छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पिंकी, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
ddddddddddddddddddddddddddddilicious
निशा: कविता, गाय के दूध से बना छैना से रसगुल्ला अच्छे बनते हैं.
apne kaha hai ke maida bhi dalna hai but recipe main maida kahin nahi likha .Maine rasgulle banai the par chasni main dalne par vo nahi fhute par jb unhe ubalne ke badvo fut gaye aur kafi soft bhi bane the please help me in this matter.
निशा: कुलबन्त, रैसिपी में मैदा नहीं अरारोट डाला गया है.
निशा: अरारोट स्टार्च होता है, जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनता है.
It would be great if you could post Rajbhog's recipe in "Gurr-Chashni"
Thanks.
निशा: मोहित, मैं कोशिश करूंगी.
bas ap koi esay way batao dear plz rep.
निशा: थोड़ा सा इंतजार कर लीजिये, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आरती, बहुत जल्दी ही इसका वीडियो प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगी, तब आपके लिये रसगुल्ला बनाना आसान हो जायेगा.
निशा: सपना, अरारोट स्टार्च होता है जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है, किराना स्टोर्स पर मिल जाता है.
इसमें बेकिंग पाउडर ही डालेंगे और वह भी 1 पिंच.
निशा: सुमन, छैना को अच्छी तरह ज्यादा ही मथना होता है.
निशा: प्रदुमना, रसगुल्ला स्पंजी हैं तो मीठे भी होने चाहिये, ये मिठाई थोड़ी बनने में मुश्किल है, प्रेक्टिस और प्रोपर इन्ग्रीडियेन्ट्स की आवश्यकता होती है, थोड़ी सी कमी से ही ये खराब हो जाती है, हम आपके लिये रसगुल्ला का वीडियो बनायेंगे.
निशा: छैना बनाने के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है.
निशा: गीता, टेबल स्पून= सर्विंग स्पून अरारोट और 1 पिंच मीन्स एकदम कम एक चुटकी.
निशा: देव, छैना ताजा न हो, दूध अच्छा न हो, या छैना को अच्छी तरह न फैट गया हो तब एसा हो सकता है कि रसगुल्ले नहीं फूले.
My mother made rasgulle and they were amazing. Excellent recipes.
निशा: कुसुम, मैं वीडियों बनाऊंगी, थोड़ा समय लग रहा है.
निशा: दीपिका, जी वीडियो के लिये आपको अभी और थोड़ा इन्तजार करना होगा.
निशा: स्वाति, आप गाय के दूध से छैना बनाकर रसगुल्ला बनाइये, रसगुल्ला अच्छे बन जायेंगे.
निशा: सविता, बना सकते हैं.
निशा: प्रिया, दोंनो अलग अलग है, अरारोट का काम बाइन्ड करना है, जबकि बेकिंग सोडा का काम रसगुल्ला को स्पंज करना है.