maida" will it be better idea?
BASANT LAL
Dear Nisha ji, Thanks a lot for the recipe. I have made the rasgulla as per the procedure given by you.The rasgulla were really tasty I was not believing.
I want to know that the rasgulla I made were not as much spongy as much they are available in market. I have strictly followed the procedure which you have given. Please reply

Nisha: बसन्त जी, छैना में मैदा की थोड़ी मात्रा अधिक होने से रसगुल्ले कम स्पंजी हो सकते हैं.
rashmi
nisha ji mere rasgulle bahut hard bane .or spongy bhi nahi the .kya reason ho sakta hi iske picche.can you please tell me.
sangeeta
nishaji recipe mai kahi bhi baking powder nahi hai phir logo ne baking powder kyo dala bataiye
ताŠৠ रामपुरिया
आज आपकी रसगुला रेसिपी ट्राई की थी मेरी पत्नी ने ! उबलती चाशनी में ५ मिनट तक रसगुल्ले उसमे फूले हुए थे पर अगली ५ मिनट के लिए रख छोडा तब वहाँ से गायब थे ! श्रीमती जी एक बार तो डर गयी की कोई जादू टोना नही हुआ हो ! :) कृपया बताये की मैदा की जगह अरारोट डाल सकते हैं क्या ? और उबालने का समय १०/१२ मिनट की जगह ५/७ मिनट कर सकते हैं क्या ? बहुत धन्यवाद ! आपकी साईट से बहुत रेसिपी लेकर बनाते हैं ! सब बढिया बनाती हैं , आज पहली बार असफलता मिली है !

Nisha: ताŠৠ रामपुरिया जी, रसगुल्ले में अरारोट डाला जा सकता है,इस बार आप रसगुल्ले बनाते समय बेकिंग सोडा मत डालिये(बेकिंग सोडा थोड़ा सा अधिक हो तो रसगुल्ले फट जाते हैं) उबालते समय गैस फ्लेम को मीडियम रखे, रसगुल्ले अच्छे बनेगें.
निशा मधुलिका
अम्रिता, छैना पनीर मुलायम होता है, और डेयरी पर छैना के नाम से इसे ला सकती हैं.
Padma
How many days can you keep it for?
amrita
kya paneer aur chena paneer ek hi hain ya different.
निशा मधुलिका
शिवानी,रसगुल्ला फटने का कारण, मिश्रण में बेकिंग पाउडर ज्यादा हो गया था या मैदा कम थी. आगे से आप एक गोला बना कर चाशनी में डाल कर देख लीजिये, अगर एसा हो तो मिश्रण में थोड़ी सी मैदा और मिला लीजिये. शिवानी निराश मता होइये, किसी भी कुक के साथ यह हो सकता है.
shiwani
hay .. maine aapkee recipe try kee. Sab kutch theek chal raha tha. Par jaise he maine gole ,garam chashnee main dale to woh phoot gaye aur sare ke sare bikhar gaye..kahin maine bahing powder zyada to nai daal diya. m a bad cook , aur jab aisa ho jaye to bahoot bura largta hai.
Poojapk
DEAR NISHA,
APP KI SARI RECIPE BAHOT ACHI HAI BAHOT NICE ,,,WOW PAR MAIN APP KO 1 BAAT KAHOON KI BAHOT ACHA HO AGAR APP SARI RECIPE KI VIDOE BHI BANA DE .... I'M THANKFULL TO U. GOD BLEES U.
kralyani Tannirwar
Maine rasgulla banana try kiya par wo bahot soft hua.lekin market ka thoda utna soft nahi hota.plz help me in this matter.

Nisha: कल्यानी, आपने रसगुल्ले में बेकिंग पाउडर थोड़ा ज्यादा डाल दिया है.
neelam
kya hum gaayen ke doodh ka chena bana sakte hein

Nisha: नीलम, गाय के दूध का छैना बहुत अच्छा बनता है.
anju
nihsa ji maine tond milk(amul) ka banaya tha kahi isliye to chapte nahi ho gaye. kya mujhe full cream milk use karna chahiye

Nisha: अन्जू, दूध फुल क्रीम ही लीजिये,छैना से अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दीजिये.
anju
nisha ji aapne ye to bataya hi nai ki mere rasgulla chashni se bahar nikalne per chpte kyo ho gaye the kya backing pwd kam rah gaya tha. ya koi aur karn tha. ok i hope dobara banane per achhe banege.aapne jo pict dikhai hai usme to bazaar jaise bade lag rahe hai.
anju
hi nisha ji aaj maine rasgulla bane par vo achhe nahi bane chasni mai dalne per to fool gaye the. per bahar nikalne per chapte ho gaye the. jaldi khane ke chker mai maine freezeer mai rakh diye the to vo to bahoot tite ho gaye the i m so dipress.mai kya karu ki mere bhi achhe ban jaaye.aur yadi market se paneer la ker banana ho to paneer kitna le. abhi to maine 1 liter milk ka banaya tha
pls tell me soon

Nisha: अन्जू, आप 250 ग्राम छैना पनीर लेकर रसगुल्ला बना सकती हैं,लेकिन छैना पनीर एकदम ताजा और मुलायम होना चाहिये. बेकिंग सोडा अधिक डालने से रसगुल्ले चपटे हो सकते हैं. अन्जू आप डिप्रैस मत होइये,एसा होता है,फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ला अवश्य बना पायेगी.
निशा मधुलिका
नीलम, आप अपने कम्प्यूटर में हिन्दी एक्टिव करलें. इसके लिये Control Panel पर जाकर Reasonal & Languages Option पर क्लिक करें. आपके सामने जो Reasonal & Languages Option की वोन्डो खुली है इसमें Advance में जाकर Install files for east asian language पर क्लिक करें.
इससे आपके कम्प्यूटर में हिन्दी यूनीकोड एक्टिव हो जायेगी.
Neelam khanna
Is recipe ko copy kaise kar sakte hain kyon ki ye hindi mein hai. Try ki thi lekin hindi mein likha hua nahi aata hai
निशा मधुलिका
नमिता, रसगुल्ले घुलने के कारण हो सकते हैं, छैना को अच्छी तरह न फैटा गया हो, या जिस चाशनी में आप रसगुल्ले उबाल रही हों, उसका हमेशा उबलते रखना है. चाशनी का तापमान कम होने से रसगुल्ले फट कर, घुल जायेगें.
namita
dear nisha jee.maine koshish kari rasgulla banane ki.but mera rasgulla chashni main hi ghul gaya :(
i don't know what went wrong.pls tell me.maine bahut der tak maida ko milaya tha but something went wrong.
निशा मधुलिका
चीनी डालना आवश्यक नही हैं. लेकिन चीनी घुल कर रसगुल्ले को और स्पंजी बना देती है.
alpana
bahut hi achchee [asaan]recepie hai--aap ki iste par to bahut kuch hai--
lagta hai--yahan mujhe kafi kuch seekhne ko milega..dhnywaad