छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुगन्ध, आप बहुत ही लगन और ध्यान से रैसिपी बनाती है तभी तो एक बार में सारी रैसिपी अच्छी बन जाती है. रसगुला फटने के कारण होते हैं, छैना में पानी ज्यादा रह जाना, कम फैटना, एरोरूट कम होना और बेकिंग पाउडर अधिक होना, आप ध्यान दीजिये कि क्या कमी हो गई है और फिर से कोशिश कीजिये, बार बार कोशिश करने से हर चीज अच्छी बन जाती है.
me dobara trai ki to phir se gol na hokar chpte ho gai me/ beking paudar nahi us ki
ubalte pani me kuchh der phul kar gol rahe bad me chapte hui kya karu pls help me
mene aapki di gai bahut se respi bnai sub achhe bane par rasgula nhi ban raha pls nisha ji aapka bhut dhanybad
maida kis lia dalte hai?
kya maida o chini dalna jaruri hai?
निशा: अन्नी, छैना रसगुल्ले आप जिस पानी में उबाल रही हैं उसी में पड़े रहने दीजिये, जब भी आपको खाने हों तभी चाशनी से रसगुल्ले निकालिये, रसगुल्ले चपटे नहीं होंगे.
Madam, rasgulle taste karne per to theek tha pur spanji kum tha. keh sakte hain ki halka sa ander se paka nahin tha. Maine us main koyee BAKING SODA pryog nahin kiya. Kya mujhe chashni main 15 minutes se jayada boil karna (Pakana) chahiye OR baking powder ka istemal karna chahiye. (I tried as per your recipe Chhena ghar par hi banaya tha). Kindly give suggestions or tip.
निशा: रमेशजी, बेकिंग पाउडर बहुत ही कम मात्रा 1 पिंच डाल सकते हैं, अबालने के लिये 15 मिनिट पर्याप्त हैं लेकिन आग तेज ही रहनी चाहिये.
Today at about 7.30 p.m. i tried to make rasgulla as per your recipe with the help of my wife. now the time is about 10.15 p.m. the rasgulla is ready and looking very nice but its hot. i keep in fridge after its temperature may cool. tomorrow let you know the taste of these rasgulla. Thanks for sweet sweet sweet recipe.
mai apki sabhi recipe k liye apka thanx karungi
aur is recipe mei mai ye janna chahti hoon ki maida ki quantity kitni honi chaiye.
thanks nishaji
my name nishi singh, and i tryed 4 type to make this bangali rasgula buts is not works.
1-) i only pepare soft chena and make bolls and deep into boiled thin chashni is good in to shape but not spunji..........wat to do this rasgula soft and spanji but failed to do it.
2- we add small pinch of soda but its phat phat ke ghul gaye chasni main.
3- when we add some all purpose flour den its tight like, we bolied only flour bolls.
4- when i add both maida + soda little to little amount but its not make........and spoil into chasani.
so wat i do ,PLz Plz ......tell me i m totaly disappointed and only one time i can try.......:(
all posible ways i tryed but its not work.........i don't knows wats wrong.
निशा: निशि जी, आपने रसगुल्ला बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत की है और अच्छे न बने तो दुखी होना लाजमी है लेकिन कभी कभी यह भी होता है, आप रसगुल्ले के लिये छैना में बेकिंग सोडा कभी मत डालिये, आप इसकी जगह बेकिंग पाउडर प्रयोग में ला सकते हैं वो भी 1-2 पिंच. मैदा की अपेक्षा एरोरूट का प्रयोग कीजिये, मुझे उम्मीद है कि अगली बार आप अच्छे रसगुल्ले बना पायें.
Thanks nishi
निशा: संजय, गाय के दूध का छैना रसगुल्ला बनाने के लिये अच्छा होता है, सामग्री रैसिपी से देख लीजिये और बनाइये छैना रसगुल्ला.
निशा: मीनाक्षी, गुलाब जामुन की रैसिपी तो इसी कालम में है.
My rasgulla turned very hard and yellowish. I did same way as you did.
It was looking good when it was in cooker. It did get bigger almost 3 times but then whole thing collapsed and became hard. Why it is not turning good sponge and white?
Tnaks in advance.
Rehgards,
Anju.
Thanks
thnx aunti aap bahut aachi ho
Maine rasgulle banye par woh soft and spanji nahi bane. Me second time fhir se try karna chati hu lekin mujhe yah samajh nahi aaraha hai ki mujhse kya mistake hui hai. Maine sari wahi steps follow ki thi jo aapne es blog me batai hai. Maine chena bhi ghar par hi banaya tha and chane me aararot powder and todhi sugar bhi milayi thi. Please tell me what mistake I have done so next time me sahi and achhe rasgulle bana saku.
Thanks
mam i m really very poor cook and never imagined dat i would be able to cook such a tough sweet dish
bt u made it possible
thx alot
निशा:अरारोट आपको किराना दुकान पर मिल जायेगा.
निशा: नेहा, रसगुल्ले सख्त होने का कारण बाजार से लाया हुआ पनीर भी हो सकता है.
thanks
nisha ji