छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोना, कुकीज की रैसिपी दी हुई है.
i have made rasgulla as per your published at your website but i have done mistake i used starch in place of ararote because here arararote not available so color become creamy and not sponsy .
निशा: मोना, जिस पानी में आपने रसगुल्ला उबाले थे, उसमें से रसगुल्ला निकाल लीजिये और उसी पानी में और चीनी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करके, रसगुल्ला उसमें फिर से बापस डाल कर 3-4 घंटे के लिये पड़े रहने दे, रसगुल्ला मीठे हो जायेंगे.
निशा: एकता, आप थोड़ा इंतजार कर लीजिये, हम रसगुल्ला ले लिये जल्दी ही वीडियो देगें, धन्यवाद.
निशा: एकता, ज्यादा रसगुल्ला बनाने के लिये बर्तन तो बड़ा ही चाहिये, छैना बनाने के लिये गाय के दूध का प्रयोग करें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: मोना, आपने छैना सही मथा था, रसगुल्ला हार्ड होने के कारण तो छैना में मैदा अधिक होना होता है, दूध के ऊपर भी डिपेन्ड करता है, छैना रसगुल्ला के लिये गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, रसगुल्ला उबालने के बाद रसगुल्ला चीनी कि 1 तार की चाशनी में डालकर 4 घन्टे के लिये रख दीजिये, रसगुल्ले अच्छे मीठे हो जाते हैं.
निशा: विनिशा, सब्जी में खट्टे देशी टमाटर का प्रयोग कीजिये, नीबू या अमचूर पाउडर का प्रयोग भी किया जा सकता है, इन खट्टी चीजों के डालने से सब्जी का मीठापन कम होकर सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
and I LOVE RASGULAA DO U?
निशा: आकृ्ति, बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे भी बहुत खुशी हुई.
निशा: सपना आप बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में डिफरेंस जानने के लिये,सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर सर्च करें, आप इनके बारे में डिटेल में पढ़ सकेंगी.
निशा: बलजिन्दर, आपने सब कुछ बिलकुल सही किया है, लेकिन रसगुल्ला स्पंजी नहीं बन सके, हम आपके लिये जल्दी ही वीडियो बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: रुचिका, अरारोट स्टार्च है, जो एरोरूट प्लांट की जड़ों से बनाया जाता है.
agar nahi milaaenge to chalega kya ?
निशा: अंजना अरारोट नहीं डालना चाहती तब मत डालिये, बेकिंग पाउडर भी मत डालिये, इस तरह भी छैना रसगुल्ला बनाये जाते हैं, इनका टैक्सचर और स्वाद अलग होता है.
निशा: हरदीप, धन्यवाद.
निशा: पारुल, छैना में अरारोट मिक्स करना है.
निशा: साहिल, आप फ्रूट क्रीम बना सकते हैं, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोजी जा सकती है.
I tried rasgulla first time. Everything was fine. Rasgulla did not dissolve in sugar syrup but Andar se kaccha rah gaya. Later on boiled for 20 more minutes but koi faida nahi hua. What could be the reason?
Thanks
निशा: निर्वन, सोडा नहीं डाला जा सकता है.
निशा: रश्मि, हम वीडियो बनायेंगे.