छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)

छैना रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) का नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी प्रेक्टिस से आसानी से बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम छैना रसगुल्ला बनायें.
Read - Rasgulla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasgulla
- दूध - 1.5 लीटर ( 7 कप)
- नीबू का रस या सिरका - 2 टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
- अरारोट - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 800 ग्राम (4 कप)
विधि - How to make Rasgulla
रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजा छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं. यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.
छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये, दूध को ठंडा करने के लिये दूध में 1 कप पानी भी डाल सकते हैं. दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 4-5 मिनिट छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, अब छैना में अरारोट मिला कर फिर से छैना को 4-5 मिनिट अच्छी तरह मल मल कर चिकना करना है, छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर, एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाइये : चीनी और 2 कप पानी किसी चौड़े बर्तन में डाल कर गरम कीजिये, चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को चैक करते हुये 20 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, 8-10 मिनिट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगती है, चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे, रसगुल्ला पकते समय 1 - 2 कप तक पानी डाल सकते हैं. रसगुल्ले फूल कर लगभग दुगने हो जाते हैं, रसगुल्ला पकने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले चीनी के पानी में ही ठंडे होने दीजिये.
लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं, रसगुल्ले अभी खाये जा सकते हैं, लेकिन 10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे, इन्हैं ठंडा होने के बाद, फ्रिज में रख दीजिये, रसगुल्ले चाशनी में डूबे रखे रहने दें, चाशनी में डूबे रसगुल्ले फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाये जा सकते हैं. ठंडे स्वाडिष्ट रसगुल्ला (Bengali Rasgulla) परोसिये और खाइये.
सावधानियां
- 1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध से बनायें.
- 2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये और वास कर लीजिये.
- 3. छैना को इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे.
कमेंट (1000)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अन्तरा, आपने सब कुछ ठीक ही किया है लेकिन पानी डालते समय इतना ध्यान रखना था कि पानी एक बार में इतना ही डालें कि चाशनी का तापमान ज्यादा कम न हो, आप परेशान न हो ये सबसे होता है कुछ चीजें कई बार बनाने पर ही वे अच्छी बन पाती है.
निशा: शिव, बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक नहीं है और उसके जरा भी अधिक होने से रिजल्ट खराब हो जा रहे थे इसलिये हमने उसे हटा दिया है, धन्यवाद.
निशा: आंचल, रसगुल्ला बनाने में कभी कभी ये होता, लेकिन थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये अच्छे बनने लगेंगे.
I made these rasgullas but ye size mein double nahi hue, bas thoda sa hi size bada, esa kion hua?
Can u plz also upload punjabi rasgulla recipe jo ke hame mithai ke dibbe mein pack ho kar milte hein aur unmein syrup kam hota hai, i mean pura syrup rasgulle mein laga hua hota he...plz batiye na thanks
निशा: राजदीप, ये वही रसगुल्ले हैं, इन्हैं एक दिन सीरप में रहने के बाद सीरप से निकाल कर रखा जा सकता है, धन्यवाद.
aapki sabhi recipes mujhe bahut acchi legti hai.per mere se rasgulla soft nahi ben pa reha hai,mane do bar benaya,kya ararot bhi soft kerta hai,please samjha dijiye.
निशा: नेहा, रसगुल्ला का वीडियो तो हैं जिसमें हम आपके सामने रसगुल्ला बना रहे हैं, हो सकता है कि रसगुल्ला आप 2 बार में सही नहीं बना पायी, लेकिन अगर आप प्रेक्टिस करेंगी तो आप अच्छे रसगुल्ला अवश्य बना लेंगी.
निशा: दीप्ती, धन्यवाद.
After read ur recipee i think i make best rasgulle
निशा: सबसे अच्छा छैना तो गाय के दूध का रहता है. नहीं मिले तो आप फुल क्रीम दूध भी ले सकते हैं.
I tried rasgulla yesterday but couldnt make that soft like you it became flat and hard after some time. Can you please help?
