छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धन्यवाद चेतन
निशा: काकुल, रसगुल्ला, चाशनी में उबाल आने के बाद मीडियम आग पर 20 मिनिट तक पका लीजिये, इतनी देर में वे अच्छी तरह पक जाते हैं.
निशा: प्रेरणा, छैना मुलायम बनता है, तभी रसगुल्ले चिकने बनते हैं.
par inki shakl dekho.........
yakkkk.chiiiiiiiiii
निशा: मोनिका, रसगुल्ला सख्त होने का छैना में अरारोट का ज्यादा डाला जाना होता है.
निशा: चंचल, आप दुखी मत होईये, रसगुल्ला बनाना थोड़ा कठिन है, बहुत सारे लोगों के कमेंन्ट इसी तरह के हैं, फिर से बनाते समय, बेकिंग पाउडर बहुत ही कम डालिये, छैना को अच्छी तरह फैटिये, रसगुल्ला पकाते समय, चाशनी मध्यम आग पर उबलती रहे, बार बार कोशिश करते रहने से प्रोबलम्स सोल्ब हो जाते हैं.
Thanks for recepi,
I have tryed Rasgulla it cme out very nice.but fula nahi but spongy tha litte bit.
Thanks
Vaedehi
निशा: वैदेही, आपके रसगुल्ला अच्छे बने, धन्यवाद.
निशा: अरारोट बाइन्डर का काम करता है, यह एरोरूट प्लान्ट की जड़ो से बना हुआ स्टार्च होता है.
निशा: रचना, 50 ग्राम अरारोट 4 टेबल से भी अधिक होता है.
thnx.
निशा: रतन, ये सब ही तो रैसिपी में डिटेल में दिया गया है, कृ्पया रैसिपी को पढ़ लीजिये, आपकी सारी प्रोब्लम सोल्व हो जायेंगी.
what gone wrong with me?
निशा: सामी, रसगुल्ले स्पंजी हैं तब रसगुल्ले अच्छे ही बन रहे हैं, यदि रसगुल्ले ज्यादा नरम है तो थोड़े तो पिचकेंगे ही, सामी आप और अलग तरीके से प्रेक्टिकल कर सकती हैं, रसगुल्ला अच्छे बनने में जो भी बारीकियां हो वह आप यहां अवश्य लिखिये.
निशा: श्रद्धा, फूल क्रीम दूध ले लीजिये.
निशा: सामी, बेकिंग पाउडर कम डालिये, तो एसा नहीं होगा.
"अब इस छैना में चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
My question is do we have to add sugar in the Chainna? "
मैंने आपकी बनाने विधि में "छैना में चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाने" का उल्लेख नहीं देखा. अत्तः मैं कुछ confused हूँ.
मैंने इसी तरह से बहुत पहले( करीब ३० साल पहले) रसगुल्ले बनाये हैं. मैं छेने के गोले के अन्दर एक sugar cube डाल दिया करती थी.
आपकी कोई कुक बुक है क्या? अगर है तो कहाँ से मिल सकती है?
मैं USA की निवासी हूँ.
मंजु
निशा: मंजू, आप सही कह रही हैं, लेकिने छैना में मैदा डालने की अपेक्षा अरारोट डालना ज्यादा अच्छा है, हमने मैदा नहीं अरारोट डाल कर रसगुल्ले बनाये हैं, रसगुल्ला बिना बेकिंग पाउडर डाले भी बनाये जाते हैं और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डाल कर भी बनाते हैं. बेकिंग पाउडर से रसगुल्ले ज्यादा स्पंजी हो जाते हैं लेकिने बेकिंग पाउडर जरा भी अधिक होने से रसगुल्ले फट जाते हैं.
छैना को अच्छी तरह फैटने के बाद 1-2 चम्मच चीनी भी मिलाकर रसगुल्ले बनाये जाते हैं, चीनी घुलने से वे और भी मुलायम हो जाते हैं. अभी मेरी कुकबुक कोई नहीं है.
निशा: निशा, 1 लीटर दूध से बने छैना में 1 टेबल स्पून अरारोट डाला जाता है.
Aap chana ka pre mix banane mai help kar sakte hai.........
निशा: चम्पा, बेकिंग पाउडर ज्यादा होने की वजह से रसगुल्ला टूट जाते हैं, बेकिंग पाउडर बहुत ही कम डाला जाता है,मुझे बहुत सारे लोग रसगुल्ला फटने की शिकायत करते हैं इसी लिये हमने पोस्ट को एडिट किया और बेकिंग पाउडर हटा दिया. मैं इसके लिये वीडियो बनाने का सोच रही हूँ.
arraroot le ya fir baking powder? thora confused hoon....plz bataye....
--------------thanx------------
निशा: बरनाली, छैना में अरारोट डाल कर, अच्छी तरह फैट कर छैना रसगुल्ला बना लीजिये.
निशा: सोया मिल्क से रसगुल्ले नहीं बनाये जा सकते. सोया पनीर (Tofu) दूध पनीर की तरह बाइन्ड नहीं होता और यह बिखर जाता है.