छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Muje hindi ke kuch workd samaj me nahi aate, gujarati aata he to •अरारोट - ko gujarati / Enlgish me kya bolte he jiski Paneer me milana he.
Please reply as early as poosible.
निशा: मयूरी अरारोट को इंगलिश में arrowroot कहते हैं.
Thanks
I have tried many of your recipes and most of them turned very good. I tried two times this rasgulla recipe. My problem is when i boil balls in sugar syrup it becomes double in size. When i take off from gas and keep it for cooling, balls get shrink and become very hard. Can u please tell me why is it happening even i mesh chenna very well and my hands become greased when i was meshing.
please reply i want to try it again.
thanks in advance.
निशा: शाइना, क्या रसगुल्ला आपने 20 मिनिट तक पकाये.
If you sent me this Recipe(english)I am greatfull to you.
Thak you. Nila
निशा: सयानिता, जी हां ये खाना सोडा ही है.
i tried to times as per resipe but every time chashani me gum ho gaye.i donot know what happened.
निशा: संजय, छैना में पहले की अपेक्षा अधिक एरोरूट मिला लीजिये, मेदा को अच्छी तरह मलिये.
निशा: एरोरूट की कमी और छैना अच्छी तरह फैट कर चिकना न किया गया हो तब हो सकता है.
निशा: प्रिया, छैना रसगुल्ला के लिये, छैना को एकदम चिकना होने तक फैटिये और मैदा नहीं, बाइन्डर एरोरूट डालिये.
निशा: पूनम आप जिस रैसिपी के बारें में पूछना चाहती हैं, उसी रैसिपी पर अपना प्रश्न पूछिये. मुझे जबाव लिखने में आसानी होती है.
Please tell me.
maine aapki bahut si recipes try ki sabhi bahut tasty thi.main to aapki fan ho gayi hoon.but pata nahi kyon rasgulla nahi ban paye.woh saare pani mein dissolve ho gaye.Plz tell me d reason aur ye bhi bata do ki aapki saari recipes ki videos kaha hai?
निशा: गुंजन,सारी सामग्री सही लेने के साथ, छैना को बिलकुल चिकना होने तक फैटना जरूरी है. हमने वीडियो नहीं बनायी हैं.
mai aapki rasgulla ki recipe try kiya lekin woh chasni me dalne ke baad phule bhi nahi aur bahut hard bane khane me rasgulla ka taste bilkul nahi tha maine maida use kiya tha pls tell me kya galti hui
निशा: ज्योति, छैना रसगुल्ला ले लिये, प्रैक्टिस की आवश्यकता है, पहली बार में बनना मुश्किल होता है, आप लेख को अच्छी तरह पढ़िये,उन्ही सामग्री से उतना ही लेकर,बनाइये सोचिये कि गलती कहां हुई, अगली बार इस बार से अच्छा होगा.
lekin ye arorute kya hota hai plzzzzzzzzzzzzzz btana........
i like your alllllllll resepiessssssssssss
निशा: गोल्डन, ये एरोरूट से बनाया जाता है जो कि बाइन्डर का काम करता है.
but maine last time jb banaye to wo bhaut tite ho gaye
plzzzzzzzzz help me
i m sooooooo dipresssssss
निशा: नीरज, छैना रसगुल्ला बनाना थोड़ा सा मुश्किल हैं लेकिन बार बार प्रेक्टिस करने से हर काम आसान हो जाता है. आप इसके लिये कितने ही वीडियो दिये हैं उन्हैं देखिये और कोशिश कीजिये, रसगुल्ला बन जायेंगे.
निशा: गुंजन, अगर छैना अच्छी तरह से न मथा गया तो भी छैना रसगुल्ला फट जाते हैं.
Its my favourite dish.
Mene pehle bhi try kiya tha ghr par...but vo sahi nahi bana tha...but ab yammmmmiiiiiiii...
thnxs...
निशा: विकास, 1 लीटर दूध से लगभग 250 ग्राम छैना बनता है.
Keya resgulla main arrarot ya meda melani chaya apna meda ka girak nahi keya hai
निशा: कंचन, मिठाई कालम में ही खोया का रसगुल्ला दिया हुआ है.
निशा: सरिता, अरारोट एरोरूट पलान्ट की जड़ो से बनता है, मैदा की तरह होता है और बाइन्डर का काम करता है. एरोरूट की जगह कार्न फ्लोर भी डाला जा सकता है.
निशा: शिखा, बेकिंग पाउडर कम होने से रसगुल्ला स्पंजी नहीं बनते.