निशा: मनीषा, रसगुल्ला बनाने के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता है, हर चीज का ध्यान रखते हुये बनाइये, आप जरूर से अच्छे रसगुल्ला बना लेंगी.
निशा: हरभान, चाशनी ज्यादा पतली होने के कारण एसा हो सकता है.
main srilanka me rahti hu aur shayad yahan par ararot nahi milta kya uski jagah ham kuch aur use kar sakte hai
plz bataiega jarur
निशा: पारुल, आप अरारोट के स्थान पर 1 1/2 छोटी चम्मच मैदा डाल सकती हैं.
निशा: शुभकामनाये वर्षा
नमस्कार ! आज ही मैंने पहली बार आपकी वेबसाइट देखि और इसमें लिखे पकवानों की विधि भी, मुझे लगा की अब मै भी अच्छे पकवान बना सकती हु इस वेबसाइट की सहायता से. आपका बहुत बहुत धन्यवाद !!!
मै छेना रसगुल्ला बनाना चाहती हु, पर मुझे ये जानना था की क्या हम बिना अरारोट के ये रसगुल्ले बना सकता है ?
मै अभी दुसरे देश में हु और मुझे लगता है की मुझे यहाँ अरारोट नहीं मिलेगा, तो आप मुझे ये बताये की अगर मै अरारोट की जगह कॉर्न फ्लौर का उपयोग कर सकती हु क्या, और कितनी मात्रा में ?
रंजीता
निशा: रंजीता, आप बिना अरारोट स्पंज रसगुल्ले बनाये जाते हैं. इनका स्वाद थोड़ा अलग होता है.
सामान्यतया अरारोट (arrowroot powder) सभी एशियन स्टोर्स में मिल जाता है, यदि अरारोट न मिले तो आप इसी मात्रा में कार्नफ्लोर भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
kya hum chashni patla rakhne ke liye thande ki jagah garam pani bhi daal sakte hain?
निशा: प्रीति, गरम पानी की आवश्यकता नहीं है, आप चाशनी पतला रखने के लिये अधिक पानी डाल सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी, छैना रसगुल्ला को सेव रसगुल्ला भी कहते हैं, ये स्पंज रसगुल्ला से थोड़े से अलग हैं, मैंने वीडियो में सारी साबधानी बताने की कोशिश की है, गाय के दूध से बने छैना से रसगुल्ला बहुत अच्छे बनने चाहिये, अरारोट ज्यादा डालने से रसगुल्ला सख्त हो सकते हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी समस्यायें अपने आप खतम हो जाती हैं, धन्यवाद.
we aslo mix Meda in cheenaa mixtures as i m reading it in few comments.. please confirm that we also need to mix meda in cheena.
निशा: श्रद्धा, आप वीडियो के अनुसार, छैना रसगुल्ला बनाइये, रसगुल्ला बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: सरिता, छैना के लिये फुल क्रीम दूध पैकेट वाला ही ले लीजिये, छैना बना लीजिये और 1 लीटर दूध से बने छैना में 1 छोटी चम्मच मैदा डाल दीजिये.
निशा: दीपा, रसगुल्ला के लिये अरारोट ही अच्छा रहता है, आप जल्दी ही इसका वीडियो देख सकेंगी.
निशा: प्रवीरा, अब उन्हैं नरम नहीं कर सकते, आप उन्हैं 2-4 टुकड़े में काट लें और दूध गाड़ा करके थोड़ी मेवा चीनी या चाशनी मिलायें, रसगुल्ले के टुकड़े गरम दूध में डालकर उनकी रसमलाई तैयार कर लें.
निशा: बबिता, मैं इसका वीडिओ तैयार करने की अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: वन्दना, क्रीमी पास्ता की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी लिखकर देख सकती हैं.
निशा: सिया, 1 लीटर से बने छैना में 1-2 छोटी चम्मच अरारोट मिलाया जाता है. मैं रसगुल्ला के लिये जल्दी ही वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
.
निशा: दीपिका, मैं जल्दी ही वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आलिशा, अरारोट पाउडर यूज करना है.